Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    चंडीगढ़, 17 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क बुनियादी ढांचे से जुड़ी 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

    हरियाणा के जींद में हाइड्रोजन से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को जींद और सोनीपत के बीच हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

    इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया तथा कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी मौजूद थे।

    प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में आधुनिक मातृ एवं शिशु केंद्र और आधुनिक तंत्रिका विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया।

    अधिकारियों के अनुसार, 300 बिस्तरों और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं वाले मातृ एवं शिशु केंद्र से माताओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और पूरे क्षेत्र के हजारों परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि तंत्रिका विज्ञान केंद्र में विभिन्न जांच सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि इससे जटिल तंत्रिका संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को समय पर विश्वस्तरीय इलाज मिलेगा, साथ ही तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा अनुसंधान, शिक्षा और प्रशिक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

    प्रधानमंत्री मोदी ने पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के तहत 150 बिस्तरों वाले आधुनिक गहन देखभाल ब्लॉक का भी शिलान्यास किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, ‘मेक इन इंडिया’ की बड़ी उपलब्धि बताया
    Next Article बन्ना गुप्ता के जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं ने किया वृक्षारोपण, दी शुभकामनाएं

    Related Posts

    कदमा के सफाई कर्मचारियों को पूरा मानदेय दिलाने के लिए सरयू राय ने किया हस्तक्षेप

    July 17, 2026

    बन्ना गुप्ता के जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं ने किया वृक्षारोपण, दी शुभकामनाएं

    July 17, 2026

    देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, ‘मेक इन इंडिया’ की बड़ी उपलब्धि बताया

    July 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कदमा के सफाई कर्मचारियों को पूरा मानदेय दिलाने के लिए सरयू राय ने किया हस्तक्षेप

    बन्ना गुप्ता के जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं ने किया वृक्षारोपण, दी शुभकामनाएं

    प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

    देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, ‘मेक इन इंडिया’ की बड़ी उपलब्धि बताया

    स्पा की आड़ में ‘जिस्मफरोशी’ का काला खेल: ठाणे क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से दलाल महिला गिरफ्तार!

    प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत कोर्ट में गवाही रोकने के लिए प्रेमिका की सुपारी देकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

    जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम,

    जुगसलाई में टाइगर मोबाइल जवान पर छेड़खानी का आरोप, महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार;

    श्रावणी मेला 2026: तैयारियां अंतिम चरण में, डीसी-एसपी ने किया कांवरिया पथ का संयुक्त निरीक्षण

    लोन के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा: बैंक ऑफ बड़ौदा को चूना लगाने वाले बदमाश का पर्दाफाश, पांच ट्रक जब्त!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.