उपायुक्त के आदेश पर अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर निरीक्षण जारी उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सूरज कुमार के निर्देशानुसार गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994 के अंतर्गत जिले में चल रहे सभी अल्ट्रासाउंड केंद्र के जांच के क्रम में आज ठाकुरबारी रोड नारायण टावर स्थित ऑब्स एंड गायने केयर डॉक्टर पिंकी राय द्वारा संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र का जांच किया गया। कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्राधिकृत समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी, पूर्वी सिंहभूम एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड केंद्र में जांच के क्रम में पाया कि मशीन में किसी तरह का अल्ट्रासाउंड से संबंधित रिकॉर्ड नहीं है, इस कारण मशीन को…
Author: Devanand Singh
▪️जिले के सभी शिक्षण संस्थान होंगे तंबाकू मुक्त, युवाओं को तंबाकू का उपयोग नहीं करने के लिए किया जाएगा जागरूक- सिविल सर्जन जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के उद्देश्य से सिविल सर्जन डॉ आर.एन. झा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय सभागार कक्ष में दूसरा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को “तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान” घोषित करने को लेकर 9 बिंदुओं पर चर्चा किया गया। सिविल सर्जन ने कार्यशाला में भाग ले रहे प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी को लगन पूर्वक कार्य करने का सलाह…
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी ने ‘ट्वीटर स्टार’ व राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित ऑनलाइन पेंटिग के विजेताओं को किया सम्मानित ▪️ट्वीटर के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों का माह वार शत-प्रतिशत निष्पादन करने वाले पदाधिकारियों को दिया गया प्रशस्ति पत्र ▪️ऑनलाइन पेंटिग के विजेताओं को दी गई ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री सूरज कुमार द्वारा पिछले चार महीनों में ट्वीटर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत निष्पादन करने वाले संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर आज समाहरणालय सभागार में सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित…
मुझे ऐतिहासिक जीत दिलाकर क्षेत्र की महान जनता ने संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में एक कीर्तिमान स्थापित किया:सरयू राय एक वर्ष पूर्व आज ही के दिन (7 जनवरी, 2020) को झारखंड विधानसभा में जमशेदपुर पूर्व विधान सभा क्षेत्र के विधायक के रूप में मेरा शपथ ग्रहण हुआ था और मैंने इस क्षेत्र के जन प्रतिनिधि के रूप में विधायी कार्य आरम्भ किया था. मुझे ऐतिहासिक जीत दिलाकर इस क्षेत्र की महान जनता ने संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में एक कीर्तिमान स्थापित किया है. इसके लिये मैं अपने क्षेत्र के मतदाताओं एवं समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ और उन्हें…
एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट व हेक्टर प्लस 7 सीटर को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है. हेक्टर फेसलिफ्ट को 12.89 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लाया गया है, वहीं हेक्टर प्लस 7 सीटर की कीमत 13.34 लाख रुपये से शुरू होती है. एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर, स्टाइल और इंटीरियर में काफी बदलाव किए गए हैं, इसके साथ ही इसमें अतिरिक्त फीचर्स भी मिलते हैं. एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट की बुकिंग आज से देशभर के डीलरशिप व वेबसाईट पर शुरू कर दी गई है. बदलावों की बात की जाए तो 2021 एमजी हेक्टर में नई ग्रिल दी…
नई दिल्ली. देश में कोरोना वैक्सीनेशन से पहले सबसे बड़ी रिहर्सल की जा रही है. आज देश के सभी 736 जिलों में एक साथ टीकाकरण का ड्राई रन किया जा रहा है. इसको लेकर देश के सभी राज्यों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसके तहत दिल्ली के एम्स में ड्राई रन शुरू किया जा चुका है. आज देश के 33 राज्यों हरियाणा, हिमाचल और अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर और सभी केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना वैक्सीन का दूसरा ड्राई रन शुरू हो रहा है. इस ड्राई रन के तहत इस बात की तैयारी की जा रही है कि कैसे…
इंडस्ट्री के जाने माने कॉमेडियन कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह फैंस के लिए बहुत कुछ शेयर करते रहते हैं. लेकिन हाल ही में उनसे संबंधित एक ऐसी खबर आई है जिससे उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है. दरअसल कपिल शर्मा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने समन जारी किया है और उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है. मीडिया रिपोर्टस की मानें तो कपिल शर्मा से कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के कथित धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में पूछताछ हो सकती है. आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के…
मुंबई: कोरोना वायरस के वैक्सीन का इंतजार हर कोई कर रहा है. कई देशों में तो वैक्सीन का लगना भी शुरू हो चुका है. इसी बीच हम, गोपी किशन, आंखे, बेवफा सनम, खुदा गवाह जैसी कई हिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने भी खुद को वैक्सीन लगवाकर सुरक्षित कर लिया है. ऐसे में सब ये सोच रहे हैं कि भारत में तो अभी सिर्फ वैक्सीन का ट्रायल शुरू है तो इस एक्ट्रेस ने कैसे वैक्सीन लगवा ली तो आपको बता दें कि शिल्पा शिरोडकर इन दिनों दुबई में हैं. दुबई में ही उन्होंने खुद को वैक्सीन लगवाई है.…
नई दिल्ली. भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की बहन और बहनोई दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में सरकारी गवाह बन गए हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि नीवर मोदी की बहन 579 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने में ईडी की मदद करेंगी. पंजाब नेशनल बैंक में मनी लांड्रिंग मामले में लंदन की जेल में बंद नीरव मोदी, उसके रिश्तेदार मेहुल चोकसी और अन्य के खिलाफ ईडी जांच कर रहा है. हीरा कारोबारी की छोटी बहन पूर्वी मोदी बेल्जयिम की नागरिक हैं, जबकि उसके पति मयंक मेहता ब्रिटिश नागरिक हैं. उन्हें…
प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी शुभ मुहूर्त को लेकर अक्सर लोग तनाव में रहते हैं और इस कारण से कई बार अच्छे काम न केवल देर से होते हैं बल्कि कई बार खराब भी हो जाते हैं. शुभ मुहूर्त किसी कार्य को प्रारंभ करने के लिए शुभ समय-समूह उपलब्ध करवाता है लेकिन इसमें भी अशुभ क्षण होते हैं. इसी तरह शेष समय-समूह में भी शुभ क्षण होते हैं. इसलिए शुभ मुहूर्त मिल जाए तो उत्तम अन्यथा शुभ संकल्प के साथ कार्य आरंभ करें, शुभ परिणाम ही मिलेंगे. वैसे अभिजीत मुहूर्त ऐसा शुभ समय है जो शुभ मुहूर्त के अभाव में कार्यारंभ के…
