Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट भारत में हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 12.89 लाख
    Business Headlines

    एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट भारत में हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 12.89 लाख

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट व हेक्टर प्लस 7 सीटर को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है. हेक्टर फेसलिफ्ट को 12.89 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लाया गया है, वहीं हेक्टर प्लस 7 सीटर की कीमत 13.34 लाख रुपये से शुरू होती है. एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर, स्टाइल और इंटीरियर में काफी बदलाव किए गए हैं, इसके साथ ही इसमें अतिरिक्त फीचर्स भी मिलते हैं. एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट की बुकिंग आज से देशभर के डीलरशिप व वेबसाईट पर शुरू कर दी गई है.

    बदलावों की बात की जाए तो 2021 एमजी हेक्टर में नई ग्रिल दी गई है, इसके साथ ही पुराने मॉडल के मुकाबले इसमें नए 18 इंच के डुअल टोन अलॉय व्हील्स मिलते हैं. सामने की ओर एलईडी हेडलैंप के साथ एलईडी डीआरएल्स देखने को मिले हैं.

    इंटीरियर में किया गया है काफी बदलाव- पुराने मॉडल में दिए गए ऑल ब्लैक थीम की बजाय नई एमजी हेक्टर में डुअल टोन इंटीरियर दिया गया है. इसे अपडेटेड आई-स्मार्ट कनेक्टिविटी तकनीक के साथ लाया गया है और इसमें वायरलेस चार्जिंग की सपोर्ट भी मिलती है. नई कनेक्टिविटी तकनीक की मदद से आप इसे वाईवाई से भी कनेक्ट कर सकते हैं. इसके जरिए मौसम की जानकारी ली जा सकती है. सबसे बड़ा अपडेट यह है कि इसमें इंग्लिश के साथ हिंदी कमांड फीचर भी मिलता है.

    10.4-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम- नई हेक्टर में ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और 10.4-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल पेन सनरूफ, पॉवर एडजस्टेबल ड्राईवर सीट, पॉवर्ड टेलगेट, रियर एसी वेंट्स और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं.

    एमजी हेक्टर प्लस 7 सीटर की बात करें तो इसकी दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट की जगह बेंच सीट लगाई गई है. हेक्टर प्लस 7 सीटर की कीमत 13.34 – 18.32 लाख रुपये व 6 सीटर की कीमत 15.99 – 19.12 लाख रुपये तय की गई है.

    इंजन ऑप्शन्स- नई एमजी हेक्टर के इंजन विकल्पों की बात करें तो इसे 1.5 लीटर पेट्रोल व 2.0 लीटर डीज़ल इंजन ऑप्शन के साथ लाया गया है. जहां पेट्रोल इंजन 141 बीएचपी की पॉवर व 250 न्यूटन मीटर का टार्क जेनरेट करता है, वहीं डीज़ल इंजन 168 बीएचपी की पॉवर व 350 न्यूटन मीटर का टार्क प्रदान करता है. इसमें 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड तौर से दिया गया है, इसके साथ ही 6 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है. कंपनी ने इन तीनों मॉडल्स की बिक्री आज से शुरू कर दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशुरू हुआ कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा सबसे बड़ा ड्राई रन, डॉ हर्षवर्धन ने लिया जायजा
    Next Article मुझे ऐतिहासिक जीत दिलाकर  क्षेत्र की महान जनता ने संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में एक कीर्तिमान स्थापित किया:सरयू राय

    Related Posts

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    झारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.