Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी ने ‘ट्वीटर स्टार’ व राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित ऑनलाइन पेंटिग के विजेताओं को किया सम्मानित
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी ने ‘ट्वीटर स्टार’ व राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित ऑनलाइन पेंटिग के विजेताओं को किया सम्मानित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी ने ‘ट्वीटर स्टार’ व राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित ऑनलाइन पेंटिग के विजेताओं को किया सम्मानित

    ▪️ट्वीटर के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों का माह वार शत-प्रतिशत निष्पादन करने वाले पदाधिकारियों को दिया गया प्रशस्ति पत्र

    ▪️ऑनलाइन पेंटिग के विजेताओं को दी गई ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र

    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री सूरज कुमार द्वारा पिछले चार महीनों में ट्वीटर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत निष्पादन करने वाले संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर आज समाहरणालय सभागार में सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित ऑनलाइन पेंटिग के विजेताओं को भी ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उपायुक्त ने इस मौके पर सभी विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि आपके लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है कि जन शिकायतों के निष्पादन में आपका विभाग अग्रणी रहा वहीं अन्य विभागों द्वारा भी शिकायतों के निष्पादन हेतु बेहतर प्रयास किया गया है। माह सितंबर के लिए जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी श्री कृष्ण कुमार, अक्टूबर माह के लिए विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री नवीन कुमार, नवंबर माह में जनशिकायतों के निपटारे हेतु सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री अमरेन्द्र कुमार वहीं दिसंबर महीने में ट्वीटर से प्राप्त शिकायतों का शत प्रतिशत निष्पादन करने के लिए सिविल सर्जन डॉ आर. एन झा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    ऑनलाइन पेंटिग प्रतियोगिता के विजेताओं की सराहना करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आप अपने जीवन में और आगे बढ़ें, प्रशस्ति पत्र देने का उद्देश्य आपकी कला को प्रोत्साहित करना है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर ‘एकता’ थीम पर आयोजित पेंटिग प्रतियोगिता की प्रथम विजेता श्रीमती रविना राजेन्द्र जाधव, द्वितीय विजेता श्री राजीव रंजन शर्मा तथा तृतीय विजेता सुश्री रिमिल हेंब्रम रहीं। उपायुक्त ने सभी विजेताओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए उनका मार्गदर्शन भी किया। इस मौके पर पेंटिग प्रतियोगिता के विजेताओं के परिजन भी मौजूद रहे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुझे ऐतिहासिक जीत दिलाकर  क्षेत्र की महान जनता ने संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में एक कीर्तिमान स्थापित किया:सरयू राय
    Next Article जिले के सभी शिक्षण संस्थान होंगे तंबाकू मुक्त, युवाओं को तंबाकू का उपयोग नहीं करने के लिए किया जाएगा जागरूक- सिविल सर्जन

    Related Posts

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    June 24, 2026

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.