बीकानेर. भारतीय वायु सेना, फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष बल 20 से 24 जनवरी तक वायु सेना स्टेशन जोधपुर में एक द्विपक्षीय वायु अभ्यास, एक्स डेजर्ट नाइट-21 का आयोजन करेंगे. रक्षा सूत्रों ने बताया कि फ्रांसीसी सेना राफेल, एयरबस ए-330 मल्टी-रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (एमआरटीटी) ए-400 एम सामरिक परिवहन विमान और लगभग 175 कर्मियों के साथ भाग लेंगे. रक्षा सूत्रों ने बताया अभ्यास में भाग लेने वाले भारतीय वायु सेना के विमानों में मिराज 2000, सू-30 एमकेआई, राफेल, आईएल-78 फ्लाइट रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट, एवेक्स और एईडब्ल्यू एंड सी विमान शामिल होंगे. सूत्रों ने बताया कि अभ्यास दो वायु सेनाओं के बीच में एक…
Author: Devanand Singh
मदुरै. कोरोना वायरस ने लोगो का जीवन पूरी तरह से बदल दिया है. इस जानलेवा महामारी ने शादियों के तरीकों को भी बदल दिया है. अब नवविवाहित शादी में प्रियजनों से उपहार लेने के लिए नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं. सोशल डिस्टेंसिंग से बचने और शगुन लेने के लिए अब ऑनलाइन मनी ट्रांसफर की सहायता ले रहे हैं. ऐसा ही अनोखा तरीका तमिलनाडु के मदुरै में एक परिवार ने निकाला है. जहां उन्होंने शादी के कार्ड पर ही गूगल पे और फोन पे का क्यूआर कोड छपवा दिया. दुल्हन की मां टी.जे. जयंती मदुरै में ब्लूटी पार्लर चलाती हैं. उन्होंने…
नई दिल्ली. रूस में बना एस-400 मिसाइस सिस्टम जल्द ही भारत को मिलने की उम्मीद है. भारतीय सैनिकों का एक दल एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम के परिचालन का ट्रेनिंग प्राप्त करने अगले कुछ दिन में रूस के लिए रवाना होगा, क्योंकि इस मिसाइल सिस्टम के पहले बैच की डिलीवरी इस साल के आखिर में मॉस्को द्वारा किए जाने की उम्मीद है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. भारत में रूस के राजदूत निकोले आर कुदाशेव ने मंगलवार को रूसी दूतावास में आयोजित कार्यक्रम में एक समूह से संवाद करते हुए कहा कि एस-400 दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग…
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए टीम की घोषणा कर दी. इसमें टीम के नियमित कप्तान कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की वापसी हुई है. ईशांत ने साइड स्ट्रेन (मांसपेशियों में खिंचाव) से उबर कर हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की और अच्छी लय में दिखे. इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी इस सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. इसके अलावा चार अन्य खिलाडिय़ों केएस…
नयी दिल्ली. उत्तर पूर्व फ्रंटियर रेलवे के चीफ प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को रिश्वत देने के मामले में आरोपी एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा दक्षिण दिल्ली के एक होटल में छुपाकर रखी गई 2.04 करोड़ रुपये की नकदी सीबीआई ने जब्त की है. जिसे मिलाकर अब तक इस मामले में 4 करोड़ 43 लाख रुपए जब्त किये जा चुके हैं. एजेंसी के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि एजेंसी ने एक करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी के मामले में उत्तर पूर्व फ्रंटियर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एम. एस. चौहान और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार…
नई दिल्ली. संसद भवन परिसर की कैंटीन में अब सांसदों को सब्सिडी वाला खाना नहीं मिलेगा. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मंगलवार 19 जनवरी को कहा कि संसद की कैंटीन में सांसदों को भोजन पर दी जाने वाली सब्सिडी पर रोक लगा दी गई है. ओम बिरला ने कहा कि संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा. संसद सत्र के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी, जबकि लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी. इस दौरान शून्यकाल और प्रश्नकाल का आयोजित किया जाएगा. लोकसभा अध्यक्ष ओम…
वाशिंगटन. अमेरिका की नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने माना कि 20 जनवरी को जो बाइडन के अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद सरकार के सामने आगे कई चुनौतियां होंगी और उन सबसे निपटना आसान नहीं होगा. बता दें कि बाइडन 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद व्हाइट हाउस में प्रवेश करेंगे. उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती कोविड-19 महामारी के कारण चरमरा रही अर्थव्यवस्था को दुरूस्त करने की होगी. कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देश में तीन लाख 98 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग…
नई दिल्ली. देश भर में बर्ड फ्लू के खतरे के बीच कई राज्यों में कौवों और कई दूसरे पक्षियों की मरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इस बीच, दिल्ली के लाल किले में मृत मिले कौओं के सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद स्मारक भवन में लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है. दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग के डायरेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले लाल किले में करीब 15 कौवे मृत मिले थे. पक्षियों के सैंपल्स जांच के लिए जालंधर स्थित लैब में भेजे गए थे. उन्होंने कहा कि…
नई दिल्ली. कोरोना वायरस की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर जो विराम लगा था उसके मार्च, 2021 से समाप्त होने के संकेत हैं. पीएम मोदी तब बांग्लादेश की यात्रा कर अपनी विदेश यात्रा की शुरुआत करेंगे. उसके बाद पीएम के पुर्तगाल की यात्रा पर जाने की तैयारी हो रही है. पुर्तगाल यात्रा यूरोपीय संघ के साथ भारत के रिश्तों को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसके उपरांत जून, 2021 में ब्रिटेन में होने वाले समूह-7 देशों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए बुलावा आ चुका है. समूह-07 की बैठक सिर्फ इस लिहाज से…
मिर्जापुर. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला स्थित विंध्याचल के राम गया घाट पर मंगलवार 19 जनवरी को यात्रियों से भरी नाव गंगा में डूब गई. नाव में महिलाएं और पुरुष सवार थे. हलांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्टीमर की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया. विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के राम गया घाट के आसपास रहने वाले लोग गंगा पार मटर के खेत में मजदूरी करने के लिए जाते हैं. मंगलवार को चार नाव से सभी गंगा पार जा रहे थे. इसमें तीन बड़ी नावों पर सवार होकर सभी लोग…
