Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी के विंध्याचल में यात्रियों से भरी नाव गंगा में पलटी, 18 लोग बचाए गए
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी के विंध्याचल में यात्रियों से भरी नाव गंगा में पलटी, 18 लोग बचाए गए

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मिर्जापुर. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला स्थित विंध्याचल के राम गया घाट पर मंगलवार 19 जनवरी को यात्रियों से भरी नाव गंगा में डूब गई. नाव में महिलाएं और पुरुष सवार थे. हलांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्टीमर की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया.

    विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के राम गया घाट के आसपास रहने वाले लोग गंगा पार मटर के खेत में मजदूरी करने के लिए जाते हैं. मंगलवार को चार नाव से सभी गंगा पार जा रहे थे. इसमें तीन बड़ी नावों पर सवार होकर सभी लोग गंगा के उस पार पहुंच गए लेकिन छोटी नाव में सवार 18 लोगों की नाव बीच गंगा में पलट गई.

    विंध्याचल कोतवाली के एसआई के.एन. मौर्या ने बताया कि विन्ध्याचल क्षेत्रान्तर्गत शिवपुर रामगया घाट पर कुल 18 पुरूष, महिला एवं बालिकाएं नाव में सवार होकर मटर की फली तोडऩे के लिए चील्ह क्षेत्र में जा रही थी कि अचानक नाव पलट गयी. नाव में सवार सभी को सकुशल बचा लिया गया है. पानी में गिरने के कारण थोड़ी बहुत ठंड लग सकती है. इसी कारण सभी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    नाव पलटने पर उसमें सवार एक पुरुष और महिला व लड़कियां डूबने लगीं. नाव डूबते देख वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन कर सूचना दी. मौके पर मल्लाह और पुलिस भी पहुंच गई. मल्लाहों न पुलिस की मदद से सभी 18 लोगों को गंगा से बाहर निकाल लिया. नाव डूबने की हुई घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है.

    उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य करने के निर्देश दिए. साथ ही हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए कहा है.

    नाव डूबने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जैसे-जैसे लोगों को पानी से बाहर निकाला गया, उनको जिला अस्पताल भेजने में लग गई. सभी लोग बचा लिए गए, उनको विंध्याचल स्वास्थ्य केंद व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नाव सवार लोग विंध्याचल के ही थे. इसी दौरान वहां पर गोताखोरों को लगाया गया.

    वाराणसी से तत्काल एनडीआरएफ की टीमों को भी मिर्जापुर बुलाया गया. वहीं जानकारी होने के बाद मौके पर जिलाधिकारी मिर्जापुर व पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेईई मेन में 12वीं में 75 फीसदी अंकों की अनिवार्यता हटाई गई, छात्रों को मिली बड़ी राहत
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई माह बाद मार्च से विदेश यात्राओं पर निकलेंगे

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.