Author: Devanand Singh

पटना. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष तथा बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी बिहार विधान परिषद् में निर्विरोध प्रवेश कर रहे हैं. सोमवार को 2 बजे तक एमएलसी की दो सीटों के लिए नामांकन का समय था, लेकिन इन दोनों के अलावा न तो विपक्ष ने कोई प्रत्याशी दिया और न ही प्रक्रिया को लटकाने के लिए किसी निर्दलीय ने ही पर्चा दाखिल किया. अब मंगलवार को दोनों के नामांकन पर्चे की स्क्रूटनी के बाद इनके चुने जाने की औपचारिक घोषणा होगी. एनडीए के पास बहुमत 122 से 3 सीटें ज्यादा…

Read More

नई दिल्ली. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर पूर्व फ्रंटियर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान समेत रेलवे के तीन अधिकारियों, एक निजी कंपनी के कर्मचारी और महेंद्र सिंह चौहान के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है. ध्यान रहे कि सीबीआई ने रेलवे में तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर ठेके आदि दिलाए जाने के मामले में रविवार को 26 जगहों पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी के दौरान देहरादून में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रिश्तेदार को एक करोड़ रुपये की नकद रिश्वत देते हुए एक कंपनी के कर्मचारी और उसके रिश्तेदार को हिरासत में लिया था.…

Read More

नई दिल्ली. केंद्र के कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे और फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य ( एमएसपी) को कानूनी दर्जा देने की मांग कर रहे किसान संगठनों ने आज महिला किसान दिवस मनाया. ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 54 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे आंदोलन का नेतृत्व आज महिलाओं ने किया. महिला किसान दिवस जिला स्तर पर मनाया जा रहा है. वही, सिंघु बॉर्डर पर मंच संचालन और सभी प्रमुख कार्य महिला नेताओ और कार्यकर्ताओं ने संभाला. बता दें कि महिला किसान न केवल आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं…

Read More

लखनऊ. पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम सियासी दल अपनी तैयारी में जुटे है. बंगाल का सियासी दंगल काफी रोचक होने वाला है. इस बीच समाजवादी पार्टी ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं. सपा ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए ममता बनर्जी के समर्थन का एलान कर दिया है. ममता बनर्जी का समर्थन करेगी सपा समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि हम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी का समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी नफरत फैलाकर बंगाल में विधानसभा…

Read More

सिओल. भ्रष्टाचार के मामले में दक्षिण कोरिया की राजधानी सिओल स्थित एक कोर्ट ने सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक को. के वाइस चेयरमैन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. सोमवार को कोर्ट ने रिश्वत देने के मामले में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक को. के वाइस चेयरमैन ली जे यॉन्ग को दोषी करार देते हुए ढाई साल जेल की सजा सुनाई है. इस मामले में ली जे के अलावा उनके लंबे समय से दोस्त रहे चोई सून सिल और सैमसंग के पूर्व अध्यक्ष पार्क जियुन हे को भी दोषी करार देते हुए जेल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने तीनों को तत्काल प्रभाव से तीनों को…

Read More

नई दिल्ली. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित 21 बाइक एंबुलेंस सोमवार को नक्सली और उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में घायलों को निकालने के कार्यों के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में शामिल की गईं. रक्षिता एम्बुलेंस डीआरडीओ के तहत आने वाले नाभिकीय औषधि तथा संबद्ध विज्ञान संस्थान (आईएनएमएएस) द्वारा 350 सीसी रॉयल एनफील्ड क्लासिक बाइक पर बनाई गई हैं. सीआरपीएफ प्रमुख ए पी माहेश्वरी ने कहा कि इन बाइक का इस्तेमाल वामपंथी अतिवाद प्रभावित राज्यों और उग्रवाद प्रभावित इलाकों में अर्धसैनिक बल के बीमार या घायल जवानों को निकालने के लिए किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इन…

Read More

मुंबई. बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े केस की सुनवाई की. इस दौरान कोर्ट ने देश के मीडिया हाउसेज को नसीहत देते हुए आत्महत्या जैसे मामलों की रिपोर्टिंग के दौरान संयम बरतने को कहा. कोर्ट ने दो चैनलों की रिपोर्टिंग को इस केस में मानहानिकारक बताया. कोर्ट ने कहा कि ऐसे मीडिया ट्रायल से न्याय प्रशासन में हस्तक्षेप और बाधा उत्पन्न होती है. चीफ जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस जीएस कुलकर्णी ने कहा कि सुशांत सिंह राजबूत की मौत के बाद रिपब्लिक टीवी और टाइम्स नाउ की कुछ रिपोर्टिंग मानहानिकारक थी. हालांकि, बेंच ने…

Read More

नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों के साथ आगामी बजट 2021-22 के लिए पूर्व-बजट बैठक आयोजित की. 14 दिसंबर से विभिन्न हितधारकों के साथ वित्त मंत्री ने बजट पूर्व चर्चा शुरू की थी. कोरोना वायरस महामारी के चलते ये बैठकें इस साल वर्चुअली हो रही हैं. 21 दिसंबर 2020 को भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी केंद्रीय बजट 2021-22 के संबंध में बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन में अग्रणी विशेषज्ञों के साथ 11वां पूर्व बजट विचार-विमर्श किया था. एक…

Read More

नवसारी. गुजरात के नवसारी जिले की एक झील में एक नौका के उलटने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. बताया कि यह हादसा तब हुआ जब बड़ी संख्या में लोग नाव पर चढऩे की कोशिश कर रहे थे जबकि कुछ लोग उससे उतरने के प्रयास कर रहे थे. चिखली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा रविवार शाम को तब हुआ जब बड़ी संख्या में लोग नाव पर चढऩे की कोशिश कर रहे थे जबकि कुछ लोग उससे उतरने के प्रयास कर रहे थे. अधिकारी…

Read More

महेंद्रगढ़. हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में झगडोली नहर के पास देर शाम को एक कार और निजी बस में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे में जिन लोगों की जान गई वो एक ही परिवार के थे. इनमें शामिल 3 भाई और उनकी एक बहन महेंद्रगढ़ में अपने सबसे छोटे भाई के लिए लड़की देखकर फरीदाबाद अपने घर लौट रहे थे. रास्ते में इनकी कार की एक बस के साथ टक्कर हो गई. तीन ने तो चंद सेकंड्स में गाड़ी के अंदर ही दम तोड़ दिया, जबकि…

Read More