पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समर्पण निधि में किया सहयोग ■ श्री राम मंदिर निर्माण से भव्य एवं दिव्य भारत का उदय: रघुवर दास जमशेदपुर। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए शहर के सभी लोग वर्ग समर्पण निधि में बढ़-चढ़करअपना सहयोग दे रहे हैं। राम मंदिर निर्माण के समर्पण निधि अभियान में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु 1,51,000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपकर समर्पण निधि में सहयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण…
Author: Devanand Singh
भरत सिंह ने चलाया अयोध्या राम मंदिर निर्माण को लेकर समर्पण निधि अभियान जमशेदपुर 24 फरवरी – अयोध्या राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं संघ के द्वारा समर्पण निधि अभियान चलाया जा रहा है! जिसके तहत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जमशेदपुर के समाजसेवी भरत सिंह ने आज अपने साकची स्थित कार्यालय में अपने सहयोगियों द्वारा समर्पण निधि अभियान चलाकर ₹51000 श्री अभय सामंत जी, आशुतोष जी, रविंद्र जी, अरविंद जी, अमित जी को सामूहिक रूप से दिया एवं अंग वस्त्र देकर सभी का सम्मान किया! साथ ही श्री सिंह ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया कि…
नई दिल्ली. मार्च का महीना फाइनेंशियल ईयर का आखिरी महीना होता है. इस महीने में आमतौर पर बैंकों से जुड़े कामकाज कुछ ज्यादा बढ़ जाते हैं. आपको बता दें कि मार्च के महीने में 11 दिन बैंक बंद (Bank Holidays) रहेंगे. ऐसे में अगर आपको कोई बैंकिंग कार्य बैंक ब्रांच में जाकर निपटाना है, तो यह जरूर जान लेना चाहिए कि उस दिन बैंक की छुट्टी नहीं हो. आरबीआई (RBI) के दिशा-निर्देशों के अनुसार देश में कार्यरत बैंक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, साथ ही मार्च में कुछ अतिरिक्त छुट्टियां भी हैं…
नई दिल्ली। देश में नए श्रम कानूनों के प्रावधानों के चलते उद्योग जगत को नौकरियां बढ़ने के बजाए घटने की चिंता सता रही है। उद्योग संगठन भारतीय उद्योग परिसंघ यानि सीआईआई ने सरकार को पिछले हफ्ते भेजे अपने सुझाव में कहा है कि बेसिक सैलरी का हिस्सा बढ़ाने के प्रस्ताव से नई नौकरियों पर असर देखने को मिल सकता है। सीआईआई के मुताबिक नए वेज नियमों में भत्तों का हिस्सा कुल सैलरी में 50 फीसदी से ज्यादा न रखने का प्रस्ताव किया गया है। इससे पीएफ के साथ साथ ग्रेच्युटी भी औसतन 35-45 पर्सेंट तक बढ़ सकती है। इस व्यवस्था…
नई दिल्ली. पेट्रोल और डीजल की कीमत में आई तेजी का असर अब साफ-साफ दिखने लगा है. कीमत में आई तेजी के कारण कई ट्रंसपोर्टर्स ने मालभाड़े को बढ़ा दिया है. इसके कारण जरूरत की चीजें भी आने वाले दिनों में महंगी हो सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रक ऑपरेटर्स ने तो ट्रक का किराया बढ़ा ही दिया है, अब बस चालक किराया बढ़ाने की मांग कर रह हैं. किराया नहीं बढ़ाने पर उन्होंने हड़ताल पर जाने की धमकी दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रक ऑपरेटर्स ने किराए में 15-20 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. हालांकि इसकी…
सोनीपत. केंद्र सरकार द्वारा पारित 3 कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार किसान आंदोलन पर हैं. किसान अलग-अलग तरीके से सरकार के प्रति अपना आंदोलन चला रहे हैं और तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. लेकिन, जब से किसान नेता राकेश टिकैत ने फसल जलाने का बयान दिया है, तब से किसान फसल बर्बाद करने पर तुले हैं. हालांकि उसके बाद किसान नेताओं द्वारा बयान दिया गया था कि वह अपनी फसल बर्बाद ना करें, लेकिन उसके बाद भी किसान अपनी फसल बर्बाद कर सरकार के प्रति गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. सोनीपत के गांव से…
नई दिल्ली. देश के पांच राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. दिल्ली आपदा प्रबंधन विभाग ने भी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़ और पंजाब से दिल्ली आने वालों के लिए अब आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है. नया नियम 26 फरवरी यानी शुक्रवार आधी रात से लागू हो जाएगा और 15 मार्च दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगा. बता दें कि इन पांच राज्यों से दिल्ली आने वाले हर शख्स की रिपोर्ट 72 घंटे से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए. यानी आप…
मथुरा. यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ. मंगलवार देर रात डीजल से भरा एक तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित हो कर डिवाइडर तोड़ता हुआ आगरा की ओर से आ रही इनोवा कार पर पलट गया. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी. हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम नवनीत चहल व एसएसपी गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर रास्ते को सुचारू रूप से शुरू कराया. हादसा थाना नौझील क्षेत्र के माइलस्टोन 68 के समीप हुआ. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात उस समय बड़ा…
पटना. बिहार की सड़कों पर जल्दी ही इलेक्ट्रिक से चलनेवाली बसें दौड़ेंगी. पटनावासियों को लग्जरी इलेक्ट्रिक बसों की सहूलियत देने के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है. जल्द ही इसकी शुरुआत होगी, इसके लिए आठ बसें पटना के फुलवारीशरीफ पहुंच चुकी हैं. इन आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों के बारे में बताया जा रहा है कि यह एक घंटे में रिचार्ज होंगी, और फुल रिचार्ज होने पर यह 250 किलोमीटर तक का सफर तय करेंगी. मिली जानकारी के मुताबिक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने आठ इलेक्ट्रिक बसों की खरीदारी की है. इन इलेक्ट्रिक बसों की खासियत है कि यह एक घंटा…
नई दिल्ली. भारत और चीन के विवाद के चलते वर्तमान और निकट भविष्य में फॉरेन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट (FDI) नीति काे लेकर किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है. वाणिज्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चीन काे लेकर FDI पर भारत का रुख साफ किया. उन्हाेंने यह भी कहा कि चीन के सभी निवेशों को प्रक्रियाओं और सरकारी मंजूरी मार्ग का पालन करना होगा, केवल उन निवेशों को मंजूरी दी जाएगी जो भारतीय सुरक्षा हितों पर कोई प्रभाव नहीं डालते हैं. कोई भी चीनी कंपनी जो संभावित रूप से भारत की सुरक्षा पर प्रतिबंध लगाती है, उसे मंजूरी नहीं दी जाएगी.…
