पूर्व सीएम रघुवर दास ने ली कोरोना वैक्सीन, कहा कोरोना से जंग में देशवासियों का महत्वपूर्ण योगदान जमशेदपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे एमजीएम अस्पताल में पूर्व सीएम रघुवर दास ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। अस्पताल के अधीक्षक डॉ संजय कुमार एवं उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी की देखरेख में नर्स बिंदिया खाखा एवं लक्ष्मी दास ने उन्हें भारत में निर्मित कोरोना टीका लगाया। टीका लेने के पश्चात वे आधा घंटा डॉक्टरों की निगरानी में बैठे। टीकाकरण के बाद उन्होंने कहा…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. दुनियाभर में कोरोना संक्रमण फैलाने का आरोप झेल रहे चीन की नजर अब भारतीय वैक्सीन पर है. साइबर इंटेलिजेंस फर्म सायफर्मा ने कहा है कि चीनी हैकर्स ने भारत में कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों को निशाना बनाने की कोशिश की थी. चीनी सरकार समर्थित हैकरों ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक के टीके के फॉर्मूले को चुराने की कोशिश की थी. इन दोनों कंपनियों की वैक्सीन कोविशिल्ड और कोवैक्सीन ही भारत में लोगों को दिए जा रहे हैं. गोल्डमैन सैक्स से जुड़ी कंपनी सायफर्मा के अनुसार…
हाथरस. उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सासनी थाना क्षेत्र के नौजरपुर गांव में सोमवार की देर शाम एक व्यक्ति को ताबड़तोड़ गोलियां मार कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटज़्म के लिए भेज दिया है. बताया जाता है कि बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत थाने में किये जाने से नाराज आरोपितों ने व्यक्ति की हत्या की है. घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची अमरीश की बेटी हतप्रभ रह गयी. पिता की मौत की सूचना मिलने पर वह हत्यारों पर बिफर पड़ी. अस्पताल परिसर में ही उसने मौजूद लोगों के सामने रो-रो…
नई दिल्ली. आम आदमी पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है. 1 मार्च को जहां रसोई गैस की कीमतों में इजाफा हुआ था, वहीं अब वाहनों में इस्तेमाल होने वाले सीएनजी और पाइप के जरिए घरों की रसोई तक पहुंचने वाली पीएनजी गैस की कीमत में भी बढ़ोत्तरी हुई है. दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में सीएनजी की कीमत में 70 पैसे प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है, पीएनजी की कीमत में 91 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है. नई दर मंगलवार की सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं. बता दें कि 1 मार्च से एलपीजी गैस सिलेंडर भी…
पेरिस. फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को भ्रष्टाचार के एक मामले में तीन साल की सजा हुई है. उनके साथ-साथ उनके पूर्व के दो सहयोगियों को भी तीन साल की सजा सुनाई गई है. 66 साल के निकोलस सरकोजी 2007 से 2012 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे थे. पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 2014 में एक आपराधिक जांच की जानकारी के बदले में मजिस्ट्रेट को मोनाको में प्रतिष्ठित नौकरी देने की पेशकश करने के मामले में सजा सुनाई गई है। सरकोजी के पूर्व वकील थिएरी हर्जोग और एजिबर्ट को भी समान सजा मिली है. निकोलस सरकोजी की सजा में…
नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के बीच गठबंधन को लेकर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने सवाल खड़े किए हैं. आनंद शर्मा ने गठबंधन को पार्टी की मूल विचारधारा के खिलाफ बताया है. उन्होंने मांग की है कि आईएसएफ से गठबंधन की चर्चा कांग्रेस कार्य समिति में होनी चाहिए. आनंद शर्मा कांग्रेस पार्टी को उन 23 वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को चि_ी लिखी थी और शीर्ष नेतृत्व को लेकर कुछ सवाल किए थे. पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी के आईएसएफ से…
कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुये एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. हादसे में कई लोग घायल हो गये हैं. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार मामला कानपुर देहात की भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि क्षेत्र स्थित हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे ट्रोला में सवार…
नई दिल्ली। कोरोना और लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लौटाने के लिए ग्राहकों की सहूलियत के लिए बैंकें नए नए तरीके अपना रही है, इसी कड़ी में आज भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की। एसबीआई की ओर से अपने घर का सपना देखने वालों को ये सुनहरा मौका अन्य कई रियायतों के संग दिया गया है। भारतीय स्टेट बैंक ने सिबिल स्कोर के आधार पर होम लोन में 70 बेसिस पॉइंट यानी करीब 0.7 फीसदी तक रियायत देने का एलान किया है। इससे एसबीआई का होम लोन न्यूनतम 6.70…
नई दिल्ली। वर्ष 2015 के बाद दूरसंचार विभाग ने एक बार फिर लगभग 3.92 लाख करोड़ रुपये की टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की नीलामी की प्रक्रिया आज यानि सोमवार से शुरू कर दी है। इस निलामी के लिए रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने कुल 13,475 करोड़ रुपये का अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) किया है। इन सभी कंपनियों में रिलायंस जियो ने सबसे अधिक 1000 करोड़ रुपये का अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट जमा किया है, जबकि भारती एयरटेल ने 3,000 करोड़ रुपये की ईएमडी और वोडाफोन आइडिया ने 475 करोड़ रुपये की ईएमडी दी है। बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने…
तिरुपति। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को तिरुपति के पास रेनिगुंटा हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। नायडू उस वक्त चित्तूर जिले में एक कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट पर रोक लिया। पुलिस का कहना है कि नायडू के वहां जाने से निकाय चुनाव प्रभावित होने की आशंका थी। इस दौरान एयरपोर्ट पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पूर्व सीएम पुलिस से इस मसले पर बहस करते दिखे और और आगे न जाने दिए जाने पर वहीं फर्श पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी भी…
