Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए गए चंद्रबाबू, तो वहीं बैठ गए फर्श पर
    Breaking News Headlines

    हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए गए चंद्रबाबू, तो वहीं बैठ गए फर्श पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तिरुपति। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को तिरुपति के पास रेनिगुंटा हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। नायडू उस वक्त चित्तूर जिले में एक कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट पर रोक लिया। पुलिस का कहना है कि नायडू के वहां जाने से निकाय चुनाव प्रभावित होने की आशंका थी। इस दौरान एयरपोर्ट पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

    पूर्व सीएम पुलिस से इस मसले पर बहस करते दिखे और और आगे न जाने दिए जाने पर वहीं फर्श पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी भी उनके पास बैठ गए और हाथ जोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री से विनती की कि वह अपने कार्यक्रम को टाल दें। दरअसल, चित्तूर जिले में टीडीपी अध्यक्ष पुलिवर्थी वेंकटमणि प्रसाद ने प्रदर्शन का आयोजन किया जाना था जिसमें नायडू के शामिल होने की भी बात कही गई थी लेकिन पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी।

    निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू

    चित्तूर में सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विरोध प्रदर्शन के आयोजन की योजना बनाई गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘कोविड-19 को लेकर बनाए गए नियमों के तहत अधिक संख्या में लोगों के जमावड़े की अनुमति नहीं है। स्थानीय निकाय के चुनाव के लिए आचार संहिता लागू है। यह सिर्फ एक चुनाव प्रचार नहीं है, बल्कि इस कार्यक्रम की प्रकृति के उग्र होने की संभावना है, ऐसे में इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती।’

    पुलिस की यह दलील

    चंद्रबाबू नायडू को रोकने के बाद पुलिस ने यह भी दावा किया है कि चुनाव प्रचार की वजह से कोरोना संक्रमण का भी खतरा बढ़ सकता है। इन्हीं सब चीजों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पूर्व सीएम को हिरासत में ले लिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस किसान महासम्मेलन में बैल ने मारी नेता को लात
    Next Article टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की नीलामी दूसरी बार शुरू, रिलायंस जियो आगे

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने गांधी आश्रम में कराया भोजन, आम और मिठाइयां बांटकर दिया सेवा का संदेश

    June 28, 2026

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इधर सूखे की आहट और उधर राहत की हरियाली!

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    कपाली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, दो युवक घायल; नशे में ड्राइविंग की आशंका

    श्री शनिदेव भक्त मंडली ने दिव्यांग गिरी बाउरी को भेंट की नई ट्राई साइकिल

    गुवाली स्थित डीएमएफ फंड के द्वारा 33लाँख रुपया से बने ग्रामीण पार्क जंगलो मे तबदील

    राखा कॉपर में फैक्ट्री लगाने के नाम पर पर्यावरण को पहुंचाया जा रहा है नुकसान अंधाधुन पेड़ कटाई और गार्डवाल को तोड़ा गया

    केरूआडूंगरी पंचायत में 96 जरूरतमंद आदिवासी परिवारों के बीच अन्नदान वितरण

    यूसिल कर्मचारी सहकारिता उपभोक्ता भंडार वेतन संकट गहराया, तीन महीना से 6 मजदूर परेशान, चार लाख कारोबारी का है बकाया

    ठेकेदार के लापरवाही से राहगीर हो रहे हैं परेशान, 33 के वि के केबलिंग केवल ले जाने में जगह-जगह गड्ढा बना जानलेवा, मंडल कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.