Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कई रियायतों के साथ SBI ने की होमलोन की ब्याज दर में कटौती
    Breaking News Business Headlines

    कई रियायतों के साथ SBI ने की होमलोन की ब्याज दर में कटौती

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई द‍िल्ली। कोरोना और लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लौटाने के ल‍िए ग्राहकों की सहूल‍ियत के ल‍िए बैंकें नए नए तरीके अपना रही है, इसी कड़ी में आज भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की। एसबीआई की ओर से अपने घर का सपना देखने वालों को ये सुनहरा मौका अन्य कई र‍ियायतों के संग द‍िया गया है।

    भारतीय स्टेट बैंक ने सिबिल स्कोर के आधार पर होम लोन में 70 बेसिस पॉइंट यानी करीब 0.7 फीसदी तक रियायत देने का एलान किया है। इससे एसबीआई का होम लोन न्यूनतम 6.70 ब्याज दर का हो गया है।

    31 मार्च तक मिलेगा यह फायदा

    एसबीआई की ओर से कहा गया कि यह रियायती दर सिर्फ 31 मार्च, 2021 तक के लिए रहेगी। इसके अलावा बैंक ने 31 मार्च तक 100 फीसदी प्रोसेसिंग फीस माफ करने का एलान भी किया है। यानी मार्च अंत तक होम लोन लेने वालों को कोई भी प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी।

    इन ग्राहकों को मिलेगा लाभ

    बयान में कहा गया कि यह रियायती दर उन्हीं लोगों को मिलेगी, जिनका सिबिल में स्कोर अच्छा होगा। बैंक ने अपने ब्याज दर रियायत को सीआईबीआईएल (CIBIL) स्कोर से जोड़ा है। बैंक ने एक बयान में कहा, ”एसबीआई का यह मानना है कि अच्छे पेमेंट हिस्ट्री वाले ग्राहकों को बेहतर दरें मुहैया करनी चाहिए। होम फाइनेंस में एसबीआई बाजार का अगुआ बना हुआ है। मौजूदा पेशकश के साथ ग्राहकों के लिए लोन लेना काफी किफायती हो जाएगा क्योंकि ईएमआई घट जाएगी।

    अब सीआईबीआईएल स्कोर के हिसाब से एसबीआई के ग्राहकों को 75 लाख रुपये तक के होम लोन पर सबसे कम 6.7 फीसदी की ब्याज देनी होगी। इसी तरह 75 लाख रुपये से अधिक के मकानों के लिए सबसे सस्ती दर 6.75 फीसदी की होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेलीकॉम स्पेक्ट्रम की नीलामी दूसरी बार शुरू, रिलायंस जियो आगे
    Next Article कानपुर में पलटा तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राला, दबने से 6 लोगों की मौत, अनेक घायल

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.