नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बैंक कैलेंडर जारी किया है जिसमें उन तारीखों का उल्लेख किया गया है जिन पर बैंक कार्य नहीं करेंगे। 31 मार्च को बैंक का वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होता है। बैंक ब्रांच में ग्राहकों को आने की अनुमति नहीं होती। बैंक खाताधारक जिनके बैंक में कोई काम पेंडिंग है। उसे इसी सप्ताह पूरा करना होगा। वरना उन्हें 5 अप्रैल तक का इंतज़ार करना पड़ेगा। बता दें 27 मार्च से 4 अप्रैल के बीच केवल 2 दिन बैंक में काम होंगे। ऐसे में आपको सलाह है कि अपने बैंकिंग कार्य को जल्द से…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली। पाकिस्तान के सिंधु आयुक्त सैयद मुहम्मद मेहर अली शाह के नेतृत्व में सात सदस्यीय पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल स्थायी सिंधु आयोग की वार्षिक बैठक के लिए सोमवार को यहां पहुंचा. इस बैठक के दौरान शाह अपने भारतीय समकक्ष के साथ वार्ता करेंगे. दोनों देशों के सिंधु आयुक्त 23-24 मार्च को वार्षिक वार्ता करेंगे. भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदीप कुमार सक्सेना करेंगे, जिनके साथ केंद्रीय जल आयोग, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण और राष्ट्रीय जलविद्युत निगम के उनके सलाहकार होंगे. सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) में दोनों आयुक्तों के साल में कम से कम एक बार बैठक करने का प्रावधान है और यह बैठक…
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आनंदपुर ट्रस्ट अस्पताल के सामने आज 23 मार्च मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ऑटो और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें नौ महिलाएं और एक ऑटो चालक है। तीन अन्य को अस्पताल ले जाया गया, उनकी हालत भी नाजुक है। आक्रोशित लोगों ने चकाजाम कर दिया, उन्होंने लापरवाह बस चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। ऑटो नंबर (एमपी07आरए2329) को बस (एमपी07पी6882) ने टक्कर मार दी। ऑटो ग्वालियर से मुरैना रोड पर चमन पार्क तरफ जा रहा था। इसमें आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए रसोई बनाने…
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट – अहमदाबाद और मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन – का काम लगभग पूरा हो गया है, लेकिन, इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर राज्य और केंद्र सरकार के दावों के बावजूद अभी भी लगभग 2000 किसान गुजरात में भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं। गुजरात विधानसभा में राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आवश्यक भूमि का लगभग 5 प्रतिशत अभी भी अधिग्रहण किया जाना है। कई कांग्रेसी विधायकों ने राज्य सरकार से सवाल किया था कि पूरे रूट के विभिन्न जिलों में अहमदाबाद और मुंबई के…
नई दिल्ली। देश में सोमवार को 40,611 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई, 29,735 ठीक हुए और 197 की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले रविवार को 47,009 केस आए थे। बीते एक हफ्ते में पहली बार नए केस में गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले 14 मार्च को 26,413 केस आए थे और इसके अगले दिन 24,437 मरीज संक्रमित पाए गए थे। 15 मार्च के बाद से इसमें लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। बीते 24 घंटे में एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा 10,676 बढ़ा। अभी 3 लाख 42 हजार 344 मरीजों का इलाज…
????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 23मार्च दिन मंगलवार 2021???? www.rastrasamvad.com www.rashtrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया :बंगाल: ध्रुवीकरण को लेकर जोर आजमाइश, अपने एजेंडे पर कायम BJP* ********************* ✍️तख्तापलट, प्रदर्शनकारियों पर बर्बर कार्रवाई को लेकर म्यांमार के अधिकारियों पर EU ने लगाई पाबंदी *राम माधव की संघ में वापसी के कई मायने हैं* ✍️गोवा में निगम चुनावों में भाजपा की जीत, PM मोदी बोले- जनता विकास के साथ ✍️झारखंड में पब्लिक प्लेस में पी सिगरेट तो अब देना होगा 1…
राष्ट्र संवाद के स्थापना दिवस समारोह में कवियों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राष्ट्र संवाद के उज्जवल भविष्य की कामना की राष्ट्र संवाद के 22 वें स्थापना दिवस समारोह को रविवार की शाम झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की. कार्यक्रम के दौरान पत्रिका का विमोचन एवं अभिराम संवाद भाग-2 का अनावरण भी किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि वे कोई ऐसा काम नहीं करेंगे, जिससे जमशेदपुरवासी आहत हो. उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा के लिये चौबीस घंटे उपलब्ध…
गीत जब से नैन मिले हैं तुम से, मन ये फागुन-फागुन है | बरसाने सा रूप देख कर, चित्त हुआ बृंदावन है || मह-मह महक रही अमराई, प्रीत भरी पुरवाई में | घोल रही उल्लास पिकी भी, सुप्त पड़ी तरुणाई में | शिलीमुखी गुंजन से गुंजित, मधुवन का घर-आँगन है || रूप तुम्हारा शीतल-शीतल, जैसे केसर-ठंडाई | नेह लगे ज्यों गुलमोहर के, पुष्पों की हो सुघराई | वासंती मलयानिल झोंका, लगता सावन-सावन है || अधरों के सुस्मित पलास से, नयन भाँग के हैं प्याले | और गुलाबी रंग गाल के, जादू सा मन पर डाले | पिचकारी की धार सुगंधित,…
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दीपू सिंह ने किया भव्य स्वागत राँची से जमशेदपुर आने के क्रम में पारडीह स्थित मां काली मंदिर के समीप में भाजपा झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन साहू का भाजपा झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष दीपू सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इसमें मुख्य रुप से भाजपा जमशेदपुर महानगर के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मुचीराम बाउरी , सोनारी मंडल के अध्यक्ष श्री प्रशांत पोद्दार जी, उलीडीह मंडल के अध्यक्ष श्री अमरेंद्र पासवान जी, कदमा मंडल के उपाध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह लोधी, श्री…
आमंत्रण
