रंकिनी मंदिर सौंदर्यीकरण योजना पर विवाद, मुखिया ने फर्जी ग्राम सभा का लगाया आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। मुसाबनी प्रखंड के प्रसिद्ध रंकिनी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास के लिए स्वीकृत 19 करोड़ रुपये की योजना विवादों में घिर गई है। माटीगोड़ा पंचायत की मुखिया बॉबी मार्डी ने उपायुक्त को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि योजना की स्वीकृति कथित फर्जी ग्राम सभा के आधार पर ली गई। उनका दावा है कि ऐसी कोई संयुक्त ग्राम सभा आयोजित नहीं हुई और योजना से जुड़े दस्तावेजों में दर्शाया गया हस्ताक्षर उनका नहीं है। मुखिया ने पूरे मामले की जांच…
Author: Devanand Singh
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददातागुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर काशी के सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र मिट्टी से सुशोभित कलश यात्रा का मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर भव्य आयोजनजमशेदपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर काशी के सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र मिट्टी से सुशोभित कलश यात्रा का मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। सोनारी मरीन ड्राइव स्थित डोबो पुल से भूतनाथ मंदिर…
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाताJPSC की 14वीं परीक्षा रद्द कर CBI जांच कराए सरकार की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक बार फिर राज्य सरकार पर दबाव बनाया है।जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने JPSC की 14वीं परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार से परीक्षा रद्द कर CBI जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाएं विवादों में रही हैं, जिससे छात्रों का भरोसा टूट रहा है।रघुवर दास ने आरोप लगाया कि जिस परीक्षा एजेंसी को पहले ब्लैकलिस्ट किया गया था, उसे दोबारा परीक्षा की…
सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 120 छात्राओं की मुख-दंत जांच राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सरायकेला में राष्ट्रीय गैर संचारी रोग (NCD) कार्यक्रम के तहत मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 120 छात्राओं के मुख एवं दांतों की जांच की गई। विशेषज्ञों ने छात्राओं को नियमित एवं सही तरीके से ब्रश करने, मुख की स्वच्छता, संतुलित आहार तथा दंत रोगों की शुरुआती पहचान और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गुटखा, खैनी, पान मसाला, बीड़ी और सिगरेट से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों…
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाताविश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी 9 अगस्त को जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में भव्य जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।आदिवासी संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के संरक्षण के प्रति समर्पित यह दिवस झारखंड जैसे आदिवासी बहुल राज्य में विशेष महत्व रखता है। जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी आयोजन की सफलता के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं।विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षाराष्ट्र संवाद संवाददाताजमशेदपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को सिदगोड़ा…
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाताड्राइविंग लाइसेंस कैंप: पोटका में पहला आयोजनझारखंड सरकार के निर्देश पर मंगलवार को पोटका प्रखंड मुख्यालय में जिला परिवहन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में पोटका प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में युवक-युवतियां ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचे। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने युवाओं के बीच लर्निंग लाइसेंस का वितरण भी किया।ग्रामीण युवाओं को घर के करीब मिल रही सुविधाइस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झारखंड के इतिहास में पहली बार युवा मुख्यमंत्री…
कोवाली पुलिस ने अवैध पत्थर लदे मालवाहक वाहन को किया जब्त, खनन विभाग से मांगी जांच रिपोर्ट राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। कोवाली थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कोवाली गांव के टोला नूतनडीह स्थित पुराने आंगनबाड़ी केंद्र के समीप कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर लदे एक मालवाहक वाहन को जब्त किया। वाहन पर बिना वैध कागजात के सफेद पत्थर एवं ग्रीन स्टोन लोड किया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर कोवाली थाना ले आई। मामले की जांच के लिए जिला खनन पदाधिकारी को पत्र भेजा गया है, ताकि…
विशेष शिविरों में बन रहे जाति, आय, स्थानीय व ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला: राज्य सरकार के निर्देश पर सरायकेला-खरसावां जिले में 3 से 7 अगस्त तक जाति, आय, स्थानीय निवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। जिले के सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में आयोजित शिविरों में नए आवेदनों के साथ लंबित मामलों का भी प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। शिविरों का व्यापक…
जगन्नाथपुर पंचायत के साईं विहार कॉलोनी रोड नंबर 10B की बदहाल सड़क से ग्रामीण त्रस्त, वर्षों से नाली के पानी में आवागमन को मजबूर राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत अंतर्गत साईं विहार कॉलोनी, रोड नंबर 10बी के निवासी वर्षों से बदहाल सड़क और जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। कई स्थानों पर कच्ची सड़क होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि नालियों का निर्माण तो कराया गया है, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने तथा कई स्थानों पर अधूरा नाली छोड़ देने के…
लेखक: स्वामी देवेंद्र ब्रह्मचारीआज मानव सभ्यता अभूतपूर्व वैज्ञानिक प्रगति के शिखर पर खड़ी है, लेकिन विडंबना यह है कि जितनी तेजी से तकनीक ने दुनिया को जोड़ा है, उतनी ही तेजी से मनुष्य एक-दूसरे से दूर भी होता गया है। संचार के साधन बढ़े हैं, पर संवाद घटा है। सूचना का विस्फोट हुआ है, लेकिन समझ का विस्तार नहीं हो पाया। परिणामस्वरूप व्यक्ति तनावग्रस्त है, परिवार बिखर रहे हैं, समाज विभाजित हो रहा है, राष्ट्र वैचारिक संघर्षों में उलझे हैं और विश्व युद्ध, आतंकवाद, हिंसा तथा अविश्वास के संकट से जूझ रहा है। यदि इन सभी समस्याओं की जड़ खोजी…
