सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 120 छात्राओं की मुख-दंत जांच
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सरायकेला में राष्ट्रीय गैर संचारी रोग (NCD) कार्यक्रम के तहत मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 120 छात्राओं के मुख एवं दांतों की जांच की गई।
विशेषज्ञों ने छात्राओं को नियमित एवं सही तरीके से ब्रश करने, मुख की स्वच्छता, संतुलित आहार तथा दंत रोगों की शुरुआती पहचान और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गुटखा, खैनी, पान मसाला, बीड़ी और सिगरेट से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य, सामान्य लक्षणों तथा समय पर उपचार को लेकर जागरूकता सत्र भी हुआ। अंत में छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को तंबाकू मुक्त जीवन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई गई।

