नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर वेसाक वैश्विक समारोह को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रहे हैं। कोरोना का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना की वजह से पूरी दुनिया संकट में है। भारत समेत दुनिया के कई देशों ने कोरोना की दूसरी लहर का सामना किया है। कोरोना संकट काल में मेडिकल स्टाफ ने जान दांव पर लगाकर सेवा दी। पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने इस दौरान अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। कोरोना ने पूरी दुनिया को बदलकर रख दिया है। पीएम…
Author: Devanand Singh
कोलकाता. चक्रवात यास बंगाल की खाड़ी से उठा भीषण चक्रवात ‘यास’ कुछ ही घंटों में पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के समुद्र तटीय इलाकों में टकराने वाला है. अगले कुछ घंटों में तूफान यास के तीव्र चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है, जिसके बाद वह बंगाल और ओडिशा में पहुंचा. जिसका असर भी बहुत ज्यादा देखने को मिल रहा है. पश्चिम बंगाल में जैसे ही चक्रवात यास लैंडफॉल के करीब पहुंचा है, पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा में समुद्र में हलचल बहुत तेज हो गई है. चक्रवात यास के लैंडफॉल से पहले ओडिशाल के भद्रक जिले में भारी बारिश…
नई दिल्ली. सुबोध जायसवाल केंद्रीय जांच ब्यूरो के नए प्रमुख बनाए गए हैं. हालांकि, सीबीआई जैसी शीर्ष जांच संस्था के प्रमुख बनने से पहले जायसवाल ने पुलिस, जासूसी और सुरक्षा के स्तर पर भी कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. इससे पहले साल 2021 की शुरुआत में उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की कमान सौंपी गई थी. इस दौरान वे जवानों की क्षमताओं में इजाफा करना चाहते थे. हालांकि, थोड़ा ही समय निकला और उन्हें सीबीआई संभालने के लिए कहा गया.जायसवाल 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी हैं. साल 2018 में उन्हें महाराष्ट्र के तब मुख्यमंत्री…
नई दिल्ली. इंडियन रेलवे ने यास तूफान के चलते कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं. नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने बताया कि यास तूफान के कारण दक्षिण भारत और कोलकाता की 38 लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. ऐसे में अगर आपने इस रूट के लिए 29 मई 2021 तक रेल टिकट बुक कराया है तो सफर के लिए घर से निकलने के पहले रद्द ट्रेनों की सूची देख लें. नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने ट्वीट कर कहा कि अगर तूफान के दौरान ट्रेनों का संचालन किया जाता है तो कुछ भी अनहोनी होनी की आशंका बनी रहती…
नई दिल्ली. कोविड-19 के मामलों में अचानक कमी देखी जा रही है. दिल्ली समेत छह राज्यों में 15 मई से मामले करीब आधे से भी कम हो गए हैं. हालांकि, अन्य राज्यों, जैसे कि तमिलनाडु, मेघालय और त्रिपुरा में इसी समय में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखी जा रही है. स्वास्थ्य मंत्री की ओर से दिए गए डाटा के मुताबिक पिछले 10 दिन में भारत का एक्टिव केस लोड लगभग 30 प्रतिशत तक कम हो गया है. 15 मई तक ये मामले 36.73 लाख थे, जबकि 25 मई को यह 25.86 लाख हो गए है. न्यूज18 की ओर…
नई दिल्ली. कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को दोबारा तेज करने के लिए किसानों में नया जोश भर गया है. कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है. इस बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसान संगठनों के कल काला दिवस मनाने पर बड़ा एलान किया है. टिकैत ने कहा है कि कल भारत सरकार का पुतला जलाया जाएगा. इसके अलावा ट्रैक्टर व घरों पर काला झंडा लगाया जाएगा. ये सुबह 9-10 बजे से शुरू होगा. उन्होंने कहा कि हम सिर्फ काले झंडे लगाएंगे. कोई भीड़-भाड़ या जनसभा नहीं…
नई दिल्ली. कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान मानवता की मिसाल पेश करते हुए देश की दो बड़ी कंपनियां टाटा और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दरियादिली का परिचय दिया है. संकट के इस दौर में जहां पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ा है, वहीं देश के ये दो कंपनियां अपने मातहत काम करने वाले कर्मचारियों के हरसंभव मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. टाटा ग्रुप की टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के साथ महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को बहुत बड़ी राहत दी है. महामारी से देश में अब तक तीन…
नई दिल्ली. खेल मंत्रालय ने जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने के लिए सात राज्यों में कुल 143 खेलो इंडिया केंद्र खोलने का फैसला किया है, जिस पर कुल 14.30 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. इन केंद्रों को महाराष्ट्र, मिजोरम, गोवा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में स्थापित किया जाएगा. प्रत्येक केंद्र में किसी एक खेल की सुविधा उपलब्ध होगी.खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने बयान में कहा, भारत को 2028 ओलंपिक में शीर्ष दस देशों में शामिल करने का हमारा प्रयास है. इसे हासिल करने के लिए हमें खिलाडिय़ों की उनकी छोटी उम्र में ही पहचान करने और उन्हें…
भाजपा नेता तथा अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की परेशानी और बढ़ गई है. इस बार कोलकाता पुलिस मिथुन को समन करने जा रही है. सूत्रों ने बताया कि सुपरस्टार को इसी हफ्ते तलब किया जा सकता है.कोलकाता पुलिस ने मिथुन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. मिथुन पर बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप लगा है. अभिनेता के खिलाफ मानिकतला पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले की सुनवाई के दौरान सियालदह एसीजेएम कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट तलब की.
नई दिल्ली. नारदा स्टिंग मामले में सीबीआई को आज मंगलवार 25 मई को सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस लेनी पड़ी. सीबीआई ने कलकत्ता हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें फिरहाद हाकिम, मदन मित्रा, सुब्रत मुखर्जी और शोवन चटर्जी को हाउस अरेस्ट में भेजा गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पूरा मामला अब हाई कोर्ट के 5 जजों की बेंच देख रही है. सभी पक्षों को वहीं अपनी बात रखनी चाहिए.सीबीआई की तरफ से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने राज्य की अराजक परिस्थितियों पर दलील दी. उन्होंने कहा, 17 मई को मुख्यमंत्री खुद सीबीआई…
