Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना की वजह से पूरी दुनिया संकट में, इस मुश्किल वक्त में बुद्ध के आदर्शों पर चलना जरूरी: पीएम मोदी
    Breaking News

    कोरोना की वजह से पूरी दुनिया संकट में, इस मुश्किल वक्त में बुद्ध के आदर्शों पर चलना जरूरी: पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर वेसाक वैश्विक समारोह को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रहे हैं। कोरोना का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना की वजह से पूरी दुनिया संकट में है। भारत समेत दुनिया के कई देशों ने कोरोना की दूसरी लहर का सामना किया है। कोरोना संकट काल में मेडिकल स्टाफ ने जान दांव पर लगाकर सेवा दी।

    पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने इस दौरान अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। कोरोना ने पूरी दुनिया को बदलकर रख दिया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस मुश्किल वक्त में बुद्ध के आदर्शों पर चलना जरूरी है। कोरोना के खिलाफ जंग में हमें बौद्ध संस्थाओं से सहयोग मिल रहा है।

    इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में दी गई थी। यह आयोजन भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) के सहयोग से करता है। इसमें दुनिया भर के बौद्ध संघों के सर्वोच्च प्रमुख शामिल होंगे। पीएमओ के मुताबिक इस समारोह को दुनिया के 50 से अधिक प्रमुख बौद्ध धार्मिक नेता संबोधित करेंगे। वेसाक-बुद्ध पूर्णिमा को गौतम बुद्ध के जन्म, बुद्धत्व की प्राप्ति और महा परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    इससे पहले भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने भी मंगलवार को ट्वीट करके जानकारी दी थी कि बुधवार को पीएम मोदी 2565वें अंतरराष्ट्रीय बुद्ध पूर्णिमा दिवस के मौके पर बौद्ध समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल और ओडिशा में दिख रहा यास का असर, तेज हवाओं संग बारिश, कई जगह पेड़ टूटे, एक की मौत
    Next Article बेकार जानकर फेंके गए लॉटरी टिकट पर निकला 7.25 करोड़ रुपये का इनाम

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    November 11, 2026

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.