Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जासूसी से लेकर हिफाज़त तक हर काम कर चुके हैं CBI के नए प्रमुख
    Headlines

    जासूसी से लेकर हिफाज़त तक हर काम कर चुके हैं CBI के नए प्रमुख

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सुबोध जायसवाल केंद्रीय जांच ब्यूरो के नए प्रमुख बनाए गए हैं. हालांकि, सीबीआई जैसी शीर्ष जांच संस्था के प्रमुख बनने से पहले जायसवाल ने पुलिस, जासूसी और सुरक्षा के स्तर पर भी कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. इससे पहले साल 2021 की शुरुआत में उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की कमान सौंपी गई थी. इस दौरान वे जवानों की क्षमताओं में इजाफा करना चाहते थे. हालांकि, थोड़ा ही समय निकला और उन्हें सीबीआई संभालने के लिए कहा गया.जायसवाल 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी हैं. साल 2018 में उन्हें महाराष्ट्र के तब मुख्यमंत्री रहे देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी के लिए चुना था. उन्होंने इस पद पर जून 2018 से लेकर फरवरी 2019 तक काम किया. हालांकि, सेंट्रल डेप्युटेशन पर बुलाए जाने से पहले उन्हें राज्य का डीजीपी बनाया गया था.
    जायसवाल ने खूफिया स्तर पर भी काफी काम किया है. वे करीब एक दशक तक रिसर्च एंड एनालिसिस विंग और इंटेलिजेंस ब्यूरो के साथ रहे. उन्हें अभी तक सीबीआई का कोई अनुभव नहीं है. हालांकि, उन्होंने सीबीआई के हाथों में दिए जाने से पहले मशहूर तेलगी कांड की जांच की थी. इसके बाद वे स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स के मुखिया भी बने. बाद में उन्होंने महाराष्ट्र एंटी-टैरेरिज्म स्क्वॉड में शामिल किया गया.साल 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले के दौरान जायसवाल महाराष्ट्र इंटेलिजेंस ब्यूरो की कमान संभाल रहे थे. इस मामले को सुलझाने में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही. उन्होंने इस घटना के बाद अमेरिकी एजेंसियों के साथ करीब से काम किया. वहीं, NIA को सौंपे जाने से पहले उनकी ही निगरानी में एल्गार परिषद और भीमा कोरेगांव हिंसा मामलों की जांच की गई थी. जायसवाल को दो साल के लिए सीबीआई प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे ने यास तूफान के कारण लंबी दूरी की 38 ट्रेनें कीं रद्द, यह है पूरी लिस्ट
    Next Article बंगाल और ओडिशा में दिख रहा यास का असर, तेज हवाओं संग बारिश, कई जगह पेड़ टूटे, एक की मौत

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.