Author: Devanand Singh

4 सितंबर तक नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन का मौका, 7 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत सरायकेला-खरसावां जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची बुधवार को प्रकाशित कर दी गई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रकाशित सूची का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। जिले की प्रारूप सूची में कुल 7,67,613 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 3,84,834 पुरुष, 3,81,919 महिला और 10 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्रवार ईचागढ़ में 2,56,155, सरायकेला में 3,02,716 और खरसावां में 2,08,742…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा प्रखंड की माटीगोड़ा पंचायत में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितता और 50 से 60 लाख रुपये की फर्जी निकासी के आरोप सामने आए हैं। RTI कार्यकर्ता संघ के सह सचिव एवं युवा नेता सुनील मुर्मू ने पंचायत की मुखिया बॉबी मार्डी और मुखिया प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सुनील मुर्मू का आरोप है कि वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 की योजनाओं के लिए बिना ग्राम सभा आयोजित किए और बिना ग्रामीणों को सूचना दिए कागजी प्रक्रिया पूरी दिखाकर लाभुक समितियों…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (काशी) से लाई गई पवित्र मिट्टी से सुशोभित कलश यात्रा का पूर्वी सिंहभूम जिले में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी के नेतृत्व में रांची से पहुंची कलश यात्रा का गालूडीह स्थित पुटूरु टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ स्वागत किया। इसके बाद कलश यात्रा घाटशिला होते हुए मऊभंडार स्थित शिव मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश के दर्शन कर गुरु रविदास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिलाध्यक्ष…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा/घाटशिला: घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न बाजारों में “हाथी” ब्रांड के नाम पर कथित रूप से नकली सरसों तेल की बिक्री का मामला सामने आया है। स्थानीय खुदरा विक्रेताओं का आरोप है कि जहां अधिकृत डिपो में हाथी ब्रांड सरसों तेल का थोक मूल्य 185 रुपये प्रति लीटर है, वहीं बाजार में इसी ब्रांड का तेल 175 रुपये प्रति लीटर में बेचा जा रहा है, जिससे इसकी गुणवत्ता और प्रामाणिकता पर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, सरायकेला और आसपास के क्षेत्रों से कम कीमत का स्थानीय तेल लाकर घाटशिला, मुसाबनी, बहरागोड़ा और जादूगोड़ा क्षेत्र…

Read More

सालडीह बस्ती में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन, 3 सितंबर को होगा उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता, आदित्यपुर: आदित्यपुर, आशियाना के समीप सालडीह बस्ती में श्री श्री सार्वजनिक जन्माष्टमी पूजा अग्रदूत संघ की ओर से बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ किया गया। भूमि पूजन में समिति के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए। समिति के अनुसार इस वर्ष पूजा पंडाल पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ धाम मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा। पश्चिम बंगाल के कांथी की मां शीतला डेकोरेटर द्वारा करीब 60 फीट ऊंचे…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया। भारती विविध कला मंदिर की ओर से स्वर सम्राट एवं महान पार्श्वगायक स्व. किशोर कुमार की 97वीं जयंती के अवसर पर किशोर नाईट का भव्य आयोजन किया गया। गम्हरिया स्थित स्टूडेंट्स कॉर्नर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्श्व गायक किशोर कुमार के जन्म दिवस पर संस्था के सदस्यों ने केक काटकर लोगो के बीच वितरित किया। इस मौके पर दिवंगत पार्श्व गायक मो0 रफ़ी, मुकेश कुमार, स्वर कोकिला लता मंगेशकर और आशा भोंसले को भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अतिथि के रूप में पूर्व पंसस अजीत कुमार…

Read More

राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा बड़बिल(ओडिशा)बड़बिल तहसील क्षेत्र अंतगर्त भद्रासाही से गुवाली के बीच कासिया चौक,बीआरपीएल प्लांट निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 520के मुख्य सड़को मे बने गढ्ढे दुघर्टना को आमंत्रित कर रहा है। गौरतलब हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग मे वाहनो के आवागमन के लिए गति निर्धारित है। जब गति को पालन करते हुए वाहन चालक इस मार्ग पर चलते है,तो अचानक आगे सड़को पर बने गढ्ढे देखकर अनियंत्रित हो जाते है,कभी कभी बड़ी दुघर्टना के शिकायत हो जातै है।राष्ट्रीय राजमार्ग के रखरखाव का जिम्मा भारती राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का है,राजमार्ग के मुख्य सड़को पर बने गढ्ढे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सवालो के…

Read More

नीलकंठ बाबा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ अनुष्ठान राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया काण्ड्रा बाजार स्थित जय शनि देव पावन धाम नीलकंठ बाबा मंदिर परिसर में समाजसेवी रोशन प्रसाद साव के नेतृत्व में भव्य रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न हुआ। शाम पांच बजे शुरू हुए अनुष्ठान को पंडित गौतम मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में शामिल होकर बाबा नीलकंठ से क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजक के अनुसार मंदिर परिसर में प्रत्येक पूर्णिमा…

Read More

एनडीआरएफ की 28 सदस्यीय टीम ने 25 किमी से अधिक क्षेत्र खंगाला, गहरे पानी में गोताखोरों की मदद से खोजबीन राष्ट्र संवाद संवाददाता, आदित्यपुर: आसंगी चेक डैम में रविवार को डूबे एनआईटी आदित्यपुर के छात्र मोहम्मद मीर हसन तनवीर का 72 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। छात्र की तलाश में एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। घटना के बाद से परिजनों और परिचितों की चिंता बढ़ती जा रही है। पश्चिम बंगाल निवासी तनवीर एनआईटी आदित्यपुर के मेट्रोलॉजी विभाग में चतुर्थ वर्ष के छात्र थे। रविवार को…

Read More

भारी वाहनों की अवैध पार्किंग पर चलेगा नियमित अभियान, मोटर वाहन अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई : डीटीओ राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला: जिले की सड़कों पर मनमाने ढंग से भारी वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ अब परिवहन विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों समेत प्रमुख सड़कों पर अवैध रूप से खड़े ट्रक, ट्रेलर और अन्य भारी वाहनों के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा। डीटीओ ने कहा कि सड़क किनारे खड़े भारी वाहन विशेषकर रात…

Read More