Author: Devanand Singh

11098 लाभुकों के बीच किया परिसंपत्तियों का वितरण, 51 योजनाओं का शिलान्यास एवं 44 योजनाओं का हुआ उद्घाटन मुख्यमंत्री ने चाईबासा स्थित रेलवे ओवरब्रिज, सुसज्जित पिल्लई हॉल जनता को सुपुर्द किया, एसीसी सीमेंट कंपनी के लिए चयनित 45 एवं टिस्को अप्परेंट आइसशिप में चयनित 36 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री ने 3351 किसानों के बीच केसीसी ऋण का वितरण किया उद्योग का लाभ राज्यवासियों को भी मिले उद्योग ग्रामीणों का ध्यान रखें, ग्रामीण उद्योग का ध्यान रखेंगे सामाजिक, सांस्कृतिक व्यवस्थाओं को ध्यान में रख विकास यात्रा करना है,सड़क निर्माण कार्य में तेजी आयेगी हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड हमें सामाजिक सांस्कृतिक…

Read More

अभिहित अधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम द्वारा अनुमंडल क्षेत्र के खाद्य कारोबारियों के लिए जारी किए गए दिशा निर्देश, कहा- बिना अनुज्ञप्ति/पंजीकरण के खाद्य कारोबार करना है दण्डनीय अपराध अनुज्ञप्ति/पंजीकरण के बिना कारोबार करते पकड़े जाने पर छह माह का कारावास एवं पांच लाख रुपये तक के आर्थिक दण्ड का है प्रावधान… श्री संदीप कुमार मीणा, अभिहित अधिकारी सह एसडीएम धालभूम अनुज्ञप्ति/पंजीकरण के लिए foscos.fssai.gov.in पर करें ऑनलाइन आवेदन धालभूम अनुमंडल क्षेत्र के सभी खाद्य कारोबारियों को यथाशीघ्र अनुज्ञप्ति/पंजीकरण कराने के दिशा-निर्देश अभिहित पदाधिकारी- सह- अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा द्वारा जारी किए गए हैं। खाद्य कारोबारी जैसे…

Read More

ज़मीनी विवाद में भाई ने भाई को पीट पीट कर की हत्या चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर (बेगूसराय) तेयाय ओपी क्षेत्र के बसही गांव में एक कलयुगी भाई के द्वारा जमीनी विवाद में बड़े भाई की पीट पीट कर हत्या कर दिये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसही गांव निवासी स्वर्गीय रामरतन महतो उर्फ़ भुट्टो महतो के तीन पुत्रों में दो पुत्रों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था इसी दौरान बुधवार को मझला भाई ने अपने पुत्र के साथ मिलकर अपने बड़े भाई 50वर्षीय विश्वनाथ महतो को बेरहमी से पीट पीट कर…

Read More

राज्यसभा में सरकार और विपक्ष के बीच बना गतिरोध आज भी जारी रहा और विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण उच्च सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि हंगामे के बीच ही संक्षिप्त चर्चा के बाद फेक्टर विनियमन (संशोधन) विधेयक, 2021 पारित किया गया और नारियल विकास बोर्ड (संशोधन) विधेयक, 2021 पेश किया गया। दूसरी बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई, उपसभापति हरिवंश ने फेक्टर विनियमन (संशोधन) विधेयक, 2021 पेश करने के लिए वित्त मंत्री…

Read More

भगवानपुर पहुँच कर डीएम ने जल नल योजना का किया जांच चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर, प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में चल रहे बिहार के महत्वाकांक्षी नल जल योजना में नित्य मिल रहें शिकायत के मद्देनजर गुरुवार को जिलाधिकारी अरविंद कुमार जांच करने प्रखंड क्षेत्र के बनवारीपुर, रसलपुर व मेहदौली पंचायत पहुंचे। इस दौरान वे प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर पंचायत के वार्ड संख्या 16, मेहदौली पंचायत के वार्ड संख्या 4 तथा बनवारीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 4, 9 तथा वार्ड संख्या 10 में नव निर्मित नल जल योजना की जांच संबंधित अधिकारियों के साथ की। इस दौरान उन्होंने मेंहदौली…

Read More

आखिरी काॅलम…………………. सियासी समीकरण बनाने की कवायद बिशन पपोला आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर-प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियां अपने सियासी समीकरण बनाने में जुट गईं हैं। इसमें न तो बीजेपी पीछे है और न ही प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी। कांग्रेस और बसपा इन दोनों के साथ दौड़ में शामिल होंगी, ऐसा कम ही नजर आ रहा है, इसीलिए वर्तमान परिस्थितियों में जो राजनीतिक परिदृश्य दिख रहा है, उसमें असली फाइट तो बीजेपी और सपा के बीच ही होगी। पर यहां महत्वपूर्ण सवाल यह कि अलग-अलग जाति-धर्म में बंटे उत्तर-प्रदेश में सियासी…

Read More

नाग पंचमी मेला का हुआ आयोजन ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ।बेगूसराय जिले के प्रसिद्ध नाग पंचमी मेला भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत संजात, सलेश स्थान में श्रद्धालुओं उमड पड़ी* प्रखंड के संजात गांव स्थित माँ भगवती पूजा समिति संजात मंदिर में बुधवार को नागपंचमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. प्रधान पुजारी बाबू लाल पासवान ने पूजा करायी.मंदिर समिति के सचिव दुखन पासवान ने बताया कि हर साल मां भगवती के दरबार में लाखों श्रद्धालुओं का भीड़ उमड पड़ती है । सर्पदंश के शिकार लोग मां भगवती के दरबार में पहुंचते हैं. मंदिर कमेटी के संरक्षक राजपति पासवान ने बताया…

Read More

हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 50 हाजर रुपये की लूट ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट गढ़पुरा,बेगूसराय ।थाना क्षेत्र के मालीपुर  मोहतर पथ के हनुमान मंदिर के समीप एक सीएसपी संचालक से पचास हजार रुपये व अन्य सामान  लुट लेने का मामला प्रकाश में आया है .जानकारी के अनुसार मालीपुर निवासी सीएसपी संचालक कुंदन कुमार अपने घर से  पचास हजार नगद व अन्य सामान  बैग में लेकर छौराही ओपी क्षेत्र के मालपुर गांव स्थित सीएसपी केंद्र पर जा रहा था जिस दौरान मोरतर तीन बटिया चौक के समीप पूर्व से घात लगाए एक अपाचे बाइक पर तीन हथियारबंद अपराधी…

Read More

युवा जदयू का प्रखंड स्तरीय कमिटी का किया गया गठन ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट वीरपुर बेगूसराय। संगाठनिक मजबूती हेतु युवा जदयू का प्रखंड स्तरीय कमिटी का गठन किया गया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने बताया कि युवा जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार शांडिल्य, लोक सभा प्रभारी राकेश कुमार,जिलाप्रवक्ता सह शोसल मीडिया प्रभारी रणविजय झा के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी पंचायतों में युवा जदयू का कमिटी टीम का गठन कर लिया गया है। साथ ही पंचायत अध्यक्ष को जिम्मेवारी भी दे दी गई है । जारी सूची के अनुसार मोहम्मद…

Read More