Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लगातार बारिश से कांड्रा-हुदु मार्ग ठप: मेहताबेड़ा में डायवर्सन सड़क बही, हजारों ग्रामीणों का संपर्क टूट
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लगातार बारिश से कांड्रा-हुदु मार्ग ठप: मेहताबेड़ा में डायवर्सन सड़क बही, हजारों ग्रामीणों का संपर्क टूट

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लगातार बारिश से कांड्रा-हुदु मार्ग ठप: मेहताबेड़ा में डायवर्सन सड़क बही, हजारों ग्रामीणों का संपर्क टूट

    राष्ट्र संवाद संवादाता

    सरायकेला: जिले में लगातार हो रही बारिश ने कांड्रा- हुदु मार्ग पर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मेहताबेड़ा में निर्माणाधीन पुल के समीप बनाई गई अस्थायी डायवर्सन सड़क तेज बहाव में बह जाने से हुदु और कांड्रा के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह भंग हो गया है. इसके चलते छोटे-बड़े सभी वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है और हजारों ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार मेहताबेड़ा में नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण अवधि के दौरान आवागमन बनाए रखने के लिए पुल के बगल में अस्थायी डायवर्जन सड़क बनाई गई थी. लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के चलते डायवर्जन सड़क पूरी तरह बह गई. इसके बाद मार्ग पर आवागमन बंद हो गया. सड़क संपर्क टूटने से हुदु और आसपास के गांवों के लोगों का कांड्रा से सीधा संपर्क प्रभावित हो गया है. दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, मरीजों और आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में भारी दिक्कतें आ रही हैं. लोगों को कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से अविलंब वैकल्पिक व्यवस्था करने तथा डायवर्जन सड़क की मरम्मत कर जल्द से जल्द आवागमन बहाल कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में CISCE जोनल स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज, 17 स्कूलों के 100 से अधिक तैराक ले रहे हिस्सा
    Next Article *पहाड़ भांगा में सोशल मीडिया मीटअप बना आकर्षण का केंद्र, जूनियर मिथुन और मोनिका सिंह ने जमाया रंग*

    Related Posts

    गिरिडीह में चोरों का आतंक, कालीबाड़ी मंदिर के पास मोबाइल दुकान का ताला तोड़ ₹1.50 लाख की चोरी, पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

    July 28, 2026

    झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, 16 शीर्ष नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण; 11 अत्याधुनिक हथियार और 1500 से अधिक गोलियां करेंगे जमा

    July 28, 2026

    *पहाड़ भांगा में सोशल मीडिया मीटअप बना आकर्षण का केंद्र, जूनियर मिथुन और मोनिका सिंह ने जमाया रंग*

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह में चोरों का आतंक, कालीबाड़ी मंदिर के पास मोबाइल दुकान का ताला तोड़ ₹1.50 लाख की चोरी, पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

    झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, 16 शीर्ष नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण; 11 अत्याधुनिक हथियार और 1500 से अधिक गोलियां करेंगे जमा

    *पहाड़ भांगा में सोशल मीडिया मीटअप बना आकर्षण का केंद्र, जूनियर मिथुन और मोनिका सिंह ने जमाया रंग*

    लगातार बारिश से कांड्रा-हुदु मार्ग ठप: मेहताबेड़ा में डायवर्सन सड़क बही, हजारों ग्रामीणों का संपर्क टूट

    जमशेदपुर में CISCE जोनल स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज, 17 स्कूलों के 100 से अधिक तैराक ले रहे हिस्सा

    जेआरडी टाटा की दूरदृष्टि को नमन: नेट-ज़ीरो, नवाचार और मानवीय मूल्यों के साथ आगे बढ़ रहा है टाटा स्टील

    गायत्री परिवार के युवाओं ने 251 पौधे लगाए

    संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक चलेगा विशेष अभियान, गुरु पूर्णिमा से प्रारंभ होगा समरसता संकल्प अभियान : दिनेश कुमार

    गिरिडीह हाथियों का तांडव, खेत में काम कर रहे किसान को कुचलकर मार डाला, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    बागबेड़ा में पुलिस का नशा मुक्ति अभियान, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.