Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिडीह में चोरों का आतंक, कालीबाड़ी मंदिर के पास मोबाइल दुकान का ताला तोड़ ₹1.50 लाख की चोरी, पुलिस के सामने बड़ी चुनौती
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गिरिडीह में चोरों का आतंक, कालीबाड़ी मंदिर के पास मोबाइल दुकान का ताला तोड़ ₹1.50 लाख की चोरी, पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गिरिडीह में चोरों का आतंक, कालीबाड़ी मंदिर के पास मोबाइल दुकान का ताला तोड़ ₹1.50 लाख की चोरी, पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

    राष्ट्र संवाद संवादाता

    शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाके कालीबाड़ी मंदिर के समीप सोमवार देर रात बेखौफ चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का ताला तोड़ दिया। चोर दुकान में घुसे और लाखों रुपये के कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और रात की पुलिस गश्ती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र स्थित कालीबाड़ी मंदिर के पास संचालित मोबाइल रिपेयरिंग दुकान के मालिक सूरज दास रोज की तरह सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर अपने नगीना सिंह रोड स्थित घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुकान से एक लैपटॉप और मरम्मत के लिए ग्राहकों द्वारा दिए गए आठ महंगे मोबाइल फोन गायब थे।
    दुकानदार के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब ₹1.50 लाख है। उन्होंने बताया कि छोटी-सी दुकान ही उनके परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा है। इस चोरी ने पूरे परिवार को आर्थिक संकट में डाल दिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
    घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा साक्ष्य जुटाकर चोरों की पहचान में जुट गई है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के प्रमुख बाजार और धार्मिक स्थल के समीप इस तरह की वारदात से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। लोगों ने रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, 16 शीर्ष नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण; 11 अत्याधुनिक हथियार और 1500 से अधिक गोलियां करेंगे जमा

    Related Posts

    झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, 16 शीर्ष नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण; 11 अत्याधुनिक हथियार और 1500 से अधिक गोलियां करेंगे जमा

    July 28, 2026

    *पहाड़ भांगा में सोशल मीडिया मीटअप बना आकर्षण का केंद्र, जूनियर मिथुन और मोनिका सिंह ने जमाया रंग*

    July 28, 2026

    लगातार बारिश से कांड्रा-हुदु मार्ग ठप: मेहताबेड़ा में डायवर्सन सड़क बही, हजारों ग्रामीणों का संपर्क टूट

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह में चोरों का आतंक, कालीबाड़ी मंदिर के पास मोबाइल दुकान का ताला तोड़ ₹1.50 लाख की चोरी, पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

    झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, 16 शीर्ष नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण; 11 अत्याधुनिक हथियार और 1500 से अधिक गोलियां करेंगे जमा

    *पहाड़ भांगा में सोशल मीडिया मीटअप बना आकर्षण का केंद्र, जूनियर मिथुन और मोनिका सिंह ने जमाया रंग*

    लगातार बारिश से कांड्रा-हुदु मार्ग ठप: मेहताबेड़ा में डायवर्सन सड़क बही, हजारों ग्रामीणों का संपर्क टूट

    जमशेदपुर में CISCE जोनल स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज, 17 स्कूलों के 100 से अधिक तैराक ले रहे हिस्सा

    जेआरडी टाटा की दूरदृष्टि को नमन: नेट-ज़ीरो, नवाचार और मानवीय मूल्यों के साथ आगे बढ़ रहा है टाटा स्टील

    गायत्री परिवार के युवाओं ने 251 पौधे लगाए

    संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक चलेगा विशेष अभियान, गुरु पूर्णिमा से प्रारंभ होगा समरसता संकल्प अभियान : दिनेश कुमार

    गिरिडीह हाथियों का तांडव, खेत में काम कर रहे किसान को कुचलकर मार डाला, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    बागबेड़ा में पुलिस का नशा मुक्ति अभियान, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.