अपने संरक्षक के प्रति अमर्यादित टिप्पणी से आहत टेंपो चालकों ने सीपी सिंह के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली भाजपा विधायक सी पी सिंह द्वारा विधान सभा सदन के अंदर मंत्री बन्ना गुप्ता के ऊपर अमर्यादित टिप्पणी एवं असंसदीय भाषा का प्रयोग के खिलाफ कदमा बाजार में प्रतिशोध रैली विधायक सीपी सिंह के प्रति रजक समाज में आक्रोश भाजपा विधायक सी पी सिंह द्वारा विधान सभा सदन के अंदर मंत्री बन्ना गुप्ता के ऊपर अमर्यादित टिप्पणी एवं असंसदीय भाषा का प्रयोग के खिलाफ कदमा बाजार में प्रतिशोध रैली का आयोजन किया गया और विधायक सी पी सिंह का पुतला फूंका गया!…
Author: Devanand Singh
सरकार न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन (PCV10&13) को नियमित नि:शुल्क टीकाकरण अभियान में शामिल करे – डाॅ.अजय कुमार कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद,आईपीएस डॉ अजय कुमार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन (PCV10&13) को नियमित नि: शुल्क टीकाकरण अभियान में शामिल करने का अनुरोध किया है. डाॅ.अजय कुमार ने पत्र में कहा सभी कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण कठिन समय से गुजर रहे हैं और ऐसे समय में हमें अपने बच्चों की भी उचित देखभाल करनी होगी। कई मामलों में पांच साल व इससे छोटे बच्चों की मृत्यु का मुख्य कारण न्यूमोनिया और डायरिया…
विधानसभा घेराव में भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा, जिलाध्यक्ष गूँजन यादव ने कहा डरी हुई है सरकार जमशेदपुर। तुष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित विधानसभा भवन में नमाज हेतु अलग कक्ष आवंटन किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्देशित चरणबद्ध आंदोलन के निमित्त बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव किया। विधानसभा घेराव हेतु भाजपा जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में रांची कूच किया। बुधवार सुबह साकची स्थित पार्टी कार्यालय से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने झंडे, पोस्टर, बैनर लेकर राँची प्रस्थान किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व…
कुणाल षाड़ंगी बोले लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या, सरकार भाजपा से डरी विधानसभा घेराव कार्यक्रम के तहत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बर्बर तरीके से हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ लाठी चलाकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। तुष्टिकरण की राजनीति से धर्मांध बनी सूबे की गठबंधन सरकार जनाक्रोश और सशक्त भाजपा के आक्रामक तेवर से घबरा गई है। अपने गलत मंसूबों की पूर्ति के लिए यूपीए गठबंधन सरकार उनके खिलाफ उठने वाली आवाज को कुचलना चाहती है। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि राज्य…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई. बैठक में नीतीश सरकार ने 17 एजेंडा पर अपनी स्वीकृति दी है. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं. कैबिनेट ने पटना के आदर्श केंद्रीय कारा बेउर और हाजीपुर जेल के लिए जैमर लगाने के मकसद से 19 करोड़ 52 लाख रुपये की स्वीकृति दी है. माध्यमिक विद्यालय और उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के 5334 पदों के सृजन की भी नीतीश कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है. इसके अलावा बिहार सरकार के नियंत्रण में आने वाले राजकीयकृत प्रारंभिक विद्यालयों में 40518 प्रधान शिक्षकों के पद के…
कोलंबो. श्रीलंका ने मंगलवार को सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 78 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ मेजबान टीम ने 3 मैचों की सीरीज भी 2-1 से जीत ली. यह श्रीलंका की पिछले 19 महीने में पहली वनडे सीरीज जीत है. कम स्कोर वाले इस मैच में गेंदबाजों का दबदबा रहा और 80 ओवर में 19 विकेट गिरे. इसमें से 16 विकेट स्पिनरों ने चटकाए जो पुरुष वनडे क्रिकेट मैच में स्पिनरों द्वारा हासिल दूसरे सबसे अधिक विकेट हैं.श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 203 रन बनाए लेकिन फिर दक्षिण…
जबलपुर रेल मंडल द्वारा ट्रेनों की सुरक्षा को मजबूत करने एवं ट्रेन की निगरानी करने के लिए रेल इंजनो को क्लोज सर्किट टी.वी. कैमरों से सुसज्जित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. इस सम्बन्ध में जबलपुर रेल मंडल के विद्युत लोको शेड कटनी में यह कार्य 14 लोको (इंजनो)में लगाकर रिकार्डिंग प्रारंभ कर दी गयी है.इस सम्बन्ध में अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि इन कैमरों से लोको में उपस्थित क्रू मेम्बर्स की आवाज भी रिकार्ड की जाएगी. उन्होंने बताया कि कैमरों से रेल लाईन के ऊपर की विद्युत लाईन सहित त्रिअक की मानिटरिंग…
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सोमवार सुबह दिल्ली जाने के लिए आई एक महिला यात्री के सामान से मानव खोपड़ी निकलने से हड़कंप मच गया. महिला का कहना था कि वह उसे विर्सजन के लिए हरिद्वार ले जा रही है, लेकिन नियमानुसार उसे अनुमति नहीं दी गई. बाद में महिला ने अपने परिचित को बुला कर मानव खोपड़ी सौंप दी और शाम की उड़ान से रवाना हुई.प्रबंधन के अनुसार महिला यात्री का नाम योगमाता सचदेवा है. वह विस्तारा की उड़ान से दिल्ली जाने के लिए आई थी. उसके मेन लगेज की स्कैनिंग के दौरान यह मानव खोपड़ी मिली.…
कोलकाता. पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने फैसला किया है कि इस साल हर दुर्गा पूजा कमेटी को पचास हजार रुपये दिए जाएंगे. यह घोषणा राज्य के मुख्य सचिव ने की है. पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है. पूरे देश में बंगाल की दुर्गा पूजा मशहूर है. माना जा रहा है कि ममता सरकार ने अपने इस फैसले से बड़े स्तर पर लोगों को धार्मिक रूप से लुभाने की कोशिश की है. इससे पहले बीते साल भी ममता सरकार ने दुर्गा पूजा कमेटियों को लेकर घोषणा की थी.बीते साल भी ममता बनर्जी ने…
काबुल. 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर पूरी तरह कब्जा करने के तीन हफ्ते बाद तालिबान ने अपनी सरकार का ऐलान कर दिया है. मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद को मंत्रि परिषद का प्रमुख यानी नई सरकार का मुखिया बनाया गया है. तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने इसकी जानकारी दी. तालिबान ने बताया है कि अभी एक केयरटेकर कैबिनेट सरकार की जिम्मेदारी संभालेगी. मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद सरकार के सुप्रीम लीडर बने हैं. तालिबान ने बिना किसी खास समारोह के सरकार की घोषणा की है, समारोह बुधवार को हो सकता है. तालिबान की अंतरिम सरकार इस तरह है – अखुंद के…
