Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे में 78 रन से हराया, सीरीज भी जीती
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे में 78 रन से हराया, सीरीज भी जीती

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलंबो. श्रीलंका ने मंगलवार को सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 78 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ मेजबान टीम ने 3 मैचों की सीरीज भी 2-1 से जीत ली. यह श्रीलंका की पिछले 19 महीने में पहली वनडे सीरीज जीत है. कम स्कोर वाले इस मैच में गेंदबाजों का दबदबा रहा और 80 ओवर में 19 विकेट गिरे. इसमें से 16 विकेट स्पिनरों ने चटकाए जो पुरुष वनडे क्रिकेट मैच में स्पिनरों द्वारा हासिल दूसरे सबसे अधिक विकेट हैं.श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 203 रन बनाए लेकिन फिर दक्षिण अफ्रीका को 30 ओवर में 125 रन पर ढेर करके 78 रन से जीत दर्ज की. श्रीलंका की ओर से पदार्पण कर रहे ऑफ स्पिनर महेश थीकसाना ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया और कुल 37 रन देकर चार विकेट हासिल किए.लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा ने 38 रन देकर दो जबकि दुष्मंता चमीरा ने 16 रन देकर दो विकेट हासिल किए. चमीरा ने 29 रन भी बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. श्रीलंका की ओर से बल्लेबाजी में चरिथ असालंका ने सर्वाधिक 47 रन बनाए. वह लगातार तीसरे अर्धशतक से चूक गए.

    दक्षिण अफ्रीका के स्पिनरों ने रिकॉर्ड 40 ओवर फेंके जो पिछले रिकॉर्ड से सात अधिक हैं. कार्यवाहक कप्तान केशव महाराज ने 38 रन देकर तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरे दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 19 रन तक ही तीन विकेट गंवा दिए थे. दक्षिण अफ्रीका ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और उसकी ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (22) के अलावा कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को नहीं छू पाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब रेल इंजनों में लगेंगे सी.सी.टी.वी. कैमरे, सुरक्षा होगी मजबूत
    Next Article बिहार के स्कूलों में शिक्षकों के 45 हजार नये पद होंगे सृजित

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.