Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल में हर दुर्गा पूजा कमेटी को इस साल 50 हजार रुपये देगी ममता सरकार
    Headlines राजनीति

    पश्चिम बंगाल में हर दुर्गा पूजा कमेटी को इस साल 50 हजार रुपये देगी ममता सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने फैसला किया है कि इस साल हर दुर्गा पूजा कमेटी को पचास हजार रुपये दिए जाएंगे. यह घोषणा राज्य के मुख्य सचिव ने की है. पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है. पूरे देश में बंगाल की दुर्गा पूजा मशहूर है. माना जा रहा है कि ममता सरकार ने अपने इस फैसले से बड़े स्तर पर लोगों को धार्मिक रूप से लुभाने की कोशिश की है. इससे पहले बीते साल भी ममता सरकार ने दुर्गा पूजा कमेटियों को लेकर घोषणा की थी.बीते साल भी ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा कमेटियों को 50 हजार रुपये अनुदान के तौर पर दिए थे. इसके अलावा 80,000 फेरीवालों को दुर्गा पूजा से पहले 2000 रुपये की एकमुश्त अनुदान राशि अदा की गई थी. माना गया था कि तब ममता सरकार ने ऐसा निर्णय विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लिया था. अब ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल कर फिर मुख्यमंत्री बन चुकी हैं.

    कोरोना की तीसरी लहर की आशंका

    बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर माना जा रहा है कि पंडालों में इस बार भी नियमों में सख्ती रह सकती है. मुंबई में तो गणपति पंडालों के लिए तो निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है, अभी गणपति बप्पा आने वाले हैं इसलिए मैंने ऐलान किया है कि मेरा-घर मेरा बप्पा. मैं अपने बप्पा को छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगी. इसके अलावा मेरा मंडल, मेरा बप्पा का नारा है. मंडल में दस कार्यकर्ता इसका खयाल रखेंगे. कोई भी इधर-उधर बिना मास्क के नहीं घूमेगा. तीसरी लहर आने वाली नहीं है, बल्कि आ चुकी है. नागपुर में तो अभी ऐलान भी किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतालिबान की नई सरकार की घोषणा, मुल्ला अखुंद सुप्रीम लीडर
    Next Article इंदौर एयरपोर्ट पर महिला यात्री के बैग में मिली मानव खोपड़ी

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.