राज्य के सभी स्तर के न्यायालयो में कड़ी सुरक्षा हो: राजेश शुक्ल जिस न्यायालय में चाहरदीवारी नही है वहाँ शीघ्र निर्माण कराया जाय तथा मेटल डिटेक्टर लगवाया जाय। झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और झारखण्ड के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक और राज्य के मुख्य सचिव को ई मेल भेजकर दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में घटित घटना और गैंगवार पर चिंता जताते हुए राज्य के सभी स्तर के न्यायालयों में सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया है ताकि ऐसी घटनाएं झारखंड में न हो। श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति…
Author: Devanand Singh
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने बताया कि आगामी 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद को सफल बनाने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने सभी जिला अध्यक्षों को सभी विपक्षी पार्टियों और समान विचारधारा वाले दलों के साथ समन्वय स्थापित कर बंद को सफल बनाने का दिशा निर्देश दिया है श्री तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 27 सितंबर को भारत बंद को और इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन को सफल बनाने के लिए हमारी राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी श्री…
भरत सिंह ने अपने कार्यालय एवं भुईयाडीह चौक में मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती जमशेदपुर 25 सितंबर – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी भरत सिंह ने आज अपने साकची स्थित कार्यालय एवं सीतारामडेरा मंडल अंतर्गत भुईयाडीह चौक में भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर पर फूलों का हार चढ़ा कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया! इस दौरान श्री भरत सिंह ने कहा कि स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दिया! इन्होंने अपने संपूर्ण जीवन…
तीन दिवसीय निःशुल्क हृदय जांच शिविर का हुआ समापन, शिविर में शहरवासियों का दिखा उत्साह ■ पद्मश्री से सम्मानित छुटनी महतो को संस्था ने किया सम्मानित, समाज के प्रति उनके संघर्ष और योगदान को किया नमन। जमशेदपुर। शहर के युवा समूहों द्वारा संचालित सामाजिक संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ एवं नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एग्रिको क्लब हाउस में चल रहे तीन दिवसीय हृदय जांच शिविर का शनिवार को समापन हो गया। शिविर के अंतिम दिन कोलकाता फोर्टिस अस्पताल के विश्वविख्यात ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ के एम मंदाना, डॉ अशीमा भेलोटकर एवं शहर के ह्रदय रोग विशेषज्ञ…
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती, जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर आयोजित हुए कार्यक्रम ■ पंडित जी के एकात्म मानववाद के दर्शन को देश ही नहीं दुनिया ने स्वीकार किया: गुँजन यादव। जमशेदपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे श्रद्धा के साथ मनाया। शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके अंत्योदय को सपने के साकार करने का संकल्प लिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने…
विश्व मंच पर विश्व गुरु का संबोधन लोकतंत्र की जननी है भारत :प्रधानमंत्री मोदी चाय बेचने वाले के बेटे का चौथी बार UNGA का संबोधित करना भारत के लोकतंत्र की ताकत: पीएम मोदी मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन का जिक्र कर इमरान को BJP और RSS पर आईना दिखाया है! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76 वें सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ये सुनिश्चित किया जाना बहुत जरूरी है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने और आतंकी हमलों के लिए ना हो। हमें इस बात के लिए भी सतर्क रहना होगा…
चाकुलिया के गौशाला सभागार में मनाया गया पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती अन्त्योदय के मार्ग पर कार्य कर रही है मोदी सरकार : डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी आज भाजपा चाकुलिया मंडल के तत्वावधान में चाकुलिया के गौशाला सभागार में पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह आयोजित हुआ । समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शतदल महतो ने किया । समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी थे । डाॅ गोस्वामी सहित सभी अतिथियों ने पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । समारोह को संबोधित करते हुए डाॅ गोस्वामी ने…
जमशेदपुर पुलिस ने बीते 20 सितंबर को बर्मामाइंस थाना अंतर्गत टयूब गेट के समीप स्थित जेंट्स पार्लर की संचालिका कमलजीत कौर हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए युवक का नाम राकेश मुखी बताया जा रहा है, [su_youtube url=”https://youtu.be/ZeCj1PlOu38″] जो केबुल हरिजन बस्ती का रहने वाला है. जानकारी देते हुए जमशेदपुर एसएसपी डॉ एम तमिलवानन ने बताया कि घटना के वक्त आरोपी ने अत्यधिक शराब पी रखी थी और पार्लर में मसाज कराने के दौरान उसने पार्लर संचालिका के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास…
सरकार के लाख दावों के बाद भी मजदूरों को उनका न्यूनतम वेतन नही मिल रहा है , जमशेदपुर अक्षेस के तहत सफाई कर्मचारी इन दिनों अपने न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर आंदोलनरत है, शनिवार को भी इनके द्वारा अक्षेस कार्यालय का घेराव किया गया साथ ही अपने हक़ के आवाज़ को बुलंद किया गया इन सफाई कर्मियों को इनका न्यूनतम वेतन नही दिया जा रहा है , साथ ही साथ इनका बोनस ,पी.ऍफ़ और इ. एस. आई भी इनको नही मिलता है , जिस कारण ये आंदोलन को मजबूर है , वैसे पूर्व में भी इनके द्वारा धरना दिया…
जमशेदपुर में चोरों का आतंक जारी है. जहां बीती रात चोरों ने सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाजार में दो- दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है, कि चोरों ने गीतांजलि स्टूडियो से लाखों रुपए के कैमरे और महंगे गैजेट्स की चोरी कर ली है, जबकि एक गल्ले की दुकान में भी चोरों ने अपना हाथ साफ किया है. जहां से नकदी और दुकान में रखे ड्राई फ्रूट्स और हेल्थ फूड ले उड़े हैं. दोनों दुकानों के मालिकों ने बताया कि आज सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे थे तो दुकान के शटर का ताला टूटा…
