जादूगोड़ा थाने के मुंशी पर अवैध वसूली का आरोप ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार से की कारवाई की मांग घाट शिला l संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा थाने में कार्यरत मुंशी कौशल कुमार पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। इस संबंध में ग्राम वासियों ने स्थानीय विधायक संजीव सरदार के जनता दरबार में पहुंच कर उन्हें एक लिखित शिकायत सौंपी है, जिसमें मुंशी कौशल कुमार द्वारा गेट पास बनाने के लिए चरित्र प्रमाण पत्र या अन्य कागजी काम के नाम पर ₹100 रुपए और पासबुक गुमशुदगी की रिपोर्ट बनाने के लिए ₹500 रुपए तक…
Author: Devanand Singh
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जेम्को आजाद बस्ती यूथ बॉयज क्लब के भव्य सरस्वती पूजा पंडाल में पहुंचे, गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया जमशेदपुर. जेम्को आजाद बस्ती में यूथ बॉयज क्लब द्वारा बनाए गए भव्य सरस्वती पूजा पंडाल में मंगलवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे जहां उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं के संग स्थानीय नागरिक एवं क्लब के सदस्यगण मौजूद रहे। क्लब के अध्यक्ष रवि कुमार पंडित ने गुलदस्ता के साथ अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और क्लब के सदस्यगण ने मांग रखी है…
नगर भवन, सरायकेला मे मनरेगा दिवस के अवसर पर संगोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया 100 दिन रोजगार पूर्ण करने वाले मजदूर तथा प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारी हुए सम्मानित… ग्रामीण क्षेत्र के अर्थव्यवस्था को बढ़ाने की दिशा में कार्य करें पदाधिकारी- जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा मनरेगा सिर्फ किसानों को रोजगार उपलब्ध कराने तक सिमित नही,किसानों के आय में वृद्धि,पलायन को रोकने तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा मे हो रहे बेहतरीन कार्य- उप विकास आयुक्त,श्री आशीष अग्रवाल नगर भवन,सरायकेला सभागार में आज मनरेगा दिवस कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी सह सम्मान समारोह…
भारत और यूरोपीय संघ के बीच संबंध पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण हैं: जयशंकर नयी दिल्ली :विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि इतनी अस्थिर और अनिश्चित दुनिया में भारत-यूरोपीय संघ के बीच मजबूत संबंधों का होना ‘‘स्थिरता की दृष्टि से महत्वपूर्ण कारक’’ हो सकता है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच संबंध पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण हैं। यहां आईआईसी-ब्रूगेल वार्षिक संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में अपने संबोधन में विदेश मंत्री ने किसी देश का नाम लिए बिना यह भी कहा कि ‘‘हमारे अपने महाद्वीप में, अंतरराष्ट्रीय कानून की अवहेलना की गई है, जिसके गंभीर…
पटना में कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर में वैश्विक औसत से कहीं अधिक वृद्धि: सर्वेक्षण पटना: बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (बीएसपीसीबी) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि पटना में कुछ स्थानों पर ग्रीनहाउस गैस एवं कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) के स्तर में वृद्धि चिंता का विषय है और इस पर निरंतर नजर बनाए रखने एवं इसे काबू करने की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी), भारत द्वारा किए गए एक नवीनतम सर्वेक्षण के अनुसार, राज्य की राजधानी में कुछ स्थानों पर कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर वैश्विक औसत से कहीं अधिक है। यूएनडीपी ने सात…
महाकुंभ में मृतकों के आंकड़े छिपाए गए, स्पष्टीकरण के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: अखिलेश नयी दिल्ली: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ के मारे गए लोगों के आंकड़े छिपाए जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को मांग की कि महाकुंभ की व्यवस्था के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए और वहां विभिन्न व्यवस्थाएं सेना के हवाले की जाएं। यादव ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि जिस तरह सरकार बजट के आंकड़े दे रही है,…
महाकुंभ: भूटान नरेश ने संगम में डुबकी लगाई महाकुंभ नगर: भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक मंगलवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचे और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। वांगचुक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी स्वतंत्र देव सिंह और नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी संगम में डुबकी लगाई। सूचना विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ‘‘भूटान नरेश ने अपने पारंपरिक पोशाक में संगम में स्नान किया, जबकि मुख्यमंत्री अपने भगवा वस्त्र में थे। स्नान करते समय उनके साथ स्वतंत्र देव ने भी भगवा वस्त्र धारण किए हुए थे। स्नान करने वालों में…
गोविंदपुर: अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की बेहरहमी से किया गला रेत कर हत्या जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत थीम पार्क में 25 वर्षीय जयप्रकाश धर नामक युवक की अज्ञात अपराधियों ने देर रात बेहरहमी से पिट का गला रेत कर हत्या कर दी इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है. गोविंदपुर कोचा टोला निवासी 25 वर्षीय जयप्रकाश धर रात के वक्त अपने घर से निकला और फिर लौट कर नहीं आया, सुबह घर वालों ने युवक को काफी खोजने का प्रयास किया पर युवक का कहीं पता नहीं चल पाया आसपास…
मोदी सरकार के लिए किसान की सेवा भगवान की पूजा है: चौहान नयी दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के लिए किसान की सेवा भगवान की पूजा की तरह है। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान कई सदस्यों द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह भी कहा कि फसल बीमा योजना में किसानों को बिना विलंब के भुगतान हो रहा है तथा यदि कहीं भी भ्रष्टाचार की बात सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। चौहान ने कहा, ‘‘पहले…
दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन एवं लोकसेवकों को कर्तव्यों का पालन करने से रोकने के आरोप में मंगलवार को मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने कालकाजी से ‘आप’ उम्मीदवार के खिलाफ गोविंदपुरी थाने में विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की जांच की जा रही है।’’ …
