Author: Devanand Singh

पारडीह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग को लेकर आईटी सेल ने सौंपा स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन पारडीह के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा में लाभ पहुँचाने का बीड़ा अब बन्ना गुप्ता आईटी सेल के पप्पू सिंह और भवानी सिंह ने उठाया है, दोनों कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पारडीह समेत अगल बगल की आबादी लगभग 10 हजार है लेकिन स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने के कारण लोगों को विभिन्न कठिनाई का सामना करना पड़ता है, चुनाव के समय भी मंत्री बन्ना गुप्ता ने पारडीह के लोगों को स्वास्थ्य सेवा में बढ़ोतरी का वायदा किया था। इसी के तहत आज बन्ना…

Read More

कोलकाता में एक समलैंगिक जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया। शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे। अभिषेक रे और चैतन्य शर्मा ने एक खास समारोह में शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अभिषेक रे कोलकाता के एक डिजाइनर हैं। उन्होंने अपने खास दोस्त चैतन्य शर्मा के साथ शास्त्रों के अनुसार मंत्रों का पाठ कर शादी रचाई। शादी कोलकाता के एक फाइव स्टार होटल में हुई थी। इस शादी में संगीत समारोह से लेकर सगाई और हल्दी व महेंदी तक सारी रश्में पूरी की गईं। दो परिवार एक…

Read More

देश में दिल्ली सहित कुछ राज्यों में मानसून ने प्रवेश तो कर लिया है, लेकिन मानूसन सक्रिय नहीं होने से वैसी बारिश नहीं हो पा रही है, जैसी जुलाई में होती है. यही वजह है कि उत्तर भारत के कुछ राज्यों में गर्मी और उमस का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले पांच दिनों में कुछ राज्यों में झमाझम बारिश होने वाली है. जबकि कई राज्यों में तो गरज के साथ बिजली गिरने का भी अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार गुजरात राज्य, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय और…

Read More

टीआरएस और बीजेपी इन दिनों एक-दूसरे पर हमलावर हैं। दो दिनों तक पोस्टर्स के जरिए चली लड़ाई अब भाषाई रंग ले चुकी है। जहां टीआरएस ने पीएम नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के लिए गुजराती का सहारा लिया, वहीं बीजेपी ने एआईएमआईएम के साथ पिंक पार्टी के करीबी संबंधों को उजागर करने के लिए उर्दू की ओर रुख किया। दोनों पार्टियां हाल के महीनों में सोशल मीडिया पर तीखी नोकझोंक में शामिल रही हैं, लेकिन यह पहली बार है जब उन्होंने एक-दूसरे को निशाना बनाने के लिए अलग-अलग भाषा का इस्तेमाल किया है। टीआरएस ने अपने आधिकारिक हैंडल से पीएम…

Read More

डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली‘ का पोस्टर आते ही विवादों में घिर गया। बीते दिनों सोशल मीडिया पर जैसे ही पोस्टर सामने आया यूजर्स ने मेकर्स को निशाने पर ले लिया। इस फिल्म को डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई ने बनाया है। लोगों का कहना है कि उन्होंने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। जारी किए गए पोस्टर में एक महिला मां काली के वेशभूषा में है। उन्हें सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। उनके एक हाथ में एलजीबीटी समुदाय का झंडा है और एक हाथ में त्रिशूल है। सोशल मीडिया पर पोस्टर को शेयर करते हुए लीना की गिरफ्तारी की मांग की…

Read More

एजबेस्टन. भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में जारी 5वें रिशेड्यूल टेस्ट के तीसरे दिन तक टीम इंडिया ने मेजबानों पर अपना दबदबा बनाया हुआ था, मगर चौथे दिन इंग्लिश टीम ने जोरदार वापसी कर भारत को ही बैकफुट पर धकेल दिया है। चौथे दिन टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 378 रनों का लक्ष्य रखा था। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 259 रन बना लिए हैं। आखिरी दिन अब मेजबानों को महज 119 रनों की दरकार है और उनके हाथ में अभी 7 विकेट बाकी है। रूट ने…

Read More

कुल्लू. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक बस के खाई में गिर जाने से स्कूली बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. बस में 40-45 लोग सवार थे. हादसे की सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया. घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से घायल लोगों को रेफर किया गया है. राहत और बचाव अभियान जारी है.ये दुर्घटना आज सोमवार सुबह करीब 8 बजे कुल्लू के सैंज इलाके में हुई, बताया जा रहा है कि इस इलाके में दो दिन से भारी…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र में विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए राहुल नार्वेकर ने आते ही धमाकेदार फैसले लेने शुरू कर दिए हैं, जिससे शिंदे सरकार को बचाया जा सके. राहुल नार्वेकर ने देर रात एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने कार्यालय से जारी किया कि शिवसेना के विधायक दल के नेता अजय चौधरी और मुख्य सचेतक सुनील प्रभु के मान्यता वाले आदेश को रद्द कर दिया और सबसे ज्यादा विधायकों को अपने पाले में करने वाले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना के विधायक दल का नेता घोषित किया और मुख्य सचेतक के तौर पर भरत गोगावले को मान्यता दे दी. जानकार बताते…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा में आज शिंदे गुट फ्लोर टेस्ट का सामना करेगा. इसके पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव होने की संभावना है, क्योंकि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार अगले 6 महीनों में गिर सकती है. उन्होंने यह बयान एक बैठक में राकांपा विधायकों और पार्टी के अन्य नेताओं को संबोधित करते हुए दिया. शरद पवार ने अपनी पार्टी के विधायकों और अन्य नेताओं से राज्य में मध्यावधि चुनाव की संभावना को ध्यान में रखते हुए जनसंपर्क बढ़ाने के लिए कहा. बैठक में शामिल राकांपा के एक…

Read More

कोपेनहेगन. डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के एक शॉपिंग मॉल में हुई अंधाधुंध फायरिंग में कम से कम 3 लोगों की मौत होने की खबर है. कई लोग घायल बताये जा रहे हैं, जिसमें कुछ की हालत गंभीर है. डेनमार्क पुलिस ने बाद में हमलावर को गिरफ्तार कर लिया. कोपेनहेगन पुलिस चीफ सोरेन थॉमसन ने बताया कि इस हमले का आतंकवादी लिंक भी हो सकता है, इस बात से अभी इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है. इस मामले में 22 साल का आरोपित व्यक्ति डेनिश मूल का ही है. जिसने मूविंग साइड में कई…

Read More