Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोपेनहेगन के शापिंग माल में हुई अंधाधुंध फायरिंग में कम से कम तीन लोगों की मौत, आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    कोपेनहेगन के शापिंग माल में हुई अंधाधुंध फायरिंग में कम से कम तीन लोगों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोपेनहेगन. डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के एक शॉपिंग मॉल में हुई अंधाधुंध फायरिंग में कम से कम 3 लोगों की मौत होने की खबर है. कई लोग घायल बताये जा रहे हैं, जिसमें कुछ की हालत गंभीर है. डेनमार्क पुलिस ने बाद में हमलावर को गिरफ्तार कर लिया.

    कोपेनहेगन पुलिस चीफ सोरेन थॉमसन ने बताया कि इस हमले का आतंकवादी लिंक भी हो सकता है, इस बात से अभी इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है. इस मामले में 22 साल का आरोपित व्यक्ति डेनिश मूल का ही है. जिसने मूविंग साइड में कई जगहों पर गोलीबारी की. वो एक जगह से दूसरी जगह जाता रहा और फायरिंग करता रहा. इस हमले में घायल लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
    सोरेन थॉमसन ने बताया कि घटना के पीछे आतंकी मंसूबे की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि क्या इस घटना में कुछ और लोग शामिल हैं. हम जांच कर रहे हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार घटना फील्ड्स शॉपिंग मॉल में उस वक्त हुई जब यहां छुट्टी का दिन होने की वजह से काफी लोग मौजूद थे. इस दौरान अचानक फायरिंग और चीखने की आवाजें सुनाई दीं. इसके बाद भगदड़ मच गई और लोग बाहर की तरफ भागे.

    थॉमसन ने पकड़े गए संदिग्ध को एथेनिक डेन कहा, लेकिन यह भी कहा कि इस बारे में एक मकसद तय करना जल्दबाजी होगी. पुलिस प्रमुख ने कहा कि हम इसकी जांच एक एक्ट के रूप में कर रहे हैं, जहां हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि यह आतंकी घटना है. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का कोई संकेत नहीं मिला कि उस व्यक्ति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर यह काम किया. पुलिस शॉपिंग मॉल सहित पूरे कोपेनहेगन में तैनाती बढ़ा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक की सिनी शेट्टी बनीं फेमिना मिस इंडिया, राजस्थान की रूबल शेखावत रहीं फर्स्ट रनरअप
    Next Article राकांपा विधायक मध्यावधि चुनाव के लिए रहें तैयार, 6 महीने में गिर जाएगी शिंदे सरकार: शरद पवार

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.