Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में खाई में बस गिरने से स्कूली बच्चों सहित 16 की मौत, कई घायल
    Breaking News Headlines

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में खाई में बस गिरने से स्कूली बच्चों सहित 16 की मौत, कई घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुल्लू. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक बस के खाई में गिर जाने से स्कूली बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. बस में 40-45 लोग सवार थे. हादसे की सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया. घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से घायल लोगों को रेफर किया गया है. राहत और बचाव अभियान जारी है.ये दुर्घटना आज सोमवार सुबह करीब 8 बजे कुल्लू के सैंज इलाके में हुई, बताया जा रहा है कि इस इलाके में दो दिन से भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते सड़क पर पहाड़ का मलबा गिर रहा है. इस हादसे के कारण की पहचान के लिए प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं. हादसा जिस जगह हुआ वह दुर्गम इलाका है. खाई में गिरने से बस के परखच्चे उड़ गए.
    कुल्लू के डीसी आशुतोष गर्ग ने बताया कि कुल्लू जिले के नियोली-शानशेर मार्ग पर सैंज घाटी के जांगला इलाके में एक निजी बस चट्टान से गिर गई. घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया. कुल्लू की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव अभियान चलाया गया. बस कुल्लू के सैंज घाटी के नियोली-शानशेर रोड से होते हुए सैंज जा रही थी. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हृदय विदारक बस हादसा हुआ है. इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मुझे उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.
    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सड़क हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कुल्लू की सैंज घाटी में एक निजी बस के हादसे का दुखद समाचार मिला. पूरा प्रशासन मौके पर है. घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है. ईश्वर इस घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकग्रस्त परिजनों को संबल प्रदान करें. ईश्वर से कामना करता हूं कि कम से कम लोग हताहत हुए हों.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र: स्पीकर नार्वेकर ने उद्धव ठाकरे को दिया झटका, एकनाथ शिंदे होंगे विधायक दल के नेता
    Next Article भीठसारी में नवनिर्वाचित विधान पार्षद का किया गया अभिनंदन

    Related Posts

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    June 10, 2026

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    June 10, 2026

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स में सीपीआर प्रशिक्षण, हृदय रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित

    नाबालिक के साथ दो नाबालिकों ने किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल

    गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    पत्नी के सिर पर खलबट्टे से वार, इलाज के दौरान मौत, पति हिरासत में

    चतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर

    संसद की दहलीज पर सोनबीघा का बेटा: एक प्रेरणादायी सफर

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.