जगदेव बाबू का शहादत दिवस 11 सितंबर को मनायेगी आजसू कार्यक्रम में शिरकत करेंगे पार्टी सुप्रीमो सह केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो आज दिनांक 1 सितंबर 2022 को दिन गुरुवार को संध्या 3 बजे आजसू जिला समिति की बैठक मंगल सिंह अखाड़ा कदमा जमशेदपुर में हुई । बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि पिछडो के मसीहा स्वर्गीय जगदेव बाबू की शहादत मनाने को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दे और शहर को आजसूमय बनाने हेतु सभी नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई उक्त अवसर पर आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव सह जिला प्रभारी…
Author: Devanand Singh
नोएडा. देश में पहली बार डिजीटल रेप केस में 65 वर्षीय आरोपी अकबर अली को नोएडा की सूरजपुर कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है. साथ ही 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है. ये देश में अपने आप में पहली तरह का मामला है, जहां किसी आरोपी को डिजीटल रेप का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई है. कोर्ट ने अकबर अली को साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ डिजिटल रेप का दोषी मानते हुए उसे ताउम्र जेल के सजा सुनाई. घटना नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव का है. जहां…
गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है और वह जम्मू-कश्मीर में अब तक सैकड़ों नेताओं को तोड़ चुके हैं। इसके अलावा आज 5,000 कार्यकर्ता भी गुलाम नबी आजाद के समर्थन में कांग्रेस छोड़ने वाले हैं। लेकिन कांग्रेस का यह नुकसान यहीं थमता नहीं दिख रहा है बल्कि इसकी आग हिमाचल और हरियाणा तक फैल रही है। एक तरफ गुलाम नबी आजाद से भूपिंदर सिंह हुड्डा की मुलाकात से हरियाणा कांग्रेस में बवाल मचा है तो वहीं हिमाचल में भी आनंद शर्मा के ‘आजाद बोल’ के साइडइफेक्ट्स देखने को मिल रहे…
देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने आज 1 सितंबर को कमर्शियल सिलेंडर में दाम में 100 रुपये की कटौती की है. वहीं इसके बाद आशा की जा रही है कि जल्द ही घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी कमी की जाएगी. नई दर लागू होने के बाद देश में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 91 रुपये से 100 रुपये प्रति सिलेंडर तक घटे हैं. वहीं 14 किलो ग्राम वाला घरेलू सिलेंडर पुरानी कीमतों पर ही मिल रहा है. दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 91.5 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में…
पटना. बिहार दौरे पर पहुंचे तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की है. उनकी यह मुलाकात, माना जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ विपक्षी का एक तीसरा मोर्चा बनाने के संबंध में था. मुलाकात के बाद केसीआर ने कहा कि नीतीश जी के साथ बातचीत हुई और एक बात पर सहमति बनी कि किसी भी प्रकार से बीजेपी की सरकार को देश से बाहर करना है. 8 साल से नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने हुए हैं, लेकिन हर सेक्टर में देश का…
दिल्ली. वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही 1 अप्रैल से 30 जून 2022 तक भारत का सकल घरेलू उत्पाद 13.5 प्रतिशत रहा. हालांकि यह भारतीय रिजर्व बैंक के चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 16.2 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि के अनुमान से कम है. हालांकि अनुमानों से कम ग्रोथ के बावजूद राहत ये है कि आंकड़े डबल डिजिट में ही हैं और जून तिमाही की ग्रोथ एक साल में सबसे अधिक रही है. वहीं पिछले साल की जून तिमाही में अर्थव्यवस्था 8.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी. तीसरी तिमाही में इसमें सुस्ती देखने को मिली और ग्रोथ 5.4…
दिल्ली. आम आदमी पार्टी के नेताओं के आरोपों से आहत दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना अब इन नेताओं पर कानूनी कार्यवाही करेंगे. इस समय आम आदमी पार्टी उपराज्यपाल पर हमलावर है. आम आदमी पार्टी के विधायकों ने उपराज्यपाल पर 1,400 करोड़ रुपये घोटाले का आरोप लगाया है. साथ ही उनसे इस्तीफा भी मांगा है. इसी को लेकर आप विधायकों का दिल्ली विधानसभा से लेकर गांधी प्रतिमा तक धरना-प्रदर्शन भी चला. वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद उपराज्यपाल सख्य कार्रवाई की मूड में हैं. उपराज्यपाल वीके सक्सेना भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाने के लिए विधायक आतिशी, सौरभ…
कई सितारों की तरह, टाइगर श्रॉफ के करियर को भी महामारी में झटका लगा है। उनकी आखिरी फिल्म हीरोपंती 2 पूरी तरह से डिजास्टर साबित हुई थी। फिल्म को आलोचकों और जनता दोनों ने खारिज कर दिया था। जैसा कि हम जानते हैं टाइगर श्रॉफ ने वॉर और अन्य फिल्मों की सफलता के बाद महामारी से पहले अपनी फीस बढ़ा दी थी। अब खबर है कि निर्माताओं ने टाइगर श्रॉफ को अपनी फीस में 50 प्रतिशत की कटौती करने को कहा है। टाइगर को प्रति फिल्म 17 से 20 करोड़ रुपये की सीमा में चार्ज करने के लिए कहा…
वाहन चोरों का फर्जी कागजात बनाने वाला झारखंड परिवहन विभाग में कार्यरत है सरगना! देवानंद सिंह झारखंड जमशेदपुर पुलिस टीम को अपराध पर लगाम लगाने में पिछले दिनों बड़ी सफलता मिली है लगभग 5 दर्जन गाड़ी के साथ वाहन चोरों को गिरफ्तार कर इतिहास रचा है ऐसे में सवाल उठता है कि वाहन चोरों को चोरी की गाड़ी का कागजात बनाने में किसकी भूमिका है एक दशक पीछे चलते हैं तो कुछ बातें सामने उभर कर आ रही है और वाहन चोरों का फर्जी कागजात बनाने वाला माफिया ऐसो आराम की जिंदगी जी रहा है:- राष्ट्र संवाद के पास जो…
बिहार गंगा के कहर से कराह रहे हैं लोग बिहार के विभिन्न जिलों में पिछले पांच दिनों से लगातार जल स्तर बढ़ने के कारण गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर गयी है. बेगूसराय में गंगा नदी में बढ़ोतरी दर्ज की गई. जिससे दियारा इलाके के हजारों एकड़ में लगी फसल डूब गयी है. वहीं, सैकड़ों घर के साथ सिमरिया गंगा घाट पर एक सौ से अधिक दुकानों में भी पानी प्रवेश कर गया है. गंगा का जल स्तर बढ़ने से बछवाड़ा, तेघड़ा, बरौनी, मटिहानी, बलिया, साहेबपुर कमाल एवं शाम्हो प्रखंड क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों में…
