Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेट्रोलियम कंपनियों ने दी राहत: कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती
    Breaking News Business Headlines

    पेट्रोलियम कंपनियों ने दी राहत: कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने आज 1 सितंबर को कमर्शियल सिलेंडर में दाम में 100 रुपये की कटौती की है. वहीं इसके बाद आशा की जा रही है कि जल्द ही घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी कमी की जाएगी. नई दर लागू होने के बाद देश में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 91 रुपये से 100 रुपये प्रति सिलेंडर तक घटे हैं. वहीं 14 किलो ग्राम वाला घरेलू सिलेंडर पुरानी कीमतों पर ही मिल रहा है.

     

    दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 91.5 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.5 रुपये और चेन्नई में 96 रुपये घट गई है. कीमतों में कटौती के बाद दिल्ली में सिलेंडर के लिए अब 1885 रुपये, कोलकाता में 1995.5 रुपये, मुंबई में 1844 रुपये चुकाने होंगे. देश की गैस

    कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस की कीमतें तय करती हैं. वहीं दूसरी तरफ घरेलू सिलेंडर की कीमतों में जुलाई के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. इंडेन के घरेलू सिलेंडर की कीमत फिलहाल दिल्ली में 1053 रुपये, कोलकाता में 1079 रुपये, मुंबई में 1052 रुपये और चेन्नई में 1068 रुपये प्रति सिलेंडर है.

     

    कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार 5वें महीने गिरावट देखने को मिली है. विदेशी बाजारों में गैस की ऊंची कीमतों की वजह से मई 2022 में दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2354 रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. अब कीमत 1885 रुपये के स्तर पर है. यानि इस दौरान कमर्शियल सिलेंडर 450 रुपये प्रति सिलेंडर तक सस्ता हो चुका है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार दौरे पर केसीआर का बयान: नीतीश जी के साथ बनी सहमति, उखाड़ फेंकेंगे बीजेपी सरकार
    Next Article गुलाम नबी आजाद इफेक्ट से तीन राज्यों में फंसी कांग्रेस

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.