Author: Devanand Singh

नई दिल्ली. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि लोगों को सर्दियों के लिए अभी थोड़ और इंतजार करना पड़ सकता है। आईएमडी ने नवंबर में देश के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहने की भी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बड़े हिस्सों में भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। पूर्वानुमानों ने इस महीने में शीतलहर की स्थिति से इनकार किया है। मृत्युंजय महापात्र ने कहा, “देश के कुछ क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं क्योंकि न्यूनतम तापमान…

Read More

अनंतपुर. आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है. यहां हाईटेंशन तार टूटकर नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिरा. जिससे करंट लगने से 5 महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार बोम्मनहाल मंडल के दरगाह होन्नूर गांव में कई महिला मजदूर खेत में कटाई कर रहीं थी. अचानक इन खेतिहर मजदूरों पर हाईटेंशन तार गिर पड़ा. जिससे पांच महिला मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि हादसे में तीन अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं. इसके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी अस्पताल में…

Read More

जालौन. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रहे हैं. इसका एक बड़ा उदाहरण देखने को मिला. सीएम योगी ने रिश्वत लेने के आरोपी एक सर्किल अफसर का डिमोशन कर उसे सब इंस्पेक्टर बनाने का निर्देश जारी कर दिया है. मुख्यमंत्री ने क्षेत्राधिकारी के खिलाफ सख्त फैसला लिया है. सीओ का डिमोशन कर बनाया एसआई बता दें ये मामला 2021 का है. जब रामपुर में तैनात तत्कालीन डिप्टी एसपी विद्या किशोर शर्मा के खिलाफ रिश्वत लेने का केस सामने आया था. जिसके बाद इस मामले की जांच के आदेश दिए गए. विद्या कुमार…

Read More

नेहा मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपनी कोई ना कोई फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. वो अक्सर अपनी बोल्डनेस के चलते सुर्खियां बटोरती रहती हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने फिर से बोल्डनेस का तड़का लगाया है. भोजपुरी और पंजाबी एक्ट्रेस नेहा ने इस बार दुबई में बोल्डनेस का तड़का लगाया है. फोटोज में देखा जा सकता है कि वो पूल में बिकनी में पोज देते हुए नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में वो खुले बालों और काला चश्मा में जबरदस्त पोज दे रही हैं. उनकी…

Read More

एडीलेड. विश्वकप के रोमांचक मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश की टीम को 5 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है. 4 मैच में से 3 मैच में जीत दर्ज करके भारत के अब 6 अंक हो गए हैं. आखिरी ओवर में बांग्लादेश की टीम को जीत के लिए 20 रन बनाने थे. ऐसे में आखिरी ओवर करने आए अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी की. पहली ही गेंद उन्होंने यॉर्कर डाली और सिर्फ एक रन दिया, लेकिन दूसरी गेंद पर नूरुल हसन ने छक्का मारकर टीम के स्कोर…

Read More

भ्रष्टाचार और हेमंत सरकार की नाकामियों के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर करेगी चारों प्रखंड कार्यालय पर जोरदार आंदोलन, बैठक में बनी रणनीति ■ हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्टाचार की, भ्रष्टाचारियों द्वारा और भ्रष्टाचार के लिए बनाई गई है, झारखण्ड में चारों तरफ निराशा और अराजकता का माहौल: रघुवर दास जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश ने हेमंत साेरेन सरकार पर भ्रष्टाचार, अराजकता, तुष्टिकरण, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त विधि व्यवस्था, वादाखिलाफी एवं अन्य मुद्दाें पर 7 नवंबर से राज्यभर में आंदाेलन की घोषणा की है। बुधवार को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आंदोलन की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक बिस्टुपुर स्थित…

Read More

री इंवेंशन, टैलेंट, सस्टेनेबल बिज़नेस और समय के साथ टेक्नोलॉजी में बदलाव है आवश्यक : श्रीधर राजगोपालन – एक्सएलआरआइ पीजीडीएम (जीएम) में एक्सेंचर के साथ सीएक्सओ सीरीज इंटरेक्शन का आयोजन एक्सएलआरआइ के पीजीडीएम (जीएम) के विद्यार्थियों की ओर से एक्सेंचर के साथ सीएक्सओ सीरीज इंटरेक्शन का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एक्सेंचर के एमडी श्रीधर राजगोपालन के साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में एक्सेंचर के भर्ती विश्लेषक राजीव जार्ज उपस्थित थे. एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के छात्र जैस्मीन जॉय के साथ अश्विन मोहन ने गुलदस्ता भेंट कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान एक्सेंचर के…

Read More

आखिरकार पुलिस प्रशासन किसके दबाव में आकर जघन्य अपराध के साक्ष्य को हटाने का कार्य कर रही है:रत्नेश कुमार सिमडेगा जिले के बानो अंतर्गत चाटुआडा गांव में फिर से चांद अंसारी के द्वारा लव जिहाद की शिकार हुई बहन होलिका कुमारी जिसको अपहरण कर उसके साथ सामुहिक बलात्कार कर बहन होलिका की हत्या कर दी गई और इस दर्दनाक घटना को एक्सीडेंट का रूप दिया जा रहा है आखिरकार पुलिस प्रशासन किसके दबाव में आकर इस जघन्य अपराध के साक्ष्य को हटाने का कार्य कर रही है आखिरकार झारखण्ड में कब तक बहन-बेटियां सुरक्षित होंगी जब तक हेमंत है तब…

Read More

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से उन राज्यों में हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा देने की मांगों पर विचार-विमर्श पूरा करने के लिए समय मांगा है, जहां उनकी संख्या दूसरों से कम हो गई है। केंद्र ने कहा है कि यह मामला काफी संवेदनशील है और इसके दूरगामी प्रभाव होंगे। अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय और अन्य की याचिकाओं के जवाब में सोमवार को दायर अपने चौथे हलफनामे में केंद्र सरकार ने कहा कि उसे इस मुद्दे पर अब तक 14 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों से टिप्पणियां मिली हैं। याचिकाकर्ताओं ने परामर्श प्रक्रिया की कानूनी पवित्रता…

Read More

रांची. अवैध खनन के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन जारी किया है. ईडी ने सीएम सोरेन को गुरुवार की सुबह 11:30 बजे हाजिर होने को कहा है. इसी के साथ ईडी ने राज्य के डीजीपी को भी हेमंत सोरेन से होने वाली पूछताछ के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा है. सीएम सोरेन से यह पूछताछ उनके विशेष प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के अवैध खनन में शामिल होने और 42 करोड़ से अधिक की संपत्ति अर्जित करने के मामले में हो रही है. ईडी सीएम सोरेन से मनी…

Read More