Author: Devanand Singh

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में गिरावट जारी है और शुक्रवार को भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी रही. दिल्ली के कुल 35 स्टेशनों में से 33 स्टेशनों में एयर क्वालिटी इंडेक्स गंभीर श्रेणी में बना हुआ है. शुक्रवार सुबह भी धुंध की मोटी चादर दिखाई दी. गुरुवार को भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी रही थी. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. दरअसल, मौसम वैज्ञानिकों ने अपेक्षाकृत तेज हवाओं के कारण वायु…

Read More

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के सिताई में केंद्रीय मंत्री निशित प्रमाणिक के काफिले पर आज गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बम फेंक दिया और काले झंडे दिखाए. इसके बाद आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी टीएमसी कार्यकर्ताओं से भिड़ गए. घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है. अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. बताया जा रहा है कि सिताई में निशित प्रमाणिक पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे थे. जानकारी के अनुसार सिताई में केंद्रीय मंत्री का जैसे ही काफिला पहुंचा, टीएमसी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया. टीएमसी कार्यकर्ताओं…

Read More

नई दिल्ली. शीर्ष वरीय भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा और उनकी हमवतन पीवी नंधिधा ने गुरुवार (3 नवंबर) एशियाई महाद्वीपीय शतरंज टूर्नामेंट में क्रमश: ओपन और महिला वर्ग के खिताब जीते. प्रज्ञानानंदा नौवें और अंतिम दौर में हमवतन बी अधिबान से 63 चाल में ड्रॉ खेलकर सात अंक के साथ शीर्ष रहे. चेन्नई के 17 साल के प्रज्ञानानंदा ने अंतिम दौर से पहले अन्य खिलाड़ियों पर आधे अंक की बढ़त बना रखी थी. उन्होंने अंतिम दौर में अनुभवी अधिबान से ड्रॉ खेलकर खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ प्रज्ञानानंदा ने अगले फिडे विश्व कप मे भी जगह…

Read More

कई मामले का वांछित अपराधी बसंत उपाध्याय को पुलिस ने किया गिरफ्तार बिरसानगर में शभू दास पर मंगल सिंह ने चलायी गोली पुलिस मामले की कर रही है जांच आदित्यपुर थाना क्षेत्र में एक दंपत्ति द्वारा 60 लाख से भी अधिक का फर्जीवाड़ा कमलपुर भाकपा माओवादी के नाम पर पोस्टरबाजी आदित्यपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर कारोबारियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की दो ड्रग पेडलर गिरफ्तार आदिवासी हो समाज ने आगामी सात को मुख्यमंत्री के जमशेदपुर आगमन पर उनके घेराव का एलान किया यूसीआईएल कंपनी गेट अनिश्चितकालीन के लिए जाम ! कई मामले का वांछित अपराधी बसंत उपाध्याय को पुलिस…

Read More

विधायक सरयू राय ने पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप विधायक सरयू राय संवाददाता सम्मेलन कर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर हुए चार्जशीट के आधार पर उन्हें बुला रही है जो साहेबगंज और पाकुड में गिट्टी घोटाला से संबंधित है. इस मामले में हेमंत सोरेन से अधिक घोटाला रघुवर दास के मुख्यमंत्री और खान मंत्री रहते हुआ है. जिसका प्रमाण ईडी की उसी चार्जशीट में है जिसके आधार पर ईडी श्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुला रही है. उन्होंने कहा कि हेमंत…

Read More

जमशेदपुर के बिरसानगर ज़ोन नंबर छह स्थित एक खंडहर रूपी फ्लैट के बेसमेंट मे एक शव पाए जाने से इलाके मे सनसनी फ़ैल गई, पुलिस को सुचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहूंचकर शव को कब्जे मे कर पोस्ट मार्टम के भेज दिया है. ज्ञात हो कि यह खंडहर रूपी फ्लैट कई वर्षो से विरान पड़ा है, और इसके आस पास भी खाली जमीन है, मृतक की पहचान बासुदेव तंतुबाई के रूप मे हुई है जो बिरसानगर थाना क्षेत्र में सुबह शंभू दास नामक व्यक्ति पर फायरिंग की गयी. हालाकि वह बाल-बाल बच गया. घटना की सूचना मिलते ही…

Read More

नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने गुरुवार को गुजरात की चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। पहले राउंड का मतदान 1 दिसंबर को होगा और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। इसके बाद 8 दिसंबर को चुनाव का नतीजा आएगा। इसी दिन हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों का भी ऐलान होना है, जहां 12 नवंबर को एक ही राउंड में वोटिंग होने वाली है। गुजरात चुनाव में 2007 से ही दिसंबर में चुनाव होता रहा है और दो राउंड में वोटिंग की परंपरा रही है। चुनाव के ऐलान के साथ ही गुजरात में अधिसूचना लागू हो गई है।…

Read More

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने आज गुरुवार को मौत की सजा पाए आतंकवादी मोहम्मद आरिफ उर्फ अशफाक की फांसी की सजा को लेकर दायर पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट की ओर से दिल्ली के लाल किले में 22 दिसंबर 2000 की रात सेना की बैरक पर आतंकी हमले करने के दोषी अशफाक की फांसी की सजा से जुड़ी दायर याचिका खारिज किए जाने के बाद अब उसकी सजा पर अमल का रास्ता साफ हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद 10 अगस्त 2011 को आतंकी अशफाक को फांसी की सजा सुनाई थी. सुप्रीम कोर्ट…

Read More

अहमदाबाद. गुजरात विधानसभा चुनाव कार्यक्रम का गुरुवार को ऐलान होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई बैठकों का दौर शुरू कर रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी भी बड़ी बैठकें करेगी, जिसमें मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर फैसला लिया जा सकता है। गुजरात भाजपा गुरुवार से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में बैठकों का दौर शुरू कर रही है। मीटिंग में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, प्रभारी सुधीर गुप्ता और भूपेंद्र यादव शामिल रहेंगे। खबरें हैं कि बैठक के दौरान पार्ट 182 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का विश्लेषण करेगी। सभी सदस्य केंद्रीय संसदीय…

Read More

नई दिल्ली. अमेरिका और यूरोप ने भले ही रूस से भारत की तेल खरीद को लेकर कई बार आपत्ति जताई है, लेकिन इससे दोनों देशों के कारोबारी रिश्तों पर कोई असर नहीं पड़ा है। यही नहीं अक्टूबर महीने में तो रूस ने भारत को तेल की सप्लाई के मामले में पहला नंबर हासिल कर लिया है। उसने इराक और सऊदी अरब को भारत को तेल एक्सपोर्ट करने के मामले में दूसरे और तीसरे नंबर पर धकेल दिया है। शिपिंग डेटा के आधार पर सामने आईं मार्केट रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। भारत में हर दिन 5 मिलियन प्रति…

Read More