Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री के काफिले पर फेंके बम, TMC कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे
    Breaking News Headlines राजनीति

    पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री के काफिले पर फेंके बम, TMC कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के सिताई में केंद्रीय मंत्री निशित प्रमाणिक के काफिले पर आज गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बम फेंक दिया और काले झंडे दिखाए. इसके बाद आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी टीएमसी कार्यकर्ताओं से भिड़ गए. घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है. अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. बताया जा रहा है कि सिताई में निशित प्रमाणिक पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे थे.

     

    जानकारी के अनुसार सिताई में केंद्रीय मंत्री का जैसे ही काफिला पहुंचा, टीएमसी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया. टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हाथों मे काला झंडा लेकर केंद्रीय मंत्री का विरोध जताया. इसके बाद कथित तौर पर उनके काफिले के आगे बम फेंक दिया. हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है.

     

    वहीं, इस पूरे हंगामे के कई वीडियो क्लिप सामने आए हैं. एक वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग एक सड़क पर जमा है. वहीं कुछ लोग इसी सड़क पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. वीडियो में कुछ लोग कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि इनको पकड़ो-पकड़ो वहीं, आगे जा रहे लोग भागते हुए नजर आते हैं. वहीं, एक दूसरे वीडियो में एक गाड़ी से कुछ लोग जाते हुए दिखाई देते हैं. संभवत: यह वाहन मंत्री के काफिला का हिस्सा था.

     

    काफिले पर बम फेंकने की घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. खबर है कि घटना के बाद टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई है. सूचना मिलने के बाद मौके पर तत्काल स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची है. अभी स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में तनाव व्याप्त है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत के प्रज्ञानानंदा और नंधिधा ने जीते खिताब
    Next Article दिल्ली की हवा और हुई जहरीली, सांस फूलने, जोड़ों में बढ़ रहा दर्द, जहांगीरपुरी सबसे प्रदूषित

    Related Posts

    नीट मुद्दे पर विरोध से पहले केरल में बेरोजगारी संकट दूर करे कांग्रेस : भाजपा

    July 24, 2026

    छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई, प्रधान एक ‘अपराधी शिक्षा मंत्री’ : राहुल

    July 24, 2026

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नीट मुद्दे पर विरोध से पहले केरल में बेरोजगारी संकट दूर करे कांग्रेस : भाजपा

    छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई, प्रधान एक ‘अपराधी शिक्षा मंत्री’ : राहुल

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.