Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सर्दियों के लिए थोड़ा और इंतजार, नवंबर भी रहेगा गर्म, देरी से आयेगी ठंड
    Breaking News Headlines

    सर्दियों के लिए थोड़ा और इंतजार, नवंबर भी रहेगा गर्म, देरी से आयेगी ठंड

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 3, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि लोगों को सर्दियों के लिए अभी थोड़ और इंतजार करना पड़ सकता है। आईएमडी ने नवंबर में देश के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहने की भी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बड़े हिस्सों में भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। पूर्वानुमानों ने इस महीने में शीतलहर की स्थिति से इनकार किया है।

     

    मृत्युंजय महापात्र ने कहा, “देश के कुछ क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं क्योंकि न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसका मतलब यह होगा कि नवंबर के दौरान शीतलहर की स्थिति नहीं बनने वली है।” उत्तर भारत में आमतौर पर नवंबर के मध्य में सर्दियों की स्थिति देखने को मिलती है। यहं तापमान गिरना शुरू हो जाता है। रातें सर्द हो जाती हैं। नवंबर महीने में ही शीतलहर देखने को मिलती है।

     

    आईएमडी निदेशक ने कहा कि पूर्वोत्तर मॉनसून 29 अक्टूबर को तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में स्थापित हुआ है। महापात्रा ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी में भी देरी हुई है। आईएमडी के निदेशक ने यह भी कहा कि मौसम कार्यालय ने 13 अक्टूबर को चक्रवात सितरंग के बारे में विस्तारित रेंज आउटलुक जारी किया था। उन्होंने कहा कि मौसम कार्यालय ने भी चार दिन पहले बांग्लादेश में चक्रवात सितरंग के पहुंचने की भविष्यवाणी की थी।

     

    दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मौसम की अपेक्षाकृत बेहतर परिस्थितियों के कारण बुधवार मामूली सुधार हुआ और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने कहा कि ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ (जीआरएपी) के चौथे चरण के तहत प्रतिबंध लागू करने की तत्काल आवश्यकता नहीं है। जीआरएपी के चौथे चरण के तहत प्रतिबंधों में ट्रकों के प्रवेश पर रोक और शिक्षण संस्थानों को बंद करना शामिल होता है।

     

    केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत आने वाली एक पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ ने कहा कि अनुकूल परिवहन-स्तरीय हवा की गति के कारण दिल्ली के पीएम2.5 प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी बढ़कर 32 प्रतिशत हो गई। परिवहन-स्तर की हवाएं वातावरण की सबसे निचली दो परतों – क्षोभमंडल और समताप मंडल में चलती हैं और खेतों में पराली जलाने से निकलने वाले धुएं को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लाती हैं। मौसम विज्ञान के विशेषज्ञों ने कहा कि मध्यम रूप से अनुकूल सतह-स्तरीय हवा की गति (8 किमी प्रतिघंटे तक) ने प्रदूषकों को तेजी से जमा नहीं होने दिया। दिल्ली का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 376 रहा, जो मंगलवार को 424 था, जो पिछले साल 26 दिसंबर से सबसे खराब था जब यह 459 था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाईटेंशन तार टूटकर खेत में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा, 5 महिलाओं सहित 6 की मौत
    Next Article अमेरिका और यूरोप की धमकियां बेअसर, भारत को तेल बेचने वालों में टॉप पर पहुंचा रूस

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.