Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम योगी ने रिश्वत लेने के आरोपी डीएसपी को किया डिमोट, बनाया सब इंस्पेक्टर
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    सीएम योगी ने रिश्वत लेने के आरोपी डीएसपी को किया डिमोट, बनाया सब इंस्पेक्टर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 3, 2022No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जालौन. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रहे हैं. इसका एक बड़ा उदाहरण देखने को मिला. सीएम योगी ने रिश्वत लेने के आरोपी एक सर्किल अफसर का डिमोशन कर उसे सब इंस्पेक्टर बनाने का निर्देश जारी कर दिया है. मुख्यमंत्री ने क्षेत्राधिकारी के खिलाफ सख्त फैसला लिया है.

     

    सीओ का डिमोशन कर बनाया एसआई

    बता दें ये मामला 2021 का है. जब रामपुर में तैनात तत्कालीन डिप्टी एसपी विद्या किशोर शर्मा के खिलाफ रिश्वत लेने का केस सामने आया था. जिसके बाद इस मामले की जांच के आदेश दिए गए. विद्या कुमार पर अनुशासनहीनता समेत कई आरोपों को लेकर जांच चल रही थी. जांच में दोषी पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने कार्रवाई करते हुए डिप्टी एसपी को सब इंस्पेक्टर बना दिया है.

     

    विद्या किशोर शर्मा रामपुर में तैनात थे. रिश्वत मामले में प्रशासनिक आधार पर ट्रांसफर हुआ. जांच में दोषी पाए गए शर्मा की पोस्टिंग इन दिनों जालौन पीटीसी में है. सीएम योगी आदित्यनाथ की इस कार्रवाई से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. भ्रष्टाचार के खिलाफ इस कार्रवाई को मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेहा मलिक ने लगाया बोल्डनेस का तड़का
    Next Article हाईटेंशन तार टूटकर खेत में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा, 5 महिलाओं सहित 6 की मौत

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.