Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 5 रन से हराया, कोहली-राहुल की फिफ्टी, अर्शदीप चमके
    Breaking News Headlines खेल

    रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 5 रन से हराया, कोहली-राहुल की फिफ्टी, अर्शदीप चमके

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 3, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एडीलेड. विश्वकप के रोमांचक मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश की टीम को 5 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है. 4 मैच में से 3 मैच में जीत दर्ज करके भारत के अब 6 अंक हो गए हैं.

     

    आखिरी ओवर में बांग्लादेश की टीम को जीत के लिए 20 रन बनाने थे. ऐसे में आखिरी ओवर करने आए अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी की. पहली ही गेंद उन्होंने यॉर्कर डाली और सिर्फ एक रन दिया, लेकिन दूसरी गेंद पर नूरुल हसन ने छक्का मारकर टीम के स्कोर को 138 तक पहुंचा दिया. इसके बाद अर्शदीप सिंह ने वापसी करते हुए तीसरी गेंद फिर से यॉर्कर डाली और एक भी रन नहीं दिया. ओवर की चौथी गेंद भी अर्शदीप ने यॉर्कर लाइन डाली और इस गेंद पर सिर्फ दो रन आए. अब बांग्लादेश की टीम को दो गेंद पर जीत के लिए 11 रन बनाने थे. पांचवी गेंद पर नूरुल हसन ने चौका लगाकर मैच को और भी रोमांचक बना दिया. लेकिन बांग्लादेश को आखिरी गेंद पर 7 रन की दरकार थी. आखिरी गेंद पर सिर्फ एक रन आया और भारत ने मैच को 5 रन से जीत लिया.

     

    बांग्लादेश की विस्फोटक शुरुआत

    बांग्लादेश के खिलाफ मैच में जिस तरह से भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, उसके बाद ऐसा लग रहा था कि इतने बड़े स्कोर के सामने बांग्लादेश की टीम पूरी तरह से बिखर जाएगी. लेकिन बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए एक समय तो भारतीय टीम की सांस ही रोक दी थी. लिटन दास ने महज 27 गेंदों पर 60 रनों की आतिशी पारी खेली और बांग्लादेश के स्कोर को महज 6 ओवर में 60 रन तक पहुंचा दिया था.

     

    बारिश ने डाली खलल, बिखर गई बांग्लादेश

    7 ओवर के बाद जिस तरह से मैच में बारिश ने खलल डाली, उसके बाद बांग्लादेश के बल्लेबाजों की लय प्रभावित हुई. बारिश के चलते मैच को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 16 ओवर का कर दिया गया और बांग्लादेश की टीम को 151 रन का लक्ष्य दिया गया. बारिश के बाद जब मैच शुरू हुआ तो लिटन दास 60 रन के स्कोर पर रन आउट हो गए. केएल राहुल ने मैदान में जबरदस्त फुर्ती दिखाते हुए डायरेक्ट थ्रो मारकर लिटन दास को पवेलियन भेजा, जबकि नजमुल होसैन शांतो 21 रन के स्कोर पर मोहम्मद शामी की गेंद पर सूर्यकुमार यादव को अपना कैच थमा बैठे. दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद बांग्लादेश के बल्लेबाज एक-एक करके पवेलियन लौटने लगे.

     

    अर्शदीप सिंह, पांड्या ने गेंद से दिखाया दम

    भारत की ओर से एक बार फिर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम के रनों की रफ्तार को ना सिर्फ रोका बल्कि एक-एक करके विकेट भी गिराए. कप्तान शाकिब हसन जिनसे बांग्लादेश की टीम को काफी उम्मीदें थी वह सिर्फ 13 रन के स्कोर पर लंबा शॉट मारने के चक्कर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर दीपक हुड्डा को अपना कैच थमा बैठे. वहीं अफीफ होसैन भी सिर्फ 3 रन के स्कोर पर अर्शदीप सिंह की गेंद पर सूर्यकुमार यादव को अपना कैच दे बैठे. इसके बाद यासिर अली भी सिर्फ एक रन के स्कोर पर हार्दिक पांड्या का शिकार बने और अपना कैच अर्शदीप सिंह को थमा दिया. मोसादिक हुसैन भी अगले ओवर में 6 रन के स्कोर पर हार्दिक पांड्या की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. हर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. जबकि शामी के खाते में एक विकेट आया.

    बल्लेबाजी में विराट-राहुल ने दिखाया दम

    भारत की ओर से बल्लेबाजी की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी, सलामी बल्लेबाज और टीम के कप्तान रोहित शर्मा महज 2 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे. लेकिन खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल ने इस मैच में शानदार 50 रनों की पारी खेली. वहीं विराट कोहली ने 64 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम के स्कोर को 184 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. दूसरे छोर पर जब लगातार विकेट गिर रहे थे तो विराट कोहली के अलावा सिर्फ सूर्यकुमार यादव ने ही अच्छी पारी खेली, उन्होंने 16 गेंदों पर 30 रन बनाए. आखिरी ओवर में रविचंद्रन अश्विन ने एक छक्का और एक चौका लगाकर टीम के स्कोर को 184 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article नेहा मलिक ने लगाया बोल्डनेस का तड़का

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.