Author: Devanand Singh

सूर्य मंदिर पर भाजपा और भारतीय जनतंत्र मोर्चा आमने-सामने सूर्य मंदिर की आड़ में व्यवसाय चलाने वाले लोगों का भांडा फूट रहा है तो वे बौखला गये हैं:सुबोध श्रीवास्तव भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष  राम नारायण शर्मा और जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष  सुबोध श्रीवास्तव का संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि सूर्य मंदिर की आड़ में व्यवसाय चलाने वाले लोगों का भांडा फूट रहा है तो वे बौखला गये हैं। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर की सीमा पर सांसद महेश पोद्दार की सांसद निधि से ग्रिल लगाकर घेरे में का काम किया गया है। उसकी सीमा परिभाषित हो गयी…

Read More

बाल मेला का उद्घाटन का उद्घाटन करेगें राज्यसभा के उपसभापति  हरिवंश बाल मेला में प्रवेश निःशुल्क है और माईम शो में भी प्रवेश निःशुल्क है:सरयू राय बाल मेला 2022 कि व्यवस्था को सुचारू रूप से सफल बनाने के लिए मेला कार्यालय का हुआ उद्घाटन कल बाल मेला का उद्घाटन है. राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश अपराह्न 3 बजे उद्घाटन करेंगे. बच्चों के खेलकूद के अतिरिक्त माईम शो कल के मेला कार्यक्रम का सर्वाधिक आकर्षक कार्यक्रम है. माईम शो बाल मेला के समीप स्थित टाउन हॉल में 5 बजे से शाम 7 बजे तक होगा. कोलकाता से आये हुए मॉडर्न माइम…

Read More

झारखंड में 1932 का खतियान ही स्थानीयता का आधार होगा. हेमंत सोरेन सरकार ने शुक्रवार को इस बिल को विधानसभा से पारित करा लिया. विपक्ष की ओर से इसमें कई संशोधन आये, प्रवर समिति को भेजने का भी प्रस्ताव आया, लेकिन सरकार ने इसे ध्वनिमत से इंकार कर दिया. झारखंड में 1932 का खतियान (1932 Khatian) ही स्थानीयता का आधार होगा. हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार ने शुक्रवार को इस बिल को विधानसभा (Jharkhand Assembly) से पारित करा लिया. विपक्ष की ओर से इसमें कई संशोधन आये, प्रवर समिति को भेजने का भी प्रस्ताव आया, लेकिन विनोद सिंह के…

Read More

बेंगलुरू. कर्नाटक दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु के क्रांतिवीर संगोली रेलवे स्टेशन पर देश की पांचवीं और दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. यह ट्रेन बेंगलुरु के रास्ते मैसूर और चेन्नई को जोड़ेगी. रेलवे के अधिकारियों का दावा है कि अगर पूरी क्षमता से चलाया जाए तो इस सुपरफास्ट ट्रेन की मदद से महज तीन घंटे में ही बेंगलुरु से चेन्नई की दूरी तय की जा सकती है. वहीं इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए शुल्क भी तय किया जा चुका है. यह ट्रेन सिर्फ दो…

Read More

गुआनाजुआतो. मेक्सिको के गुआनाजुआतो के एक बार में हुई गोलीबारी में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि एक सशस्त्र समूह बुधवार रात 9 बजे सेलेया के बाहर अपासियो एल आल्टो शहर में बार में पहुंचा और वहां मौजूद लोगों पर गोलियां चला दीं. गुआनाजुआतो स्टेट पुलिस ने एक बयान में बताया कि गोलीबारी में 5 पुरुष और 4 महिलाएं मारी गईं और 2 अन्य महिलाएं घायल हो गईं. घायलों की हालत स्थिर है. अधिकारियों ने कहा कि हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है,…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात में 160 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने करीब तीन दर्जन विधायकों का टिकट काट दिया है। टिकट काटे जाने से नाराज मातर विधायक ने बगावत करते हुए भाजपा से इस्तीफा दे दिया। खेड़ा जिले के मातर सीट से दो बार के विधायक केसरी सिंह सोलंकी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। इटालिया ने केसरी सिंह सोलंकी का स्वागत करते हुए तस्वीर साझा की और उनकी तारीफ की। इटालिया…

Read More

पटना. बिहार की राजधानी पटना में शातिरों ने नई दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस 15623 की एसी बोगी से असम के कारोबारी का करोड़ों रुपये का सोना-चांदी और कैश उड़ा लिया. बताया जा रहा है कि एसी बोगी में सफर कर रहे असम के रहने वाले मनोज कुमार जैन का तकरीबन एक करोड़ का 2 किलो सोना, 5 किलो चांदी और दो लाख नगद चोरों ने चोरी कर लिया. ये सभी आभूषण दो ट्रॉली बैग में रखे गए थे, जबकि नगद राशि मनोज ने टिफिन में रखी थी. जानकारी के अनुसार मनोज जैन का रिजर्वेशन सेकंड क्लास एसी के 2ए कोच में…

Read More

दिल्ली. भारत में ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन के लिए हर महीने 719 रुपये चुकाने होंगे, हालांकि इस प्लान के साथ यूजर्स को फ्री में वेरिफिकेशन बैज मिलेगा. यह सेवा अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई अन्य देशों में बुधवार से शुरू हो गई है. अमेरिका व अन्य देशों में इसकी कीमत 7.99 डॉलर (करीब 645 रुपये) रखी गई है. वहीं भारत में इस सेवा के लिए यूजर्स को हर महीने 719 रुपये देने होंगे. ट्विटर ब्लू को ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा. भारत में यह सेवा सबसे पहले आईफोन यूजर्स को मिलेगी. इसके बाद अन्य यूजर्स को यह सेवा दी…

Read More

शोपियां. जम्मू-कश्मीर के शोपियां के कैपरिन इलाके में शुक्रवार की सुबह सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी सहित दो आतंकवादियों को मार गिराया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह सुरक्षाबलों और आंतकवादियों में मुठभेड़ शुरू हो गई. आतंकियों की गोलीबारी का सुरक्षाबलों के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया, जिसमें एक आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा है और वह पाकिस्तानी नागरिक है. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ आतंकियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद अभियान चलाकर आतंकियों को घेरा गया. जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार इस एनकाउंटर में अब तक दो…

Read More

दिल्ली. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कैंपस में छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया. इस घटना में दो विद्यार्थी जख्मी हो गए. सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में दिख रहा है कि कुछ छात्र डंडे लेकर कैंपस में भाग रहे हैं. इस मामले पर पुलिस का कहना है की शाम को दो स्टूडेंट में झगड़ा हुआ. पुलिस की टीम जब कैंपस के अंदर पहुंची तब तक सब शांत हो चुका था. दो स्टूडेंट को चोट लगी है. विवाद आपसी बताया जा रहा है. हालांकि फिलहाल पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है. एक…

Read More