Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेक्सिको के गुआनाजुआतो के एक बार में हुई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत, 2 घायल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    मेक्सिको के गुआनाजुआतो के एक बार में हुई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत, 2 घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुआनाजुआतो. मेक्सिको के गुआनाजुआतो के एक बार में हुई गोलीबारी में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि एक सशस्त्र समूह बुधवार रात 9 बजे सेलेया के बाहर अपासियो एल आल्टो शहर में बार में पहुंचा और वहां मौजूद लोगों पर गोलियां चला दीं. गुआनाजुआतो स्टेट पुलिस ने एक बयान में बताया कि गोलीबारी में 5 पुरुष और 4 महिलाएं मारी गईं और 2 अन्य महिलाएं घायल हो गईं. घायलों की हालत स्थिर है.

     

    अधिकारियों ने कहा कि हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, राज्य और संघीय अधिकारियों की इकाइयों के साथ-साथ नेशनल गार्ड को भी क्षेत्र में भेजा गया है. उन्होंने बताया कि दो पोस्टर एक आपराधिक समूह की ओर इशारा करते हुए घटनास्थल पर छोड़े गए थे. मेक्सिको में कार्टेल अक्सर अन्य समूहों या अधिकारियों के लिए हत्याओं के बाद संदेश छोड़ते हैं. मेक्सिको का औद्योगिक केंद्र गुआनाजुआतो, हाल के वर्षों में कार्टेल के बीच टर्फ वार से बुरी तरह प्रभावित रहा है. पिछले महीने इरापुआटो शहर में एक बार में हुई गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई थी. इसी शहर के पास बीते सितंबर में हुई एक गोलीबारी की घटना में 10 लोगों की मौत हो गई थी.

     

    रिपोर्ट के अनुसार गुआनाजुआतो में गत महीनों में यह कम से कम गोलीबारी की यह तीसरी घटना है, जहां एक स्थानीय गिरोह जलिस्को कार्टेल के साथ युद्ध लड़ रहा है. इन सभी हमलों में आम बात यह रही है कि हमलावरों ने बार में वेट्रेस सहित सभी को मारने की कोशिश की है. अपासियो एल

    आल्टो कस्बे में बुधवार रात हुए हमले में हमलावरों ने बार के खून से लथपथ फर्श पर हाथ से लिखे पोस्टर छोड़े थे. संदेशों पर सांता रोजा डी लीमा गिरोह के हस्ताक्षर थे, जिसका लीडर मैरो या स्लेजहैमर के नाम से जाना जाता है और फिलहाल जेल में बंद है. संदेश बार के मालिकों पर प्रतिद्वंद्वी जलिस्को कार्टेल का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए दिखाई दिए.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात : बीजेपी में पहली बगावत, टिकट काटे जाने से नाराज विधायक आप में हुआ शामिल
    Next Article पीएम मोदी ने दिखाई देश की पांचवीं और दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी

    Related Posts

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    June 23, 2026

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    June 23, 2026

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.