दोहा. दुनिया के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुआई में पुर्तगाल ने 15 मिनट में दागे 3 गोल की बदौलत फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप H के मैच में गुरुवार को यहां धीमी शुरुआत से उबरते हुए घाना को 3-2 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. फुटबॉल में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले रोनाल्डो इसके साथ ही 5 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी भी बन गए. स्टेडियम 974 में दुनिया की नौवें नंबर की टीम को कप्तान रोनाल्डो ने 65वें मिनट में बढ़त दिलाई, जिसके बाद जाओ फेलिक्स…
Author: Devanand Singh
सृष्टि रोड़े इन दिनों इंडस्ट्री से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट फोटोज से लोगों के होश उड़ा दिए हैं. अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर सृष्टि रोड़े ने जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें उनका बिकिनी लुक कमाल का है. एक्ट्रेस ने स्विमिंग पूल में बिकिनी पहने हुए हॉट फोटोशूट करवाया है. ये कोई पहली बार नहीं है जब टीवी की मशहूर अदाकारा सृष्टि रोड़े ने अपने हुस्न से बिजलियां गिराई हैं. इसके पहले भी उन्होंने बिकिनी में सिजलिंग पोज दिए हैं. सृष्टि रोड़े का शायद ही कोई ऐसा लुक हो जो उनके फैंस को…
मंत्रमुग्ध कर गया झारखण्ड का पारम्परिक कला मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दिल्ली में आयोजित झारखण्ड राज्य दिवस समारोह में शामिल हुए, कलाकारों का हौसला बढ़ाया अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखण्ड पार्टनर स्टेट के तौर पर शामिल होकर एक अमिट छाप छोड़ा जिस प्रगति मैदान में वर्षों पहले पढ़ाई के दौरान आया था, आज अतिथि के रूप में आया हूं झारखण्ड एक खूबसूरत प्रदेश है, आप सभी का हार्दिक स्वागत: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री रांची/दिल्ली देशवासी झारखण्ड आएं। झारखण्ड में आप सभी का स्वागत है। यहां आकर देखिए झारखण्ड कितना खूबसूरत है और यह आगे बढ़ने की क्षमता रखता है। प्राकृतिक…
हेमंत सरकार की विफलता और वादाखिलाफी पर भाजपा का उपायुक्त कार्यालय पर शुक्रवार को आक्रोश प्रदर्शन, आक्रोश प्रदर्शन की सभी तैयारी हुई पूरी, शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता ■ आक्रोश प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद जयंत सिन्हा, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी व अन्य वरीय नेतागण होंगे शामिल जमशेदपुर। हेमंत सरकार की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, अराजकता, तुष्टिकरण, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त विधि व्यवस्था और खनिज संपदाओं की खुली लूट जैसे मुद्दे को लेकर भाजपा शुक्रवार को विशाल आक्रोश प्रदर्शन करेगी। आक्रोश प्रदर्शन की सफलता और तैयारियों के निमित्त गुरुवार…
कल का प्रदर्शन विशाल एवं ऐतिहासिक होगा:सांसद बिद्युत बरण महतो सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा है कि झा मु मो,कांग्रेस एवं राजद नीत झारखंड सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। सरकार का शायद ही कोई विभाग इससे बचा हो। विकास के सारे काम ठप्प पड़ गए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है।विकास के नाम पर सिर्फ केन्द्र सरकार द्वारा वित्त पोषित योजनाएं चल रही हैं। जनता त्राहिमाम कर रही है। ऐसे में इस सरकार को उखाड़ फेंकने के अलावा जनता के पास कोई विकल्प नहीं रह गया है।सांसद श्री महतो ने…
सरायकेला के काशी साहू महाविद्यालय में एमए की पढ़ाई की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से छात्र- छात्राएं आमरण अनशन पर सरायकेला के काशी साहू महाविद्यालय में एमए की पढ़ाई की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से छात्र- छात्राएं आमरण अनशन पर बैठे हैं. तीसरे दिन भाजपा नेताओं ने आमरण अनशन पर बैठे छात्र- छात्राओं का सुध लिया औऱ उन्हें अपना नैतिक समर्थन देते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अविलंब छात्रों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उनके आंदोलन को समाप्त करने की पहल करने की मांग की. बता दें कि छात्रों द्वार विगत कई सालों से काशी साहू…
जमशेदपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को भारत जोड़ो नफरत छोड़ो कार्यक्रम चलाया गया जमशेदपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को भारत जोड़ो नफरत छोड़ो कार्यक्रम चलाया गया. यह कार्यक्रम बिष्टुपुर वोल्टास बिल्डिंग से पोस्टल पार्क तक चलाया गया. इस दौरान इन्होंने भारत जोड़ो नफरत छोड़ो, हिन्दू- मुस्लिम- सिख- ईसाई का नारा बुलंद किया. यह पदयात्रा कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष मनमोहन तिवारी के नेतृत्व में चलाया गया. बताया गया कि अभी यह कार्यक्रम प्रखंड स्तर पर चलाया जा रहा है. इसे जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा और राहुल गांधी का संदेश लोगों तक पहुंचाया…
जमशेदपुर स्ट्रीट वेंडर यूनियन ने मनाया उजाड़ीकरण दिवस जमशेदपुर स्ट्रीट वेंडर यूनियन के द्वारा शहर मे फुथपाठ दुकानों को लगातार उजाड़े जाने के विरोध मे पथ विक्रेता उजाड़ीकरण दिवस मनाया गया, साथ ही प्रशाशन के रवैये का विरोध किया. इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसे आगामी दिनों मे रांची पहूंचकर राज्य सरकार को सौंपा जायेगा, इस दौरान बड़ी संख्या मे स्ट्रीट वेंडर मानगो स्थित बकरी मैदान मे एकत्र हुए जहाँ सभी ने अपना विरोध प्रकट किया, इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष ने कहा की वर्ष 2014 मे केंद्र सरकार ने फुथपाठ विक्रेताओं के लिए क़ानून बनाया…
बोरगांव: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में आज प्रियंका गांधी वाड्रा भी भाई राहुल का साथ देती नजर आई। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पति और बेटे के साथ पहली बार इस यात्रा में शामिल हुईं। कर्नाटक में मां सोनिया गांधी यात्रा का हिस्सा बनी थीं लेकिन मध्य प्रदेश में अब प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी का साथ देती हुई नजर आईं। मध्य प्रदेश में इस यात्रा के दूसरे दिन राहुल ने खंडवा जिले के बोरगांव से पैदल चलना शुरू किया। यात्रा में प्रियंका के साथ…
ठाणे. महाराष्ट्र में एक शख्स ने अपना बर्थडे घर में नहीं, बल्कि श्मशान घाट पर केक काटकर मनाया है. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर के एक निवासी ने समाज में व्याप्त अंधविश्वासों और सुपरस्टिशन्स के खिलाफ संदेश देने के लिए अपना जन्मदिन श्मशान घाट में मनाया. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, श्मशान घाट में अपना जन्मदिन मनाने वाले शख्स का नाम है गौतम रतन मोरे. गौतम रतन मोरे ने 19 नवंबर को अपना 54वां जन्मदिन मनाया. अपने जन्मदिन पर उन्होंने शनिवार की रात मोहनी श्मशान घाट में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया, जहां आए मेहमानों को केक…
