दिल्ली. हिमालयीन क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों की ओर बह रही हैं. जिस कारण दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के राज्यों में ठंड काफी बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले हफ्तों में तापमान और लुढ़केगा. अभी दिन में धूप निकल रही है, लेकिन आगामी दिनों में सर्दी का प्रकोप और बढ़ेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनसुार दिन में भी कोहरा छाया रहेगा. मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र…
Author: Devanand Singh
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप H में पुर्तगाल का मुकाबला उरुग्वे से था. इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हरा दिया और इसी के साथ टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज यानी अंतिम 16 का टिकट कटा लिया. पुर्तगाल और उरुग्वे के बीच मैच का पहला हाफ गोल रहित रहा. लेकिन, दूसरे हाफ में पुर्तगाल ने दो गोल दागकर मैच को मुट्ठी में कर लिया. पुर्तगाल के लिए ये दोनों गोल ब्रुनो फर्नांडिस ने किए. 28 साल के अटैकिंग मिडफील्डर ब्रुनो फर्नांडिस ने मैच का पहला गोल 54वें मिनट में किया. जबकि दूसरा…
भारत जोड़ो यात्रा के तहत मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजवाड़ा चौराहे पर आयोजित सभा में कहा कि मीडिया बेरोजगारों, किसानों और मजदूरों की समस्याओं के बजाय सत्ता के शीर्ष पर बैठे राजनेताओं, फिल्मी कलाकारों और क्रिकेटरों को विशेष तरजीह दे रही है. उन्होंने कहा कि हम प्रेस से कहते हैं कि बेरोजगारी, कृषि कर्ज माफी, किसानों और मजदूरों की बात करो, लेकिन ये बताते हैं कि ऐश्वर्या राय ने कैसे कपड़े पहने हैं या शाहरुख खान ने क्या बोल दिया या विराट कोहली ने कैसे चौका मारा? उन्होंने दावा किया कि…
दिल्ली. भारत में आयोजित किए गए अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल की ज्यूरी के हेड इजराईली फिल्म निर्माता नदव लापिड ने द्वारा द कश्मीर फाइल्स को अश्लील और प्रोपेगेंडा फिल्म बताया. इनके इस बयान के बाद बवाल मच गया और कई भारतीय कलाकारों और निर्माता-निर्देशकों ने इस पर आपत्ति जताई है. वहीं नदव लापिड का बयान आने के एक दिन बाद भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने माफी मांगी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि भारत और इजराइल, दोनों देशों और यहां के लोगों के बीच दोस्ती बहुत मजबूत है. आपने (नदव लापिड) जो नुकसान पहुंचाया है, वह…
दरभंगा. बिहार के चार दिवसीय दौरे के समापन से पहले दरभंगा में आरएसएस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोग परिभाषा के अनुसार हिंदू हैं और देश की सांस्कृतिक प्रकृति के कारण देश में विविधता पनपी है. उन्होंने कहा कि लोगों को यह समझना चाहिए कि क्योंकि वे हिंदुस्तान में रहते हैं वे सभी हिंदू हैं. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हिंदुत्व सदियों पुरानी संस्कृति का नाम है जिसके लिए सभी विविध धाराएं अपनी उत्पत्ति का श्रेय देती हैं. अलग-अलग शाखाएं उत्पन्न हो…
एमपी के इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मेरी इमेज को खराब करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है. यात्रा इंदौर से चलकर आज अपने अंतिम पड़ाव सांवेर के पास तराना पहुंची. तराना में रात्रि विश्राम होगा. दूसरे दिन यहां से यात्रा उज्जैन की ओर रवाना होगी, दोपहर में राहुल गांधी महाकाल के दर्शन करेगें, फिर सभा को संबोधित करेगें. राहुल गांधी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए आगे कहा कि भाजपा की यही दिक्कत है कि उन्होने हजारों करोड़ रुपए इमेज को खराब करने खर्च किए और…
नई दिल्ली. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली से हैकर्स ने कथित तौर पर क्रिप्टोकरेंसी में करीब 200 करोड़ रुपये की मांग की है जिसका सर्वर लगातार छठे दिन खराब रहा. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. सेंधमारी का बुधवार को सुबह पता चला था. आशंका जताई जा रही है कि सेंधमारी के कारण लगभग 3-4 करोड़ मरीजों का डेटा प्रभावित हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक सर्वर डाउन होने के कारण आपातकालीन इकाई में रोगी देखभाल सेवाएं, बाह्य रोगी, भर्ती रोगी और प्रयोगशाला अनुभाग को कागजी रूप से प्रबंधित किया जा रहा है. भारतीय कंप्यूटर आपात…
दोहा. ब्राजील फुटबॉल टीम सोमवार को खेले गए फीफा विश्व कप-2022 के अपने दूसरे मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. लेकिन फिर भी ये टीम स्विट्जरलैंड के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल करने में सफल रही. ये गोल मैच के 82वें मिनट में आ रहा था. लग रहा था कि मैच गोल रहित ड्रॉ पर खत्म होगा लेकिन कैसेमिरो ने गोल कर अपनी टीम को आगे कर दिया और फिर स्विट्जरलैंड मैच में वापसी नहीं कर पाई. स्विट्जरलैंड ने इस मैच में ब्राजील को जोरदार टक्कर दी लेकिन उसकी एक गलती ब्राजील के लिए मौका साबित…
एक्ट्रेस अवनीत कौर ने डांस रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी. अवनीत इस शो में बतौर डांसर आई थी. हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने एक्टिंग में अपना डेब्यू किया. अवनीत ने अब टीवी के छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड के बड़े पर्दे तक अपना नाम और अपनी पहचान बनाई है. हालांकि अब अवनीत को बतौर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर देखा जा रहा था. सोशल मीडिया पर अमृता के करोड़ों फैंस हैं. उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है. उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब होते हैं. अवनीत कौर की सीरियल ‘अलादीन’…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उत्पाद राजस्व संग्रहण एवं इसकी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की उत्पाद दुकान संचालक एजेंसी कार्यशैली सुधारें, उत्पाद राजस्व संग्रहण में वृद्धि सुनिश्चित करें, खुदरा उत्पाद दुकानों में कार्यरत कर्मियों का बकाया वेतन भुगतान अविलंब करें: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय में नई उत्पाद नीति के तहत राजस्व संग्रहण एवं इसकी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य सचिव, उत्पाद सचिव, आयुक्त उत्पाद, विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं खुदरा उत्पाद दुकानों के मानव प्रदाता एजेंसी के निदेशक तथा राज्य अंतर्गत कार्यरत थोक विक्रेता उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने…
