Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज का कटाया टिकट
    Breaking News Headlines खेल

    पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज का कटाया टिकट

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फीफा वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप H में पुर्तगाल का मुकाबला उरुग्वे से था. इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हरा दिया और इसी के साथ टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज यानी अंतिम 16 का टिकट कटा लिया.

     

    पुर्तगाल और उरुग्वे के बीच मैच का पहला हाफ गोल रहित रहा. लेकिन, दूसरे हाफ में पुर्तगाल ने दो गोल दागकर मैच को मुट्ठी में कर लिया. पुर्तगाल के लिए ये दोनों गोल ब्रुनो फर्नांडिस ने किए. 28 साल के अटैकिंग मिडफील्डर ब्रुनो फर्नांडिस ने मैच का पहला गोल 54वें मिनट में किया. जबकि दूसरा गोल उन्होंने अतरिक्त समय में दागा. इस धमाकेदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

     

    इस जीत के बाद पुर्तगाल के 2 मैचों में 6 अंक हो गए और वो पूरे शान के साथ अंतिम 16 में पहुंच गया है. वहीं उरुग्वे के लिए अब शुक्रवार को घाना से

    होने वाला मैच अहम हो गया है. उसे अंतिम 16 में जाने के लिए वो मुकाबला जीतना ही होगा. पुर्तगाल भी अपना आखिरी मैच शुक्रवार को ही साउथ कोरिया से खेलेगा. फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज यानी अंतिम 16 में पहुंचने वाली पुर्तगाल तीसरी टीम है. उससे पहले फ्रांस और ब्राजील को भी अंतिम 16 का टिकट मिल चुका है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी का मीडिया पर कटाक्ष: किसानों-मजदूरों की जगह मिल रही फिल्मी कलाकारों-राजनेताओं को तरजीह
    Next Article उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ बढ़ाएगा ठंड, हिमालय से भी आ रही है बर्फीली हवायें

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.