Author: Devanand Singh

आखिरकार बीस दिन बाद अजमेर पुलिस ने जैसलमेर के एस.पी. भंवर सिंह नाथवत के पुत्र प्रवीण सिंह नाथावत को गिरफ्तार कर लिया। प्रवीण पर अजमेर के क्रिश्चयनगंज के सी.आई. करण सिंह खंगारोत को पीटने का आरोप है। सी.आई. की पिटाई का संज्ञान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी लिया था। मामले की जाँच कर रहे डी.एस.सी. भंवर रणवीर सिंह ने बताया कि आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने प्रवीण के रिश्तेदारों के यहाँ भी दबिश दी। पुलिस ने जो दबाव बनाया उसी का परिणाम रहा कि अब आरोपी गिरफ्त में है। अब…

Read More

रामकृष्ण परमहंस जन्म जयन्ती-18 फरवरी 2023 रामकृष्ण परमहंस ब्रह्मर्षि और देवर्षि थे ललित गर्ग भारत का जन-जन एवं कण-कण रामकृष्ण परमहंस की परमहंसी साधना का साक्षी है, उनकी गहन तपस्या के परमाणुओं से अभिषिक्त है। यहां की माटी और हवाएं धन्य हैं जो इस भक्ति और साधना के शिखरपुरुष के योग से आप्लावित है। वे संसार के पूर्णत्व को जो प्राप्त हैं, उनका जीवन ज्ञानयोग, कर्मयोग एवं भक्तियोग का समन्वय था। वे एक महान संत, शक्ति साधक तथा समाज सुधारक थे। इन्होंने अपना सारा जीवन निःस्वार्थ मानव सेवा के लिये व्यतीत किया, इनके विचारों का न केवल…

Read More

बागबेड़ा रामनगर हनुमान मंदिर स्थित रेलवे पानी टंकी के समीप मुख्य सड़क पर तेरह दिनों से बंद पड़े निर्माण कार्य को आज से पुनः चालू करवाया गया। बागबेड़ा के पंचायत प्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह एवं झामुमो जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू,बागबेड़ा इकाई अध्यक्ष अजीत सिन्हा के अथक प्रयास एवं संबंधित रेलवे के पदाधिकारी सहित कार्यरत ठेकेदारों पर दबाव बनाने के बाद आज से निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि बहुत जल्द इस निर्माण कार्य को पूरा कर दिया जाएगा। जिससे मुख्य सड़क पर…

Read More

लखनऊ -:  राम चरितमानस पर इन दिनों चल रही बयानबाजियों के बीच बुधवार को माहौल उस वक्त और गरमा गया जब हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास और सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। इस दौरान दोनों के समर्थकों के बीच भी मारपीट हुई। दरअसल, गोमतीनगर के एक बड़े होटल में एक न्यूज चैनल की तरफ से कॉन्क्लेव आयोजित किया गया था। जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य का सत्र दोपहर 12 बजे था जबकि महंत राजूदास को दो बजे मौजूद होना था। पुलिस के मुताबिक जब स्वामी प्रसाद मौर्य का इंटरव्यू खत्म हो…

Read More

इस्लामाबाद. -: पाकिस्तान से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है. यहां क्वेटा जाने वाली जाफर एक्सप्रेस में गुरुवार को धमाका हुआ है. धमाके में कम से कम दो यात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए हैं. धमाका उस वक्त हुआ जब क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस चिचावतनी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी. जाफर एक्सप्रेस पेशावर से आ रही थी. विस्फोट जाफर एक्सप्रेस के इकोनॉमी क्लास के बोगी नंबर 6 में हुआ. दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम चार लोग घायल हो गए हैं. जिन्हें पास के…

Read More

मोदी कैबिनेट ने बुधवार को देश की सुरक्षा को लेकर  आईटीबीपी की 7 नई बटालियन को मंजूरी दी  व कई बड़े अहम फैसले किए. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया, कैबिनेट ने भारत-चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी के लिए 9,400 कर्मियों की एक ऑपरेशनल बटालियन के साथ सात नई बटालियन की स्थापना को मंजूरी दे दी है.  इसके अलावा कैबिनेट बैठक में सिंकुलना टनल के निर्माण को भी मंजूरी दे दी गई. इस टनल के निर्माण से लद्दाख के लिए ऑल वेदर रोड कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी. टनल की लंबाई 4.8 किलोमीटर होगी, जिस पर 1800 करोड़…

Read More

14 फरवरी को देश-विदेश में वैलेंटाइन मनाया गया। इस मौके पर कपल्स अपने प्रेमियों के रंग में रंगे नजर आए और एक दूजे के लिए प्यार का इज़हार करते दिखे। वहीं हॉलीवुड कपल कर्टनी कार्दशियन और ट्रैविस बार्कर ने भी अपना पहला वैलेंटाइन बेहद खास अंदाज में मनाया। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। कपल की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। कर्टनी कार्दशियन और ट्रैविस बार्कर ने शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन चकाचौंध से दूर खुले आसमान के नीचे मनाया। इस मौके पर दोनों ब्लैक…

Read More

नई दिल्ली.-:  त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान जारी है। 20 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 259 प्रत्याशी मैदान में हैं। चप्पे-चप्पे पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। त्रिपुरा चुनाव में बीजेपी 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि उसकी सहयोगी आईपीएफटी ने छह सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, एक सीट पर दोस्ताना मुकाबला होगा. त्रिपुरा में सत्तारूढ़ बीजेपी ने सबसे अधिक 12 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. चुनावी मैदान में 259 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला हो जाएगा. 259 में से 20 महिलाएं भी उम्मीदवार हैं जिनमें बीजेपी से…

Read More

कानपुर -:  मड़ौली अग्निकांड की घटना की जांच के लिए शासन ने एसआईटी गठित की है। कमिश्रर और एडीजी की एसआईटी एक सप्ताह में रिपोर्ट शासन को देगी। इधर डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंपी है। झोपड़ी में लगी आग से मां बेटी के जिंदा जलने की घटना की जांच एसआईटी करेगी। शासन ने कमिश्रर डॉ. राजशेखर व एडीजी आलोक कुमार की एसआईटी गठित की है। यह समिति घटना में दर्ज एफआईआर व पूरे प्रकरण की तथ्यात्मक व स्पष्ट जांच करेगी। साथ ही, एक सप्ताह में शासन को रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं, डीएम ने…

Read More

घाटशिला महाविद्यालय में झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी का स्टडी सेंटर शीघ्र खुलेगा। इसको लेकर प्राचार्य डा आर के चौधरी ने झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय, रांची के कोर्डिनेटर डा प्रेम सागर केशरी एवं विकास मौर्य से एलबीएसएम कालेज , जमशेदपुर में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मिलकर विस्तृत प्रस्ताव उन्हें सौंपा। इस पर डा केशरी ने प्राचार्य डॉ चौधरी को आश्वस्त किया कि आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर अगले माह तक घाटशिला महाविद्यालय में अध्ययन केंद्र स्थापित करवा दिया जाएगा। इस अवसर पर कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो गंगाधर पंडा, विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डा…

Read More