जमशेदपुर मे आगामी 19 फ़रवरी को संत गाडगे शोभा यात्रा सह सम्मान समारोह का आयोजन होने जा रहा हैं, संत गाडगे जागृति मंच के द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा हैं. रानीकुदर स्थित पेट्रोल पम्प के समीप इस शोभा यात्रा को प्रारम्भ किया जायेगा, जो पैदल यात्रा करते हुए बिस्टुपुर के मिलानी हॉल पहूंचेगी जहाँ एक सभा सह सम्मान समारोह का आयोजन होगा, शोभा यात्रा मे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संत गाडगे के आदर्शो को लोगों के समक्ष रखा जायेगा, वहीँ सम्मान समारोह मे लगभग 350 गरीब स्कूली छात्रों के बिच पाठ्य सामग्री का वितरण…
Author: Devanand Singh
राज्य सरकार के कृषि शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में व्यापारियों का बाजार बंद का आज तीसरा दिन है। बंद का असर बाजार पर दिखने लगा है। वही शिहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के अधिकारियों ने एक मोटरसाइकिल रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों का सीधे तौर पर कहना है कि सरकार 2% कृषि के जो काला कानून ला रही है उसे वापस ले नहीं तो और उग्र आंदोलन होगा ।उधर बंदी का आज तीसरा दिन है और तीसरे दिन में आलू की कीमत 2 से ₹3 ज्यादा हो गया है। ऐसे…
आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से ऑटो चालकों का नेत्र जांच शिविर जमशेदपुर 17 फरवरी 2023 ऑटो चालकों का नेत्र जांच शिविर का आयोजन ऑटो चालकों के स्वास्थ्य के मद्देनजर यह शिविर का आयोजन किया गया है, समय एवं लापरवाही के कारण लोग अपने आंखों का जांच नहीं करा पाते हैं जिसके कारण आंख से देखने में दिक्कत होती है ,आंखें सही नहीं रहने के कारण एक्सीडेंट होने की संभावना ज्यादा रहती है शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ , जमशेदपुर , पूर्णिमा नेत्रालय एवं आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की…
गिरिडीह स्थित पारसनाथ मंदिर को लेकर लगातार विवाद जारी हैं, जहाँ एक तरफ जैन धर्म का पारसनाथ मंदिर वहां स्थापित हैं वहीँ आदिवासी सेंगल अभियान के द्वारा इस पहाड़ को आदिवासियों का देवता बताते हैं इसपर उनके अधिकार का आंदोलन चला रही हैं. इसके तहत आदिवासी सेंगल अभियान के नेतृत्व मे बड़ी संख्या मे आदिवासी समुदाय के लोगों ने पारम्परिक हथियार के साथ जमशेदपुर के कारणडीह चौक पर जमकर प्रदर्शन कर धरना दिया, इन्होने कहा की पारसनाथ पहाड़ आदिवासी समुदाय का मारंगबुरु यानी देवता हैं, और जैन धर्म जबरन उसपर मंदिर निर्माण कर…
नई दिल्ली -: बीसीसीआई को लेकर बड़ी खबर आ रही है. चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पिछले दिनों वे एक स्टिंग ऑरेशन में दिए बयान के बाद विवाद में आ गए थे. पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा ने भारतीय खिलाड़ियों पर आराेप लगाते हुए कहा था कि वे चोट को छुपाने के लिए इंजेक्शन का सहारा लेते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को झूठा बताया था. इसके बाद से ही उन पर इस्तीफा देना का दबाव था. उन्होंने बीसीसीआई सचिव जय शाह को अपना इस्तीफा…
नई दिल्ली -: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान ‘भारत हिंदू राष्ट्र था, है और रहेगा’ को लेकर सियासत तेज हो गई है। सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने योगी के बयान पर का विरोध किया है। तो वहीं अखिल भारतीय हिंदू महासभा और संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने सीएम योगी के बयान का समर्थन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर हमला बोलते हुए सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा, “योगी आदित्यनाथ मेरे दोस्त हैं, लेकिन उनका हिंदू राष्ट्र वाला बयान गलत है। भारत ना कभी हिंदू राष्ट्र था, ना हिंदू राष्ट्र…
दिल्ली.-: कौसर जहां को दिल्ली हज कमेटी का चेयरमैन चुना गया है. भारतीय जनता पार्टी से जुड़ीं कौसर जहां का हज कमेटी का चेयरमैन चुना जाना दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. जानकारी के अनुसार दिल्ली स्टेट हज कमेटी के चेयरमैन के लिए हुए चुनाव में गौतम गम्भीर और मोहम्मद साद ने कौसर जहां को वोट दिया था. दिल्ली के इतिहास में यह दूसरी बार है कि स्टेट हज कमेटी की चेयरमैन कोई महिला बनी है. कौसर से पहले ताजदार बाबर दिल्ली स्टेट हज कमेटी की चेयरमैन रह चुकी हैं.…
दिल्ली. -: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस की 76वीं स्थापना दिवस परेड में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह मेरे लिए गर्व का क्षण है कि मैं 75 साल से अधिक की विरासत का हिस्सा हूं. दिल्ली पुलिस आजादी के बाद से आज तक अपने काम के लिए जानी जाती है और पूरे देश द्वारा इसकी सराहना की गई है. मैं उन जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहता हूं, जिन्होंने सेवा में अपने जीवन का बलिदान दिया. आजादी के बाद, दिल्ली पुलिस शांति, सेवा, न्याय के नारे के साथ…
स्वरा भास्कर ने बीते 16 जनवरी को समाजवादी पार्टी के यंग लीडर फहाद अहमद से गुपचुप शादी रचा ली है. इसकी जानकारी स्वरा ने आज अपने ट्विटर के जरिए दी है. खास बात यह है कि स्वरा भास्कर ने करीब 15 दिन पहले फहाद अहमद की फोटो पोस्ट करते हुए उन्हें भाई बोलते हुए शादी की सलाह दी थी. स्वरा भास्कर ने अपने पति फहाद के जन्मदिन पर 2 फरबरी को फहाद के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था कि ‘जन्मदिन मुबारक हो फहाद मियां! भाई का कॉन्फिडेंस बरकरार रहे. खुश रहो, आबाद रहो, उम्र…
श्रीनगर-: जम्मू-कश्मीर के कटरा में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी. आज सुबह 5.01 बजे रिक्टर स्केल पर 3.6 की तीव्रता वाला भूकंप रिकॉर्ड किया गया. भूकंप की गहराई का केंद्र जमीन के 10 किमी अंदर दर्ज किया गया है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र एक ट्वीट में कहा, ‘रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता : 3.6, 17-02-2023 को आया भूकंप, भारतीय समयानुसार 05:01:49 पर, अक्षांश: 33.10 देशांतर: 75.97, भूकंप की गहराई: 10 किमी, स्थान: जम्मू और कश्मीर का 97 किमी पूर्व कटरा में.’ भूकंप से किसी तरह…
