आज Salute Tiranga झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी के नेतृत्व में पुलवामा के शहीद सैनिकों के स्मृति एवम सम्मान में जुगसलाई सह गोलमुरी उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित वृक्षारोपण का कार्यकर्म रखा गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी विशिष्ठ अतिथि जुगसलाई के स्वास्थ्य प्रभारी एम अंसारी ,सम्मानित अतिथि के रूप में झारखंड गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह जी, वरीय समाजसेवी जोगी मिश्रा आदि के हाथो अशोक का पौधा लगाया गया । अतिथियों को सैल्यूट तिरंगा के कार्यकारी अध्यक्ष रवि…
Author: Devanand Singh
मानगो थाना अंतर्गत एनएच-33 के पास साइकिल सवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया. ट्रेलर साइकिल सवार को रौंदते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया. घटना के बाद चालक ट्रेलर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. इधर, स्थानीय लोगों ने मानगो पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुची और जांच में जुट गई. मृतक की पहचान कुमरूम बस्ती निवासी राजू पात्रो (25) के रूप में की गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार राजू साइकिल से डिमना चौक की ओर जा रहा था…
जमशेदपुर, आज दिनांक 15/02/2023 को टाटा कंपनी ने पानी के आपूर्ति के लिए बोड़ाम प्रखंड के मिर्जाडीह में बनाया डिमना डैम से विस्थापित हुए विस्थापित प्रतिनिधियों ने देवेन सिंह के नेतृत्व में विधायक का आवसीय कार्यालय में विधायक मंगल कालिंदी से किया मुलाकात. सौपा सात सूत्रीय मांग पत्र. 1. टाटा कंपनी द्वारा अतिक्रमित विस्थापितो की 17.01 एकड़ भूमि सहित कुल 102 एकड़ जमीन की क्षतिपूर्ति दिया जाए. 2. डिमना बांध में बिना अधिग्रहीत भूमि मौजा पुनसा के 3.84 एकड़ और लायलम के 1.99 एकड़ भूमि दोनो मिलकर कुल 5.83 एकड़ के फसल के नुकसान…
जमशेदपुर:- इस साल महाशिवरात्रि के अवसर पर बनारस के गंगा आरती के तर्ज पर जमशेदपुर के स्वर्णरेखा तट पर मां टुसू और स्वर्णरेखा आरती का आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी राज्य के आपदा प्रबंधन सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी. बुधवार को वे यहां पत्रकार वार्ता के दौरान मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह नागा साधुओं का शाही स्नान होगा. दिन में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक होगा उसके बाद शाम को गंगा आरती के तर्ज पर टुसू और मां स्वर्णरेखा आरती का आयोजन किया जाएगा. उसके बाद रात में भोजपुरी के प्रख्यात…
बहरागोड़ा प्रखंड के राजलाबांध पंचायत के मालखांदा सिंहपुरा गाँव की बेटी बासंती नायक का 27 फरवरी को बहरागोड़ा के सामूहिक विवाह समारोह में धूमधाम से विवाह सम्पन्न होगा । बासंती नायक के माता पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। गरीबी के कारण उसकी पढ़ाई हो न सकी । बासंती लोगों के घर में काम करती है । सिंहपुरा मालखांदा गाँव के लोग उसे अपनी बेटी की तरह प्यार करते हैं । मालखांदा गाँव की गरीब घर में जन्मी भानुप्रिया नायक की भी शादी सामूहिक विवाह समारोह के पंडाल में सम्पन्न होगा ।…
राज्य से अपराध और नक्सल को खत्म प्राथमिकता: डीजीपी झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय कुमार सिंह ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। राज्य के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अपनी मनसा जाहिर कर दी है झारखंड से नक्सलियों के साथ अपराध और अपराधी मुक्त झारखंड बनाने कब खाका तैयार किया 1989 बैच के आईपीएस अजय कुमार सिंह पदभार ग्रहण करने के बाद…
जमशेदपुर:- बुधवार को दोपहर करीब 12: 30 बजे बर्मामाइंस थाना अंतर्गत गणेश पूजा मैदान में रिपेयरिंग के लिए आए दो टैंकरों में अचानक आग लगने से दोनों टैंकर जलकर राख हो गई. गनीमत रही कि समय रहते टाटा स्टील, जुस्को और झारखंड अग्निशमन विभाग के दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस टैंकर को यहां रिपेयरिंग के लिए लाया गया था. जैसे ही वेल्डर ने काम शुरू किया कि टैंकर ब्लास्ट कर गया और उससे आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने…
बिहार के औरंगाबाद में मंगलवार को अलग-अलग दो सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पहली सड़क दुर्घटना औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर बाईपास ओवरब्रिज के पास हुई.यहां अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया. हादसे में दोनों की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद बाइक ट्रक में फंस गई और करीब दो किलोमीटर तक एनएच-19 पर घिसटती रही. कुछ लोगों ने बाइक पर ट्रक का पीछा किया. कुछ देर चलने के बाद चालक ट्रक हसौली इलाके में छोड़कर फरार हो गया. मृतकों में एक की पहचान डेहरी ऑन…
नई दिल्ली. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है. बैंक ने एसबीआई ने सभी समयावधि के लिए अपने मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर में 10 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया है. अब बैंक से लोन लेना महंगा हो जाएगा. बैंक की नई दरें 15 फरवरी, 2023 से लागू हो गई है. बता दें कि रेपो रेट बढ़ने के बाद कई बैंकों ने एमसीएलआर बढ़ाए हैं. ज्यादातर कंज्यूमर लोन एक साल के मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट के आधार पर होती है. ऐसे…
झारखण्ड राज्य के हिन्दू धर्मावलंबियों लिए बीपीएल श्रेणी के लाभुक तीर्थयात्रियों को विशेष ट्रेन द्वारा द्वारिका, सोमनाथ तीर्थ यात्रा फरवरी 2023 में निर्धारित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत झारखण्ड राज्य के हिन्दू धर्मावलंबियों लिए बीपीएल श्रेणी के लाभुक तीर्थयात्रियों को विशेष ट्रेन द्वारा द्वारिका, सोमनाथ तीर्थ यात्रा फरवरी 2023 में निर्धारित है। उक्त के आलोक में पूर्वी सिंहभूम जिला के पात्र लोगों से आवेदन मांगा गया है। तीर्थ यात्रा के इच्छुक व्यक्ति समाहरणालय स्थित जिला खेल कार्यालय तथा सभी प्रखंड कार्यालय से आवेदन का प्राप्त कर सकते हैं तथा 20 फरवरी तक जिला खेल कार्यालय…
