Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार के औरंगाबाद में ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, चार की मौत
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार के औरंगाबाद में ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, चार की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    बिहार के औरंगाबाद में मंगलवार को अलग-अलग दो सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पहली सड़क दुर्घटना औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर बाईपास ओवरब्रिज के पास हुई.यहां अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया. हादसे में दोनों की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद बाइक ट्रक में फंस गई और करीब दो किलोमीटर तक एनएच-19 पर घिसटती रही. कुछ लोगों ने बाइक पर ट्रक का पीछा किया. कुछ देर चलने के बाद चालक ट्रक हसौली इलाके में छोड़कर फरार हो गया. मृतकों में एक की पहचान डेहरी ऑन सोन निवासी संजय चौधरी के रूप में की गई है, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है. घटना के बाद ओवरब्रिज पर एक घंटे से अधिक समय तक जाम रहा था.

     

     

     

    तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

    दूसरी दुर्घटना औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर ही भेडिय़ा गांव के पास हुई. जहां ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान रोहतास जिले संतोष पाल और चंदन शर्मा के रूप में की गई है. बताया जाता है कि किसी काम से संतोष एवं चंदन अंकोरहा से मदनपुर जा रहे थे. इसी दौरान भेडिय़ा गांव के पास एक ट्रक उन्हें रौंदते हुई भाग निकला, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय

     

     

     

     

    लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने चंदन शर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि संतोष की हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया. इलाज के लिए ले जाए जाने के दौरान संतोष की रास्ते में ही मौत हो गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएसबीआई बैंक ने करोड़ों ग्राहको को दिया झटका, बढ़ाया लोन पर ब्याज
    Next Article बर्मामाइनस गणेश पुजा मैदान में कई गाड़ियों में लगी आग

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.