Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मां-बेटी के जिंदा जलने का मामला: शासन ने गठित की SIT टीम
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    मां-बेटी के जिंदा जलने का मामला: शासन ने गठित की SIT टीम

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    कानपुर -:  मड़ौली अग्निकांड की घटना की जांच के लिए शासन ने एसआईटी गठित की है। कमिश्रर और एडीजी की एसआईटी एक सप्ताह में रिपोर्ट शासन को देगी। इधर डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंपी है। झोपड़ी में लगी आग से मां बेटी के जिंदा जलने की घटना की जांच एसआईटी करेगी। शासन ने कमिश्रर डॉ. राजशेखर व एडीजी आलोक कुमार की एसआईटी गठित की है। यह समिति घटना में दर्ज एफआईआर व पूरे प्रकरण की तथ्यात्मक व स्पष्ट जांच करेगी। साथ ही, एक सप्ताह में शासन को रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं, डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता को मजिस्ट्रेटी जांच सौंपी है। घटना की गंभीरता को लेकर एक पखवाड़े में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। डीएम नेहा जैन ने शासन की एसआईटी गठन की पुष्टि की है।

     

     

     

    बता दें कि ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने के दौरान झोपड़ी में मां-बेटी के जिंदा जलने संबंधी मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी का गठन कर दिया है। कानपुर देहात के चालाहा गांव का प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है। दरअसल, इस गांव में ग्राम समाज की जमीन से प्रशासन की टीम कब्जा हटाने गई थी। इसी दौरान इस जमीन पर स्थित झोपड़ी में आग लग गई, जिसमें झोपड़ी बनाकर रह रहे गोपाल

     

     

     

     

    दीक्षित की पत्नी और पुत्री दोनों की इसमें जिंदा जलने से मौत हो गई। इस मामले में सरकार ने वहां के एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद और लेखपाल अशोक सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही हत्या के आरोप में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच अब एसआईटी करेगी, जो एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला कॉलेज में खुलेगा झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी का अध्ययन केंद्र
    Next Article त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, सीएम माणिक साहा ने किया मतदान

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.