बोकारो: हेडमास्टर के चलते स्कूल बदहाल, बगावत पर उतरा प्रबंधन समिति बोकारो जिले के जरीडीह चास 3 के उत्क्रमित उच्च विद्यालय की स्थिति बहुत ही दयनीय है, सरकार के सभी नियमों को ठेंगा दिखाते प्रधानाध्यापिका रचना भगत ने प्रत्येक दिन न केवल बिलंब से विधालय आती है बल्कि विधालय संचालन का भार किसी शिक्षक को देकर विधालय से गायब हो जाया करती है कोई भी अधिकारी इस पर संज्ञान नही लेते है, विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष ने कई बार इस समस्या से अधिकारी को अवगत कराया ताकि विद्यालय का पठन पाठन सुचारू रूप से चले लेकिन अध्यक्ष…
Author: Devanand Singh
लोयोला स्कूल बिस्टुपुर में बोए गए प्रोजेक्ट तरुमित्र के बीज पारिस्थितिकी संवेदनशीलता को बढ़ावा देगी संस्था जमशेदपुर। गुरुवार को लोयोला स्कूल बिस्टुपुर के विद्यार्थियों को फादर रॉबर्ट एथिकल और सुश्री देवोप्रिया दत्ता ने संबोधित किया। इन्होंने पारिस्थितिकी संतुलन में पेड़ पौधे की उपयोगिता तथा संस्था आंदोलन की जानकारी दी और उससे जुड़ने को प्रेरित किया। फादर विनोद फर्नांडीज के अनुसार तरुमित्र भारत में पारिस्थितिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रव्यापी छात्र संगठन है। यह पारिस्थितिक मुद्दों पर समाज के विभिन्न वर्गों को संवेदनशील बनाने के लिए अभियान चला रहा है। इसकी शुरुआत 1988 में भारत के…
JAMSHEDPUR :अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुँचाई मदद गोलमुरी थाना अंतर्गत नेहरू कॉलोनी निवासी एक अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने वित्तीय मदद के साथ अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराया। पांडेय कांत के कच्चे मकान में गुरुवार सुबह दिये से आग लग गई जिससे घर के सामान, कपड़े सहित नगद रुपये भी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गये। आग की विभीषिका से विद्युत तार, पलंग एवं गद्दे तक ख़ाक हो गये। सुबह पूजा करने के उपरांत पांडेय कांत के घर के सदस्य काम पर चले गये।…
नेशनल शूटर तारा शाहदेव प्रताड़ना से जुड़े नौ साल पुराने यौन उत्पीड़न मामले में रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन को आजीवन कारावास,। झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार(निगरानी) मुश्ताक अहमद को 15 साल, रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन आजीवन कारावास एवं उसकी मां कौशल रानी को 10 साल कैद की सजा सुनाई गई है। यह सजा सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने गुरुवार को सुनाई है। अदालत ने 30 सितंबर को उक्त आरोप में दोषी पाकर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेते हुए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया था। अदालत ने…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आर्च बिशप फादर फेलिक्स टोप्पो ने की मुलाकात मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज आर्च बिशप फादर फेलिक्स टोप्पो ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के अंतिम संस्कार की धर्मविधि 11 अक्टूबर को पूरी की जाएगी। विशेष प्रार्थना सभा के उपरांत उनका अंतिम संस्कार होगा।। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनार्थ रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के निधन से हम सभी काफी दुखी हैं। उनके साथ हमारे रिश्ते काफी पुराने रहे हैं। उनका हमेशा ही हम लोगों को सहयोग और मार्गदर्शन मिलता…
AAP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, हिरासत में लिए गए कई नेता आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ देश कई शहरों में पार्टी समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच दिल्ली में पुलिस और विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है। जिसमें कई लोगों को चोट आई है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर के पास पहुंच गए। हालांकि पुलिस ने 100 मीटर पहले ही प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया…
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टिनप्लेट अस्पताल में डेंगू की मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया. हंगामे की सूचना पाकर गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामे को शांत कराया. रअसल टेल्को प्रेम नगर निवासी बिपिन राय की 23 वर्षीय बेटी निधि कुमारी को परिजनों ने तबियत खराब होने पर 3 अक्टूबर को टिनप्लेट अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई. निधि ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी में काम करती थी और ग्रेजुएट कॉलेज से…
जमशेदपुर पुलिस ने बेहतर पुलिसिंग के तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए लोगों के खोये हुए मोबाइल को बिस्टुपुर थाना के पुलिस सभागार में वापस किया गया कुल,285 शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से खोया मोबाइल को वापस लौटाया गया.।गौरतलब हो की इससे पूर्व भी लीगे को पुलिस ने मोबाइल वापस किए थे । आज बिस्टुपुर थाना मे एक शिविर लगाकर लगभग 285 खोये मोबाइल को उनके ओनर को वापस किया गया, जिले के एसएसपी कौशल किशोर कहां की 10 महीने में यह छठी बार इस तरीके का कैंप लगाकर लोगों को मोबाइल वापस किया जा रहा है…
जमशेदपुर तीन दिनों तक चलने वाले जिउतिया पर्ब को लेकर बाजार साज गया हैं। जहां महिलाएं बाजार में जिउतिया के धागे में मोतियों पिरोने के लिए दुकानदारों के पास लंबी कतार में खड़ी है। वहीं बाजारों में मड़वा का आटा केराव के अलावा पूजा के समान बाजार में उपलब्ध है जहां महिलाएं खरीद रही है ।ऐसी मान्यता है महिलाएं संतान के लिए करती हैं पहले दिन नहाए खाए होता है दूसरे दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती है और तीसरे दिन जाकर सुबह में प्रसाद ग्रहण करती है। इसके बाद यह व्रत समाप्त होता है।
वरिष्ठ वैज्ञानिको की उच्चस्तरीय टीम करेगी डीडी स्टील के प्रदुषण की जांच, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल का आदेश सरायकेला-खरसावाँ जिला के गम्हरिया प्रखंड के मुड़िया पंचायत स्थित डी०डी० स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के प्रदुषण का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है | इस मामले मे माननीय एन० जी० टी० (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल), कोलकाता बेंच ने दिनांक 03.10.2023 को सुनवाई के बाद तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय कमिटी का गठन करते हुए, केंदीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड एवं झारखण्ड राज्य प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ट वैज्ञानिको देखरेख में चार हफ्तों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है | मामले में…
