नई दिल्ली: एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने हाईवोल्टेज मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 रन से हरा दिया. आखिर तक इस मुकाबले ने हर किसी की सांसों को थाम कर रखा. कभी मुकाबला सीएसके में खाते में दिखा तो कभी आरसीबी का पलड़ा भारी हुआ और आखिरकार धोनी ने बाजी मारने में सफल रहे. पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 227 रन का लक्ष्य दिया, जवाब में बैंगलोर निर्धारित ओवर में रन ही बना पाई. आरसबी ने 2 ओवर में विराट कोहली और महिपाल लोमरोर के रूप में 2 विकेट गंवा दिए…
Author: Devanand Singh
समाधान स्थापना दिवस : रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित सामाजिक संस्था समाधान के 8वें स्थापना दिवस पर सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. शहर के धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित एकदिवसीय रक्तदान शिविर में उत्साही लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान कुल 60 यूनिट रक्त संग्रहित हुए. समाधान संस्था की अध्यक्ष पूनम विग ने कहा की अल्प समय में सूचना के बावजूद 60 यूनिट रक्त संग्रहित होना जमशेदपुर के लोगों का रक्तदान के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता को दर्शाती है. संस्था ने इसकी तैयारी महज 4 दिन पूर्व…
रोहतासगढ़ किला को जीर्णोद्धार करने की मांग, महामहिम को दिया राष्ट्रपति के नाम पत्र – रोहतासगढ़ किला से जनी शिकार की प्रथा प्रारंभ । मुकेश रंजन संवाददाता रांची :- जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम एक आवेदन झारखंड के महामहिम सी.पी राधाकृष्णन को सौंपा। पत्र के माध्यम से रोहतासगढ़ किला( कैमूर बिहार) को गोद लेने की गुजारिश की है। इस रोहतासगढ़ किला से जनजातियों का शासन-प्रशासन चलता था वर्तमान समय में इसकी स्थिति जर्जर है । इसका उद्धार होना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि यह जनजातियों का…
डुमरी विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी बन सकती हैं ‘टाइगर’ की धर्मपत्नी बेबी मुकेश रंजन संवाददाता रांची: टाइगर कहे जाने वाले जगरनाथ महतो झारखंड में महतो समाज का दमदार प्रतिनिधित्व करते थे। जानकारी के अनुसार, झारखंड में इस समाज का वोट अधिक है। जगरनाथ महतो के चुनाव लड़ने के समय इस समाज का अधिकांश मतदान केवल टाइगर के नाम पर झामुमो को मिलता रहा है। अब जब जगरनाथ महतो नहीं हैं तो राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण बात है कि उनकी जगह किसी ऐसे नेता को आगे बढ़ाया जाए, जिससे झामुमो के साथ…
झारखण्ड अगेंस्ट करप्शन ने मनाया 132 वीं जयन्ति मुकेश रंजन संवाददाता रांची :- झारखण्ड अगेंस्ट करप्शन की ओर से संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयन्ति मनाई गई। बाबा साहेब के 132वीं जयन्ति के अवसर पर केन्द्रीय अध्यक्ष दुर्गा उराॅंव”मुण्डा” एवं संयोजक चितरंजन कुमार ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के फोटो पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर दुर्गा उराॅंव ने कहा कि हमसभी को बाबा साहेब के आदर्शों व सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है । तभी देश को आगे बढ़ाया जा सकता है । इसके लिए…
बिहार में लगातार जहरीली शराब से हो रही मौत को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी घोषणा कर दी है. अब बिहार में जहरीली शराब पीकर मरने वालों के आश्रितों को नीतीश सरकार की तरफ से 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की जयंती के अवसर पर पटना के कंकड़बाग में स्थित पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि बिहार में जिन लोगों की जहरीली शराब से मौत हुई है, उन सभी के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4-4 लाख मुआवजा…
नई दिल्ली -: दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने ईडी से जुड़े मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 29 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है, वहीं सीबीआई के मामले में 27 अप्रैल तक की कस्टडी दी गई है. दरअसल सीबीआई और ईडी दोनों के मामलों में उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म हो गई थी. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सिसोदिया को 17 अप्रैल तक ED की कस्टडी में भेज दिया था. इसीलिए उन्हें कोर्ट में पेश…
मुकेश रंजन संवाददाता रांची:- ईशा फाउंडेशन कोयंबटूर की ओर से रांची में चार दिवसीय इनर इंजीनियरिंग हिन्दी इन-पर्सन प्रोग्राम का आयोजन होगा। कार्यक्रम सुविधा बैंक्वेट, मोराबादी में 20 अप्रैल से प्रारंभ होगी। इसका समापन 23 अप्रैल को होगा। इसकी खासियत 21 मिनट की शक्तिशाली शांभवी महामुद्रा क्रिया है, जिसे सीखकर व्यक्ति अपने जीवन में स्पष्टता, स्वास्थ्य और आनंद स्थापित कर सकता है। यह है सत्र का समय : 20 और 21 अप्रैल को शाम छह बजे से रात्रि 9.15 बजे तक, 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तथा 23 अप्रैल को सुबह…
नई दिल्ली -: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने बीदर में सोमवार को एक जनसभा को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में नफरत फैला रही है. राहुल ने कहा कि आज बीजेपी और आरएसएस के लोग लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं. भारत में अगर पहली बार लोकतंत्र की बात किसी ने की और उसे रास्ता दिखाया तो वो बसवन्ना जी थे. बसवन्ना जी की सोच थी कि सभी को एक साथ आगे बढऩा चाहिए, लोकतंत्र में सभी की भागीदारी हो, सभी के लिए एक समान जगह हो, लेकिन बसवन्ना…
बठिंडा -: पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में हुई गोलीबारी मामले में देसाई मोहन नाम का एक शख्स गिरफ्तार हुआ है. बता दें कि एफआईआर के आधार पर मोहन ही इस घटना का एकमात्र चश्मदीद था, लेकिन जांच में पता चला कि वही चार जवानों की हत्या का आरोपी है. रविवार को बठिंडा पुलिस ने चार जवानों को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिनमें मोहन का नाम भी शामिल था. पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस के मुताबिक व्यक्तिगत दुश्मनी की वजह से उसने अपने चार साथियों का कत्ल किया. बुधवार सुबह…
