प्रभास और कृति सेनन की मच अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ का नया पोस्ट लॉन्च हो गया है. इस बार मेकर्स ने राम अवतार में प्रभास को जबरदस्त लुक शेयर किया है. ये एक मोशन पोस्टर है, जो 60 सेकेंड का है. रिलीज के साथ ही ये पोस्टर अब वायरल भी हो रहा है. पोस्टर देखकर फैंस भी कॉमेंट बॉक्स में जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर आदिपुरुष का नया पोस्टर शेयर किया है. फैंस प्रभास के लुक से इस बार काफी इंप्रेस नजर आ रहे…
Author: Devanand Singh
हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर तहलका मचाती रहती हैं। अब हाल ही में किम ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ गॉर्जियस तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में किम कार्दशियन स्किनफिट पिंक आउटफिट में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। इस आउटफिट के साथ उन्होंने मैचिंग कलर के थाई-हाई शूज पेयर किए हैं और हाथ में छोटा सा एक पर्स कैरी किया है। न्यूड मेकअप और खुले बालों से किम…
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने कोविड संक्रमण में तेज वृद्धि को देखते हुए दिल्ली, तमिलनाडु और केरल समेत आठ राज्यों को अत्यधिक सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उप जिला स्तर पर तैयारियां की जानी चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव राजेश भूषण ने शुक्रवार को उत्तरप्रदेश के पांच, तमिलनाडु के 23, राजस्थान के 17, महाराष्ट्र के 17, केरल के 14, कर्नाटक के एक, हरियाणा के 18 और दिल्ली के 11 जिलों में कोविड संक्रमण की दर पांच प्रतिशत या दस प्रतिशत से अधिक दर्ज की…
अमृतसर : भारत-पाकिस्तान सीमा पर देर रात 2 जगह पाक तस्करों की तरफ से तस्करी का प्रयास किया गया है। सरहदी गांव मुहावा के एक किसान के गेहूं के खेत में पाकिस्तानी ड्रोन मिला, जोकि क्रैश यहां क्रैश हुआ था। जानकारी के अनुसार आज खेत में कंबाइन से गेहूं की कटाई की जा रही थी। इस दौरान गेहूं के खेत में गिरा एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। लोगों ने तुरंत थाना घरिंडा की पुलिस को ड्रोन के बारे जानकारी दी और पुलिस ने मुहावा गांव के गेहूं के खेतों में पड़ा उक्त ड्रोन बरामद कर लिया।…
जम्मू -: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बीमा घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया है। सीबीआई ने पूर्व राज्यपाल को नोटिस जारी कर पेश होने के लिए कहा है। वहीं सत्यपाल मालिक ने कहा है कि सीबीआई ने उन्हें कॉल किया है और 27 या 28 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि इस मामले को लेकर अभी सीबीआई की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है। दरअसल, केंद्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में दो प्रोजेक्ट में गड़बड़ियों को लेकर मामला दर्ज किया था। इसी मामले में सीबीआई ने…
नई दिल्ली -: आईपीएल का 29वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई में खेला गया. इस मुकाबले में चेन्नई की टीम सात विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. दरअसल, इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच की टीम ने निर्धारित ओवरों में 134 रन बनाए थे. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके ने इसे आठ गेंद शेष रहते तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. सीएसके की जीत में डेवोन कॉनवे का बल्ला जमकर चला. उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 57 गेंदों का…
जमशेदपुर शहर में धूमधाम से ईद का पर्व मनाया गया जहां 1 महीने के रोजा पावन महीना का समापन होने के बाद आज इन लोगों ने मनाया जहां सुबह-सुबह जमशेदपुर शहर के तमाम मस्जिदों में ईद का नमाज पढ़ा गया जिसके बाद सभी ने ईद की एक दूसरे को बधाई दी, तो वही लोगों ने एक दूसरे से गले मिला कर भाईचारा का संदेश दिया इतना ही नहीं क्या बच्चे क्या बड़े सभी लोग ईद के पर्व में सुबह मस्जिद में नमाज पढ़ा और उसके बाद एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दी वही ईद पर्व को…
करनडीह स्थित बिजली विभाग कार्यालय परिसर व सागर होटल में लगी आग मची अफरा-तफरी जमशेदपुर के परसुडीह के करनडीह स्थित बिजली विभाग कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब विधुत विभाग कार्यालय अभियंता कार्यालय के समीप अचानक आग लग गयी. आग की लपेटें इतनी तेज थी उससे निकलने वाले धुंआ को काफी दूर से देखा जा सकता था. घटना के बाद विभाग के कर्मचारियों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया. हालांकि थोड़ी देर में ही एक दमकल मौके पर पहुंच गई थी. आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया गया.…
ब्राह्मण युवा शक्ति संघ : परशुराम प्राकट्योत्सव कल, गोलमुरी में 51फीट ऊँची भगवान परशुराम के तस्वीर की होगी पूजा, प्रसाद में बिहार का प्रसिद्ध हाथी कान पुड़ी का होगा वितरण भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी के प्राकट्योत्सव को लेकर ब्राह्मण युवा शक्ति संघ द्वारा भव्य आयोजन की तैयारियां ज़ोरों पर है. शहर के गोलमुरी स्थित जॉगर्स पार्क में 51 फीट ऊँचे भगवान परशुराम के तस्वीर की पूजन और महा आरती होगी. इसको लेकर बड़ा मंच तैयार किया गया है. ब्राह्मण युवा शक्ति संघ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में संयोजक अप्पू तिवारी ने बताया की शनिवार…
उपायुक्त ने जिले के स्कील ट्रेनिंग पार्टनर्स के साथ की बैठक, प्लेसमेंट में औसत उपलब्धि पर जताई निराशा, कई नए ट्रेड शुरू करने के दिए सुझाव ★स्थानीय मार्केट के डिमांड को समझें, जेंडर स्पेसिफिक ट्रेड होने चाहिए ★सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए गंभीर, आई.ई.सी पर फोकस करें:श्रीमती विजया जाधव, उपायुक्त समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने जिले के सभी स्कील ट्रेनिंग पार्टनर्स के साथ बैठक कर सेंटर की गतिविधियों को समझा । निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, जिला कौशल पदाधिकारी बम बैजू बैठक में मौजूद रहे। ट्रेनिंग सेंटर के…
